दांतों की देखभाल

दांतों के पीलेपन के कारण

Reasons of tooth stain

हमारे व्यक्तित्व में आंख, नाक, गाल और दांत का बहुत ही बड़ा योगदान है। अगर इनमें से एक भी चीज बिगड़े तो हमारी खूबसूरती पर दाग लग जाता है। जैसे हमारे दांत। चमकते और दमकते दांत की जब कोई तारिफ करता है तो दिल खुश हो जाता है। वहीं जब दांत पीले हो तो हमे शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में न तो खुलकर हंसा जा सकता है और न ही किसी के करीब जाया जा सकता है।

तो आइए जानते हैं कि वो कौन से कारक है जिसकी वजह से हमारे दांत पीले होते हैं। 

दांतों के पीलेपन के कारण 

  1. सिगरेट, शराब, गुटका, पान और तंबाकू का लगातार सेवन करते रहने से दांत पीले हो जाते हैं।
  2. दांतों से जुड़ी हर समस्या के पीछे हमारा गलत खानपान और रहन-सहन की आधुनिक जीवन शैली है। खराब जीवन शैली की वजह से हम स्वास्थ्य पर भी ध्यान नहीं दे पाते। 
  3. ब्रश कभी न करना या खाना खाकर ब्रश न करना। इससे न केवल दांत पीले होते हैं बल्कि दांतों में दुर्गंध भी फैलने लगता है।   
  4. चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स या मिठी चीज का ज्यादा सेवन करते रहने से भी आपके दांत को नुकसान पहुंचा सकता है।  
  5. कई बार यह जेनेटिक भी होता है अर्थात अगर आपके परिवार में किसी के दांत पीले हैं तो संभव है कि आपके भी दांत पीले हो। 
  6. उम्र भी एक बहुत बड़ी वजह है। डॉक्टरों की माने तो जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है दांत भी पीले होते जाते हैं। 
  7. कुछ मेडिकल कंडीशन और दवाईयां भी दांत के पीले होने का कारण बनते हैं। 
  8. पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से दांतो का पीलापन और मुंह से बदबू का आना शुरू हो जाता है। 
  9. ब्लूबेरी और चेरी का ज्यादा सेवन करने से भी दांत पीले होते हैं। 
  10. जैसा की हम सभी जानते हैं कि तंबाकू खाना हमारे शरीर के लिए हानिकारक है। यही नहीं यह हमारे हंसने और मुस्कुराने पर भी प्रतिबंध लगाता है। इसका सेवन हमारे दांत को पीला कर देता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment