आँखों की देखभाल

आँख से कचरा निकालने का तरीका

आँख से कचरा निकालने का तरीका

किसी ने सही कहा है कि आंखें हमारी आत्मा की खिड़की होती हैं। यह बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह देती है। स्वस्थ्य आंखें किसी व्यक्ति के अच्छे हेल्थ की पहचान है, वहीं थका हुआ और सुस्त आंखें बीमारी और थकान की ओर इशारा करती है। इसलिए इसका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है।

आज हम आँख से कचरा निकालने का तरीका के बारे में बात करेंगे। दरअसल बाहर घुमते समय या फिर घर में रहते समय भी हमारी आंखों को कचरा तथा गंदगी का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस कचरे को निकालने के लिए आज हम कुछ तरीको के बारे में हम आपको बताएंगे।

आँख से कचरा निकालने के लिए गुलाब जल

आँख से कचरा निकालने के लिए गुलाब जल

आंखों में गुलाब जल लगाने से आँख से कचरा निकालने में बहुत ही मदद मिलती है। गुलाब जल आपकी थकी हुई आंखों को तरोताजा बनाने का एक और प्रभावी तरीका है। यह आंखों के चारों ओर त्वचा को फिर से जीवंत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह पफीनेस और डार्क सर्कल को रोकता है।

इसके लिए आप आंखों में डालने वाला गुलाब जल बाजार से ले सकते है। आप इसे रात में सोने से पहले दो या तीन बूंदें अपनी आंखों में डालें। सुबह उठते ही आंखों से कचरा बाहर निकल आएगा। आप नियमित रूप से रोज अपनी आंखों में डाल सकते हैं। – चमकदार चेहरे के लिए गुलाब जल के फायदे

आँखों पर पानी के छीटें डालिए

आँखों पर पानी के छीटें डालिए

यदि आँखों से कचरा निकालना है तो आपको सुबह-शाम आंखों पर पानी के छीटे मारकर धोना चाहिए। आँखों में किसी तरह का कचरा चले जाने पर अक्सर पानी ही उसे बाहर निकालने में मदद करती है।

नियमित रूप से ऐसा करने से न केवल आंखों से कचरा बाहर निकलता है बल्कि आंखों में होने वाली खुजली की समस्या भी दूर होती है। यह थके हुए और सुस्त आंखों से छुटकारा पाने में भी मदद करेगा। इस बात का ध्यान दीजिए कि पानी का तापमान कमरे के तापमान जितना होना चाहिए। इसके अलावा आंखों को स्वस्थ्य रखने के लिए बहुत सारा पानी पीएं और पानी आधारित फल और सब्जियां भी खाएं।

आंखों के लिए योगा और व्यायाम

आंखों के लिए योगा और व्यायाम

आंखों के लिए कई योगा और व्यायाम है यदि आप आखों से कचरा निकालने चाहते हैं तो आप नियमित रूप से 15 मिनट अपनी आंखों की एक्सरसाइज करने के लिए दें।

आंखों पर हल्के हाथों से की गई मसाज भी आपके लिए फायदेमंद है। यह न केवल कचरा साफ करने में आपकी सहायता करेगा बल्कि आंखों के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करेगा, जो बदले में आंखों के तनाव को कम करता है और फाइन लाइनों को रोकता है। – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 आसान योग

आंखों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी टिप्स

आंखों की देखभाल के लिए कुछ जरूरी टिप्स

1. अपनी आंखों पर लगे मेकअप के साथ कभी नहीं सोएं। सोने से पहले आपकी अच्छी आंखों के लिए एक अच्छा मेकअप रिमूवर खरीदें।

2. यदि आप कंप्यूटर पर बहुत लंबे समय तक काम करते हैं, तो हर 20 मिनट में स्क्रीन से अपना ध्यान अलग हटाएं। इससे आपकी आंखों को ब्रेक मिलेगा।

3. अपना आंख वाला चश्मा पहने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। इसके अलावा अपनी आंखों को बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें।

4. खराब रोशनी में कभी नहीं पढ़े। उसी तरह कभी चमकदार रोशनी की ओर न देखें।

5. ऐसे खाद्य पदार्थ खाएं जो आंखों की दृष्टि में सुधार करने में मदद करता है। विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य और दृष्टि के लिए अच्छा है।

6. अपनी स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाएं और बार-बार अपनी आंखों को झपकी दें। यह हर 15-30 मिनट में किया जाना चाहिए। यह आंख की थकावट को मुक्त करने में मदद करता है।

7. अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचने के लिए धूप का चश्मा पहनें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment