आँखों की देखभाल

आंख के इंफेक्शन से बचने के घरेलू उपाय

आंख के इंफेक्शन से बचने के घरेलू उपाय

हमारी आंखे हमारी खूबसूरती की पहचान है और इसकी देखभाल करना आपकी जिम्मेदारी होनी चाहिए। आए दिन हमारी आंखों को धूल और गंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कुछ बीमारी जैसे आंख के इंफेक्शन जैसी समस्या हमें परेशान करने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि यह समस्या आपको न हो तो आइए इसके घरेलू उपचारों के बारे में जानते हैं।

आंख के इंफेक्शन से बचने के घरेलू उपाय

शहद

शहद हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह इम्यून बढ़ाती है, जीवाणुओं से लड़ती है, कटने और जलन के उपचार को बढ़ावा देती है और पेट में गड़बड़ी को दूर करने में भी मदद करती है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जिससे बैक्टीरिया के कारण संक्रमण को मारने में मदद मिल सकती है। अगर आपको आंखों में कोई समस्या है जैसे- खुजली, दर्द, सूखापन या किसी प्रकार संक्रमण तो शहद इसमें मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप शहद को गुनगुने पानी में मिला लें और साफ कपटे या कॉटन बॉल से आंखों के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इससे आंखों का इंफेक्शन जल्द ही सही हो जाएगा।

दही

पोटेशियम, फास्फोरस, रिबोफ़्लिविन, आयोडीन, जस्ता, और विटामिन बी5 से भरपूर दही आपके आंखों के इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। दही का प्रयोग आंखों में लाली को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप दही में एक साफ कपड़े भिगोएं और सीधे प्रभावित क्षेत्र पर लागू करें।

आंवला

भारत में आमतौर पर आंवले के रूप में जाना जाने वाला इंडियन गोसबेरी, सबसे अच्छी खुराक है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। आमला विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है, इसलिए यह आपके इम्यून, चयापचय या मेटाबॉल्जिम को बढ़ावा देने और वायरल और बैक्टीरियल बीमारियों को रोकता है, जिसमें ठंड और खांसी भी शामिल है। अगर आपके आंख में किसी तरह की समस्या है तो आप आंवले का सेवन कर सकते हैं। इस फल का रस पीने से जीवाणु या कवक की वजह से संक्रमण से लड़ने का एक प्रभावी तरीका है।

लहसुन

अपने मजबूत सुगंध और एक अलग स्वाद के अलावा, लहसुन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में तो लहसुन को औषधि माना गया है। लहसुन में ऐसे गुणकारी तत्वल मौजूद होते हैं जो आपको कई बीमारियों से दूर रखते हैं।

नियमित रूप से लहसुन का उपभोग शरीर के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एलिसिन और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों के कारण कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह रक्तचाप और रक्त शर्करा या ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने के लिए बेहद फायदेमंद है। इस लिए अपने डाइट अहसुन जरूर डालें। लहसुन के रस में एंटी-बैक्टीरियल होते हैं, जो आई स्टाई को दूर करने में मददगार होते हैं। उपचार के लिए ताजा लहसुन का रस स्टाई पर लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि कैसे भी यह रस आंख के भीतर न जाए।

नारियल तेल

नारियल तेल में प्राकृतिक सेचुरेटेड फैट होता है, जो आपके शरीर में अच्छा एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। ये खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने मदद कर सकता है। नारियल तेल में विटामिन और खनिज होते हैं, जो आंखों के संक्रमण से होने वाली खुजली और लालिमा से लड़ते हैं। इसे पलकें के प्रभावित क्षेत्र में साफ कपड़े से लगाइए आपको फायदा मिलेगा। इसके अलावा नारियल का तेल आंखों के नीचे वाली रेखाओं के उपचार में बहुत प्रभावी है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल

एलोवेरा न केवल त्वचा बल्कि आंखों की समस्याओं में भी कारगर है। ज्यादातर देखा गया है कि कंप्यूटर के सामने घंटों बैठे रहने पर, टीवी को लगातार देखने पर या नींद पूरी न होने पर आंखों की समस्या पैदा हो जाती है या फिर आंखें संक्रमित हो जाती है। ऐसे में नेत्र संक्रमण के उपचार के लिए, एक सूखा और साफ कपडा या कॉटन बॉल का उपयोग करें और इसे एलोवेरा जेल के साथ भिगोएं और इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसके अलावा ऐसे में दो चम्मच एलोवेरा जेल को पानी में मिलाएं और इससे आंखों को धो लें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment