फलों के गुण और फायदे

छुहारे खाने के फायदे

Health benefits of dry dates in hindi

छुहारे खाने के फायदे आपकी सेहत के लिये, health benefits of dry dates to keep you fit read in hindi esliye jane chuhare khane ke fayde.

जैसे अंगूर का सूखा हुआ रूप किशमिश और मुनक्का होता है उसी तरह खजूर का सूखा हुआ रूप छुहारा होता है। पौष्टिकता से भरपूर छुहारा गर्म तासीर है इसलिए इसकी उपयोगिता सर्दियों में बढ़ जाती है। वैसे इसका सेवन सालभर किया जा सकता है।

छुहारे खाने के फायदे

1. छुहारे के सेवन से फेफड़े और चेस्ट को शक्ति मिलती है। और श्वास रोग में लाभ होता है।

2. शरीर को मजबूत बनाने के लिए दो-तीन छुहारे पांच सौ ग्राम दूध में देर तक उबालें। जब दूध तीन सौ ग्राम शेष रह जाए तो उसमें मिश्री मिलाकर सेवन करें।

3. सुबह-शाम दो छुहारे चबाकर खाने और हल्का गर्म पानी पीने से कब्ज दूर होता है। इसके अलावा छुहारे और किशमिश खाने से भी कब्ज दूर होता है।

4. शारीरिक निर्बलता के कारण ऋतुस्राव में अवरोध होने पर छुहारे के सेवन से ऋतुस्राव प्राकृतिक रूप से समय पर होने लगता है।

5. पौढ़ावस्था में रात के समय बार-बार पेशाब त्याग के लिए मुश्किल हो तो कुछ दिन तक छुहारों का सेवन करें।

6. छुहारे और  गाय का दूध पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है।  क्योंकि छुहारों में कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है।

7. छुहारे की गुठली पानी के साथ किसी साफ पत्थर या सिल पर घिसें। फिर फोड़े-फुंसी व दूसरे व्रणों पर लगाने से जल्द लाभ होता है। सूजन व शूल नष्ट होता है।

छुहारे खाने के फायदे आपकी सेहत के लिए, dry dates health benefits in hindi.

08. छोटे बच्चों को छुहारे खिलाने से उनके बिस्तर पर पेशाब करने की समस्या दूर होती है।

09. दो छुहारे दूध में उबालकर रात को खाने और दूध पीने से स्वर बहुत सुरीला होता है।

10. छुहारे को दूध में उबालकर खाने और दूध पीने से एक सप्ताह में बवासीर नष्ट होता है। छुहारे कब्ज को नष्ट करके बवासीर रोग का निवारण करते हैं।

11. कटिशूल होने पर छुहारे खाने से बहुत लाभ होता है।

12. आंखों की पलको पर गुहेरी निकलने पर छुहारे की गुठली को सिल पर पानी के साथ घिसकर लगाने से शीघ्र लाभ होता है।

13. शारीरिक रूप से मोटो होने के लिए छुहारे दूध में उबालकर रोजाना खाना चाहिए। शरीर में रक्त और मांस की वृद्धि होती है।

14. दिल को शक्ति प्रदान करने वाला छुहारा शरीर में रक्त वृद्धि करता है।

15. चार तोले छुहारे, पांच तोले अखरोट की गिरी और एक तोले बिनौले की गिरी को पीसकर, घी में भूनकर बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर रखें। इसमें से दो तोले मिश्रण रोजाना ऐसे खाने से प्रमेह रोग दूर होता है।

16. स्त्रियों के मासिक धर्म के अवरोध की समस्या दूर करने के लिए एक छुहारा और दो बादाम की गिरी रात को पानी में डालकर रखें। सुबह उठकर दोनों को पीसकर मिश्री और मक्खन मिलाकर खाएं। समस्या दूर हो जाएगी।

17. खजूर न केवल दमे के रोगियों के लिए गुणकारी है बल्कि लकवा और सीने के दर्द की शिकायत को दूर करने में भी खजूर सहायता करता है।

सावधानी: छुहारे खाने और दूध पीने के बाद डेढ़-दो घंटे तक पानी नही पीना चाहिए।

छुहारा से यह सब भी बनता है

आपने बादाम का हलवा तो खूब खाया होगा लेकिन क्या आपने छुहारा का हलवा खाया है? यह भी बादाम के हलवे की तरह बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यह हलवा सर्दियों के दिनों में बहुत ही लाभदायक होता है। इसे आप कई दिनों तक रख भी सकते हैं।

इसके अलावा में छुहारे की चटनी भी बना सकते हैं जिसे कई लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। छुहारे से बनने वाली चीजों में छुहारे का आचार भी है। इसे आप रोटी या आचार के साथ भी खा सकते हैं। यह आचार आपकी भूख बढ़ाने में भी मदद करता है।

इन बीमारियों में फायदेमंद है छुहारा
अनियमित भोजन, चिंता, मद्यपान, देर रात तक जागना, नींद की गोलियाँ, अनावश्यक दवाओं का वन करना,अश्लील साहित्य पढ़ना, अश्लील सिनेमा देखना तथा अन्य गलत आदतों में पड़ना ये कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से हमारा शरीर दुर्बल होने लगता है। अगर चाहते हैं कि आपकी दुर्बलता दूर हो तो छुहारा खाना शुरू कर दें। इसे आप दूध के साथ लेते हैं तो न केवल बलवीर्य में वृद्धि होगी बल्कि चेहरा भी सुंदर होगा। इसके अलावा छुहारा खाने से घाव और आंख के गुहेरी भी ठीक हो जाते हैं। यह दमा जैसे रोग को दूर करने में भी सहायक है।

छुहारे की रेसिपी
खजूर को सुखा कर बनाए गए छुहारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। शरीर को ताकत देने वाला छुहारे कई रोगों में फायदेमंद है इस बात की जानकारी अब तक आपको मिल गई है। अब बात करते है छुहारे से बनने वाले व्यंजन की। छुहारे के साथ आप कई तरह की रेसिपी बना सकते हैं। इसको लेकर जो सबसे ज्यादा व्यंजन बनाया जाता है वह छुहारे का हलवा है जो बहुत ही लजीज होता है। इसे असानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसके अलावा छुहारे की खीर, छुहारे की चटनी और छुहारे का अचार आदि बनाया जा सकता है।

बालों के लिए छुहारे के लिए फायदे

बालों के लिए छुहारे के लिए फायदे

छुहारे में मौजूद विटामिन बी5 बालों को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। अपने दैनिक आहार में इस सुपरफ़ूड को शामिल करके, कई बाल की समस्याओं को रोका जा सकता है।

यदि आप अत्यधिक बाल गिरने से पीड़ित हैं, तो छुहारे बहुत ही मददगार हो सकती हैं। यह बालों की जड़ों के साथ ही स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है और आपके बाल मजबूत बना देता है। इस प्रकार, हम अपने रेशमी और चमकदार बाल सबको दिखा सकते हैं।

स्किन के लिए छुहारे के फायदे

स्किन के लिए छुहारे के फायदे

छुहारे विटामिन बी5 या पैंटोफेनीक एसिड का एक प्राकृतिक संसाधन हैं। यह त्वचा कोशिकाओं के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स की वजह से क्षति की मरम्मत कर सकता है। इसलिए, यदि आप दृढ़ और स्वाभाविक रूप से सुंदर त्वचा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपकी छुहारे अच्छी तरह सहायता कर सकते है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment