आँखों की देखभाल

आंखों का सूखापन क्या है, जाने इसके उपचार

आंखों का सूखापन और उपचार

ड्राई आई या आंखों का सूखापन तब होती हैं जब आँसू बहुत जल्दी सूख जाते हैं, या आंखें बहुत कम आँसू पैदा करते हैं। यह मनुष्यों और कुछ जानवरों में सामान्य है। यह एक या दोनों आंखों को प्रभावित कर सकता है, और इससे सूजन हो सकती है। ड्राई आई किसी भी उम्र में और स्वस्थ रहने वाले लोगों में भी हो सकता है। यह वृद्धावस्था में ज्यादा आम है, क्योंकि उस समय व्यक्ति कम आंसू पैदा करता है। इसके अलावा पुरुषों की तुलना में यह महिलाओं में अधिक सामान्य है।

आंखों का सूखापन (ड्राई आई) क्या है

आंखों का सूखापन (ड्राई आई) क्या है

आंखों का सूखापन या ड्राई आई तब होता हैं जब आपकी आंसू वाली ग्रंथियां (tear glands) आपकी आंखों को लुब्रिकेट करने के लिए पर्याप्त आंसू नहीं बनाती हैं। यह स्थिति असहज और दर्दनाक हो सकती है। इससे आंखों का पानी, जो आंसू के रूप में बाहर आता है, वह सूखने लगता है। यह चिकित्सा और पर्यावरणीय दोनों कारकों के कारणों हो सकता है।

इसके अलावा ज्यादा देर तक लगातार मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने से व्यक्ति की आंखों के रेटिना पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आंखों में बनने वाला तरल पदार्थ पलक नहीं झपकने से आंखों में फैल नहीं पाता है जिससे आंखों में सूखापन, भारीपन, सिरदर्द और घबराहट महसूस होती है। यदि आपको क्रोनिक ड्राई आई है, तो आप नियमित रूप से खुजली और आंखों में पानी का अनुभव कर सकते हैं।

आंखों का सूखापन (ड्राई आई) के कारण

आंखों का सूखापन (ड्राई आई) के कारण

1. ब्लो ड्रायर का ज्यादा उपयोग करना।
2. धूम्रपान क्रोनिक ड्राई आई का कारण बन सकता है।
3. ज्यादा तामपान में अधिक समय बिताना।
4. जिस तरह से हवा आ रही है उस तरफ खड़े हो जाना।
5. कंप्यूटर या लैपटॉप का ज्यादा उपयोग करना।
6. एसी में बैठकर घंटों बिना पलक झपकाए स्क्रीन पर देखने से आंखों की नमी घट जाती है।

आंखों का सूखापन के उपचार

आंखों का सूखापन के उपचार

1. जब आप कंप्यूटर को देख रहे हों तो अधिक बार पलके झपकाने का प्रयास करें। कंप्यूटर, टीवी, मोबाइल या टैबलट को देखते हुए हर 5 सेकंड में पलक झपकाएं।

2. प्रत्येक 15 मिनट बाद कंप्यूटर स्क्रीन से अपनी आंख हटाकर कहीं और देखें। दूरदराज किसी बिंदु को देखकर आप अपनी आंखों को आराम दे सकते हैं।

3. आंखों को रगड़ें नहीं, इससे आंख को नुकसान हो सकता है।

4. कॉन्टैक्ट लेंस साफ रखें और उन्हें हमेशा पहनकर न रखें। इसके अलावा स्वीमिंग के दौरान चश्मा जरूर पहनें और कोशिश करें कि आंखों में पानी न जाए।

5. आंखों में नमी बनाए रखने के लिए अच्छे ब्रैंड की लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स यूज करें।

6. कोशिश करें कि आंखों पर सीधी हवा न लगे और डॉक्टर की सलाह के बगैर आंख में कोई भी दवा न डालें।

7. ज्यादा देर तक पढ़ने, टीवी देखने और कंप्यूटर का उपयोग आपकी आंखों को ड्राई कर सकता है, इसलिए ब्रेक लेना महत्वपूर्ण है ताकि आप अपनी आंखें की नमी को प्राप्त कर सकें।

8. सिगरेट का धुआं शुष्क आंखों या ड्राई आई का कारण है। इसलिए इससे दूरी बनाकर रखें। – आंख में खुजली क्यों होती है 

आंखों के सूखापन को दूर करने वाले आहार

आंखों के सूखापन को दूर करने वाले आहार

आंखों के सूखापन को दूर करने के लिए हेल्दी खाना खाएं, साबुत अनाज, फल-सब्जियां ज्यादा खाएं और चीनी कम का सेवन करें। शोध इंगित करता है कि अधिक ओमेगा -3 फैटी एसिड खाने से ड्राई आई के लक्षणों से छुटकारा मिल सकता है।

यह वसा शरीर में सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है। यह आंखों की सूजन को कम करके ड्राई आई से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है, जिससे उच्च गुणवत्ता वाले आंसुओं के उत्पादन में मदद मिलती है।

आप ओमेगा -3 सप्लीमेंट का उपयोग कर सकते हैं, या आप इसे खाद्य पदार्थ रूप में खा सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीज, ताड़ का तेल, सोयाबीन का तेल, चिया बीज सैल्मन, ट्यूना, सार्डिन और मैकेरल सहित अन्य फैटी मछली, अखरोट और अंडे का सेवन कर सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment