ब्यूटी टिप्स होंठ

होठों का कालापन करें दूर – बनाये मुलायम और चमकदार

lips blackening solution in hindi - make lips soft and shiny

खूबसूरत चहरे पर आँख के अलावा जिस चीज की सबसे ज्यादा तारीफ की जाती है वह है होंठ। होंठ फटे हों या भद्दे हो तो कोई आपकी और नहीं देखता। इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि होंठों की देखभाल कैसे करें।

 

1.  स्वस्थ आहार खाएं – आपके होंठ स्वस्थ्य रहे इसके लिए आप पौष्टिक और स्वस्थ आहार लीजिए। विटामिन और मिनरल्स होंठ की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन में बी और ई आपके होंठों के साथ-साथ आपके स्किन लिए भी फायदेमंद है। विटामिन ई के लिए बादाम, जोजोबा,कोकोनट ऑयल व बटर आदि का प्रयोग करें।

 

2. एलोवेरा- होंठों की नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा लगाएं। एलोवेरा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो फटे और रूखे होंठों को नर्म बनाते हैं। इसके जूस में मौजूद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर तथा पोषक तत्व आपके होंठों को मुलायम और चमकदार बनाते है।

 

3. होठों के व्यायाम – अगर आप अपने होंठों को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो दिन में कुछ समय अपने होंठों के व्यायाम के लिए दें। होंठों के व्यायाम के लिए हंसना बहुत जरूरी है। होंठों में कंपन करते हुए दिन में पांच से छह बार अवश्य मुस्कराएं।

 

4. जांच कराते रहिए- अगर आपके होंठ में कोई समस्या है तो डॉक्टर से जरूर जांच कराएं। समस्या बढ़ने का इंतजार न करें। होंठों की अधिकतर समस्याएं खराब खानपान और संक्रमण की वजह से उत्पन होती है। इसके अलावा यदि आप थकान और सिरदर्द की समस्याओं से ग्रसित रहते हैं तो ये आपके होंठों की सेहत के लिए सही नहीं है। इसलिए निरंतर डॉक्टर से जांच कराते रहिए।

 

5. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं: होंठ की नमी बरकरार रहे इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन कीजिए। रोज छह-सात गिलास पानी पीने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे त्वचा में निखार भी आता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से होंठों की त्वचा मुलायम रहती है।

 

 

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment