घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार पेट

पेट दर्द के कारण और घरेलू उपचार

Stomach pain reasons and home remedies in hindi

पेट दर्द की समस्या एक ऐसी समस्या है जिससे परिवार में कई न कोई सदस्य जरूर परेशान रहता है। बाहर कुछ खा लेना, प्रोसेस्ड फूड का सेवन, या फिर भोजन का अधिक सेवन पेट दर्द का कारण बनता है।  इसके लिए व्यक्ति  तरह-तरह के नियम को भी अपनाता है जैसे सुबह उठकर समय पर नाश्ता करना, व्यायाम करना, तली हुई चीजों का कम सेवन करना आदि। आइए पेट दर्द के कारण और घरेलू उपचार के बारे में जानते हैं।

पेट दर्द के कारण

पेट में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो दूषित पानी, खाने का समय न होना और बाहर के खाने को तवज्जों देना, पौष्टिक आहार से दूरी बनाए रखना ये कुछ ऐसी वजहे हैं जिससे पेट दर्द की समस्या उत्पन होती है। इसके अवाला कई बार गर्मी का मौसम भी पेट दर्द के कारण बनते हैं। पेट दर्द के अन्य कारणों में भोजन का सही तरह से न पचना भी शामिल है। कब्ज, वायु का रुक जाना, मल ठीक से साफ न होना पाक स्थली में विकार आदि के कारण भी पेट में दर्द होने लगता है। इसके अलवा कई बार जठर के रोग, पेट में अल्सर, छोटी-बड़ी आंत में सूजन के कारण पेट में तेज दर्द होता है।

पेट में सूजन

पेट में सूजन

अधिक फास्ट व जंक फूड का सेवन कब्ज, गैस, काबरेनेटेड ड्रिंक्स पेट में सूजन के कारण बनते हैं। माना जाता है कि प्रोसेस्ड फूड में सोडियम की मात्रा अधिक और फाइबर कम होने की वजह से हमारा पेट भारीपन और सूजन का शिकार हो जाता है।

पेट में गैस

पेट में गैस की बहुत सारी वजहे हैं जैसे; अव्यवस्थित जीवन जीना, शराब का सेवन करना, फास्ट फूड और जंक फूड पर निर्भर रहना, खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक, मिर्च-मसाला, तली-भुनी ही चीजों का ज्यादा सेवन करना, खाते समय पानी पीना ये कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से पेट में गैस बनता है।

पेट में जलन

मसालेदार भोजन, लहसुन, टमाटर, जूस, खट्टे फल, आदि का अधिक मात्रा में सेवन से पेट में जलन के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा खाना खाने के तुरंत बाद सो जाना तथा धूम्रपान और तनाव पेट में जलन के कारण बनते हैं।

ऐसे करें पेट की सफाई (घरेलू उपचार)

ऐसे करें पेट की सफाई (घरेलू उपचार)

  1. पेट दर्द की समस्या वाले नींबू की फांक के ऊपर काला नमक, काला जीरा तथा काली मिर्च का थोड़ा-सा चूर्ण डालकर धीरे-धीरे चूसें।
  2. साधारण रूप से पेट में दर्द होने पर चार ग्राम पुदीने में आधा-आधा चम्मच सौंफ अजवाइन मिलायें। इसमें थोड़ा-सा काला नमक और दो रत्ती हींग डालें। सबको पीसकर चूर्ण बनाकर गर्म पानी से लें। आपको फायदा होगा
  3. सौंफ, जीरा तथा सेंधा नमक पीसकर गर्म पानी के साथ सेवन करें। पेट दर्द में आराम मिलता है।
  4. जब पेट दर्द हो तो एक चम्मच नींबू व अदरक का रस मिलाकर धीरे-धीरे चाटें।
  5. पेट का दर्द आपको परेशान कर रहा है तो आधा चम्मच लहसुन का रस पानी में मिलाकर पियें। आराम मिलेगा।
  6. तुलसी के पत्ते का रस आधा चम्मच, अदरख का रस चौथाई चम्मच, दोनों को मिलाकर गुनगुना करके पिएं। लाभ मिलेगा।
  7. दो चुटकी काला नमक, दस लौंग, आधी चुटकी हींग-तीनों को पीसकर दो खुराक बना लें। इसे सुबह-शाम सेवन करें। ऊपर से गुनगुना पानी पिएं।
  8. नारियल के पानी में सेंधा नमक डालकर पियें।
  9. पेट दर्द के लिए अनार के छिलकों का चूर्ण बना लें और आधा चम्मच चूर्ण शहद के साथ लें।
  10. नारियल पानी गैस की समस्या में काफी प्रभावकारी है।
  11. गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए खाना खाने के बाद अदरक के टुकड़ों को नींबू के रस में डुबोकर खाएं। क्योंकि अदरक में पाचक एंजाइम होते हैं इसलिए गैस में आपको अराम मिलेगा।
  12. पेट की सूजन को दूर करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  13. पेट में सूजन के शिकार लोग शराब पीना छोड़ दें।
  14. भोजन के बाद अजवायन में काला नमक मिलाकर खाने से पाचन एकदम दुरुस्त हो जाता है और सूजन भी नहीं होती।

पेट दर्द से बचाए सेब का सिरका

पेट दर्द से बचाए सेब का सिरका

पेट दर्द के कारण हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेब का सिरका एक बेहतरीन घरेलू उपचार के तौर पर काम करता है। ऐप्पल साइडर सिरका या सेब का सिरका पेट में उत्पादित अतिरिक्त एसिड को रोकेगा और पेट की पीएच को सामन्य बनाएगा। सेब के सिरके के प्रयोग से मोटापे और मधुमेह जैसी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका डालिए और उसमें एक चम्मच शहद मिलाइए और इसे पीजिए आपको फायदा मिलेगा।

पेट दर्द के लिए अदरक

पेट दर्द के लिए अदरक एक बहुत ही अच्छा घरेलू उपचार है। अदरक दुनिया भर में सबसे प्राचीन मसालों में से एक है। यह अपने बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए जाना जाता है, जिसमें हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम की मजबूती शामिल है। अदरक में उपस्थित फाइटोकेमिकल्स की वजह से यह अपच और पेट दर्द की शिकायत को दूर करने में सहायता करता है। इसके लिए आप अदरक का पानी या जिंगर एले पीजिए। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। आप इसे दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।

पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए

1. अगर आपको पेट दर्द की समस्या है तो कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन मत कीजिए।
2. जो चीज ज्यादा मीठी है या जिसमें ज्यादा चीनी है उसे पेट दर्द में नहीं खाना चाहिए।
3. कच्चे फल और सलाद जो कटा हुआ हो उन्हें न खाएं तथा साफ पानी पीजिए।
4. पेट दर्द की समस्या में अपने शरीर को आराम दें, ज्यादा घूमने की कोशिश मत कीजिए।
5. ज्यादातर पेट दर्द की समस्या खाना खाने के नियम में बदलाव की वजह से होता है। इसलिए समय पर और सही खाएं।
6. कोशिश करें की मसालेदार और फैट वाले भोजन से दूर रहें। यही नहीं यदि आप कैफीन, शराब और कोल्ड ड्रिंक्स के शौकीन हैं उन्हें भी अपनी इस चाहत को दूर रखना चाहिए।

पेट दर्द में मसालेदार भोजन से रहे दूर

मसालेदार और चटपटा खाना सबको पसंद होता है। कुछ अध्ययनों पाया गया है कि मसालेदार पदार्थ पेट में दर्द पैदा कर सकते हैं। यदि आप पेट के अल्सर से पीड़ित हैं तो गर्म और मसालेदार भोजन आपकी स्थिति खराब कर सकता है क्योंकि वे अत्यधिक गर्मी पैदा करता है। हालांकि मसालेदार भोजन पेट के अल्सर का कारण नहीं है पेट में अल्सर संक्रमण और दर्द की दवाइयां जैसे इबुप्रोफेन, एस्पिरिन, और नैरोप्रोसेन के कारण होता है।

प्रोसेस्ड फूड से दूरी

पेट दर्द में परहेज- प्रोसेस्ड फूड

एक शोध से पता लगा है कि जो लोग नियमित रूप से अनहेल्दी आहार जैसे मीठे पेय पदार्थ, नमकीन स्नैक्स और प्रोसेस्ड मीट आदि को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। पेट दर्द के कारणों में प्रोसेस्ड फूड को खाना चाहिए। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड आमतौर पर चीनी और उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप में उच्च होता है जो सेहत के लिए सही नहीं होते। यह पचने में भी समय लगाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment