आँखों की देखभाल

आँखों की देख रेख के लिए क्या करें

आँखों की देख रेख के लिए क्या करें

आपके शरीर के सबसे संवेदनशील अंग को सबसे संवेदनशील देखभाल की आवश्यकता है। आंख उन्हीं में से एक है। हम मानते हैं कि हर दिन या हर हफ्ते आंख का टेस्ट करवाना संभव नहीं है। इसलिए आँखों की देख रेख के लिए आप खुद भी अपनी तरफ से प्रयास कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे घर पर अपनी आंखों का ख्याल रखने के कुछ आसान तरीके क्या हैं।

अपने आंखों के लचीलेपन को बढ़ाएं

जब भी आपकी आंखें थक जाती हैं या आपकी दृष्टि धुंधली हो जाती है, तो आप आंखों के लचीलापन के लिए अभ्यास करें। खुली जगह में अपनी आंखों को ऊपर और नीचे तथा दाएं और बाएं करें। अपनी आंखों से धीरे-धीरे 8 बनाएं। यह आंख का बहुत ही अच्छा अभ्यास है। मांसपेशियों को आराम करने के लिए धीरे-धीरे अपनी आंखों के आस-पास के क्षेत्रों को मालिश करें।

आंखों को मजबूती देने वाले अभ्यास कीजिए

अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखें स्वस्थ्य रहे तो आप आंखों को मजबूती देने वाले अभ्यास कीजिए। यह आंखों के धुंधलापन को कम कर देगा। इसके लिए अपने अंगूठे को अपने सामने कुछ इंच पर रखें। इसके बाद पहले अपने अंगूठे पर फोकस कीजिए उसके बाद 20 फिट दूर किसी चीज पर फोकस कीजिए। छोटी और लंबी दूरी की वस्तुओं पर एक ही समय पर फोकस या ध्यान केंद्रित करने से आपकी आंखें मजबूत होती है।

इसके अलावा जब आपकी आंखें सुस्त या थकी हो तो आप तेजी से छपकी लें। यह मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है और धुंधली दृष्टि (blurred vision) को भी कम करता है। – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

ब्रेक लेना है जरूरी

फोन को लगातार देखने या लगातार कंप्यूटर के सामने काम करने से आंखें थक जाती है। इसलिए समय समय ब्रेक लीजिए। इसके लिए आप काम के बीच कुछ देर के लिए उठ जाइए और आसपास थोड़ा सैर कर लीजिए। यदि आप नहीं कर सकते हैं, तो खिड़की के बाहर देखें और कुछ फ्लेक्सिब्लिटी और स्ट्रेंथ अभ्यास करें।

कंप्यूटर स्क्रीन की कीजिए सेटिंग

कंप्यूटर स्क्रीन की कीजिए सेटिंग

इसके अलावा आंखों की मजबूती के लिए अपनी कंप्यूटर स्क्रीन की ब्राइटनेस को घटाएं और फ़ॉन्ट साइज को बढ़ाएं। जितना अधिक हम डिवाइस पर समय बिताते हैं, उतनी ही हमारी आंखें तनावग्रस्त हो जाती हैं। इसके अलावा लंबे समय तक अपनी आंखों की समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

आंख की रक्षा के लिए पौष्टिक तत्व

पोषण आपके स्वास्थ्य के सभी पहलुओं में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह आपकी आंखों को भी सेहतमंद रखता है। विटामिन की कमी रेटिना फ़ंक्शन को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है। इसे रोकने के लिए आप गाजर, खट्टे फल, मछली, प्रोटीन और हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। ये आपके आंखों के स्वास्थ्य के लिए सभी पोषक तत्वों में समृद्ध हैं। – आंखों में खुजली का घरेलू इलाज

धूप का चश्मा

धूप का चश्मा

सूरज की यूवी किरणें आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए हानिकारण किरणों से आंख की रक्षा करना बहुत ही जरूरी है। ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका धूप का चश्मा है। यह न केवल सूर्य की यूवी किरणों से आपकी रक्षा करता है बल्कि यह रेनल डैमेज और आंखों के चारों ओर झुर्री और काले घेरे के गठन को रोकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment