हेल्थ टिप्स हिन्दी

इन बीमारियों से बचना है तो कभी न पिए ठंड़ा पानी

en bimarion se bachne ke liyae na peeyen thanda pani

आदमी अपनी जरूरत के हिसाब से कई सारी चीजों का अविष्कार करता रहा है। फ्रिज उनमें से एक है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि फ्रीज या बर्फ का पानी पीने से आप अपनी जिंदगी संकट में डाल रहे हैं। ठंड़ा पानी कितना हानिकारक हो सकता है आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि कोई भी जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए ठंड़ा पानी कभी नहीं पीता। 

1. ठंड़ा पानी पीने से शरीर खाना पचाने और पोषण को अवशोषित करने की बजाए अपनी उर्जा को शरीर का तापमान बैलेंस करने में लगा देता है। जिससे शरीर कई बीमारियों का गढ़ बनने लगता है।   

2. जब आप ठंडा पानी पीते हैं तब आपकी खून की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिस कारण पाचन प्रतिबंधित हो जाता है और ठीक से हाइड्रेशन नहीं हो पाता। 

3. विशेषज्ञों का मानना है कि ठंड़ा पानी पीने से ह्र्दय संबंधी रोग होते हैं। यहां तक की जान भी जाने का खतरा बना रहता है। 

4. भोजन के तुंरत बाद ठंडा पानी पी लेने से शरीर में अधिक बलगम जम जाता है, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है और सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती है।  

5. ठंडा पानी आपके मल को ठीक उसी तरह ठंड़ा कर देता है जैसे फ्रिज में रखने से कोई चीज ठंड़ी हो जाती है। इससे आपको पाइल्स या बड़ी आंत से सम्बन्धित रोगों का सामना करना पड़ सकता है। 

6. खाने के दौरान अगर आप ठंडा पानी या कोई अन्यइ पेय पदार्थ पीते हैं तो आपको पेट के साथ अन्य कई गंभीर बीमारियों से जुझना पड़ सकता है। यदि खाना वशायुक्त है तो समस्या और भी गंभीर होगी। खाने के दौरान अगर ठंड़ा पानी पीते हैं तो खाना पचता नहीं है बल्कि सड़ जाता है। 

7. कुछ लोगों का मानना है कि ठंड़ा पानी पीने से शरीर की कैलोरीज़ ज्या.दा बर्न होती हैं। लेकिन इससे पाचन शक्ति भी नष्ट होता है। कैलोरी बर्न करने के और भी दूसरे तरीके हैं उसे आप अपना सकते हैं। 

Also Read – Subah Subah Nimbu Pani Pine Ke Fayde

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment