प्रेगनेंसी टिप्स

गर्भावस्था में सावधानियां – क्या नहीं खाना चाहिए

Pregnancy food tips hindi - what not to eat

जब गर्भ में बच्चा पल रहा हो तो महिलाओं को अपने खान-पान पर सावधानी बरतनी चाहिए। इस लेख के जरिए हम बता रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किन-किन चीजों को नहीं खाना चाहिए।

1. प्रोटीन और मिनरल्सह से भरपूर कच्चाी दूध सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन गर्भवती महिलाएं, गर्भावस्थाक के शुरूआती दिनों में भूल से भी कच्चे  दूध का सेवन न करें। ऐसे समय में उबला हुआ दूध का ही सेवन करना चाहिए।

2. गर्भावस्थास के दौरान महिलाओं को सब्जी और फल खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे मौके पर गर्भवती महिलाएं पपीता और अनानास खाने से बचें।

3. प्रोटीन युक्त अंडा एक पौष्टिक आहार है लेकिन गर्भवती महिलाएं इसे खाते समय सावधानी बरतें। कच्चाा या बिना पका हुआ अंडा खाना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

4. वैसे तो मछली और सीफूड गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है लेकिन मरकरी और कच्ची सीफूड खाना गर्भावस्था के दिनों में खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।

5. गर्भवती महिलाएं मीट जब भी खाएं यह ध्यान रखें कि वह अच्छी तरह से पका हो। कच्चाए, अधपका मीट और प्रॉन मीट खाने से महिलाओं को बचना चाहिए।

6. गर्भावस्था  के दौरान महिलाओं को माउल्ड  और सॉफ्ट चीज नहीं खाना चाहिए। अगर आप चीज खाना चाहती हैं तो सुनिश्चित कर लें कि वह पाश्चुरराइड दूध से बना हों।

7. शराब, स्मोकिंग गर्भ में पल रहे बच्चे  के विकास में काफी नुकसानदायक हो सकता है इसलिए गर्भावस्थाे के दौरान मादक पदार्थो के सेवन से भी बचना चाहिये।

8. जूस सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन गर्भवती महिलाओं को ठेलों पर बिकने वाले जूस को पीने से बचना चाहिये। क्योंकि वह स्वच्छ तरीके से नहीं बनाया जाता। ऐसे समय में उन्हें घर का बना जूस पीना चाहिए।

9. गर्भवती महिलाएं चाय, कॉफी, कोल्ड  ड्रिंक और सॉफ्टड्रिंक ज्यादा मात्रा में न लें। इसके अलावा चॉकलेट के सेवन से भी उन्हें बचना चाहिये।

10 गर्भावस्था के दौरान विटामिन की अधिक मात्रा भी आपको नुकासन पहुंचा सकती है। इसलिए डॉक्टर ने आपको जितना विटामिन खाने को कहा है उतना ही खाइए।

pregnancy52

11. गर्भवती महिलाएं कोशिश करें कि दुकान की मिठाई कम ही खाएं। इससे आपके बच्चे को नुकसान हो सकता है।

12. ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए जो कटे हुए हैं या अनवाश्ड हो। गर्भवती महिला और भ्रूण को काफी नुकसान हो सकता है।

13. डॉक्टरो की हमेशा सलाह रहती है कि गर्भवती महिलाएं डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। ज्यादा समय के लिए स्टोर रहने की वजह से यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे वक्त में यदि आप ताजी सब्जियां और फल तथा उससे बने व्यंजन को खाएं तो सही रहेगा।

14. गर्भवती महिलाएं यदि बहुत ज्यादा कैफीन का सेवन करती हैं तो भ्रूण के लिए घातक हो सकता है। इसके अलावा यदि आप कोल्ड ड्रिंक न पिएं तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा।

garbhvati-mahila-kokya-nahi-khana-chahiye

15. गर्भवती महिला को क्या नहीं खाना चाहिए इस बात का जरूर ध्यान देना चाहिए। उन्हें गर्भावस्था के दौरान सड़क पर बिकने वाले फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए। इसे उन्हें फूड प्यॉजनिंग, पेट के दर्द और अन्य रोग हो सकते हैं। आप बाहर का खाने की बजाय स्ट्रीट फूड को ऑनलाइन में सर्ज कीजिए और जो साम्रगी उसमें डाली गई है उन सभी साम्रग्री के उसे घर पर बनाने की कोशिश कीजिए।

16. कच्चे फल का सेवन गर्भवती को नहीं करना चाहिए। इसके अलावा जो फल धुले हुए न हो उसका भी गर्भवती महिला को सेवन नहीं करना चाहिए। कोई भी फल खाने से पहले उसकी स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment