आँखों की देखभाल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

आंखें नाजुक होती है और इसे स्वस्थ रखना हमारी जिम्मेदारी है आइए जानते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं, What to eat to increase your eyesight.

एक अच्छी तरह से संतुलित, स्वस्थ आहार लेने से आंखों को स्वस्थ बनाया जा सकता है और उसकी रोशनी भी बढ़ाई जा सकती है। मोतियाबिंद, आंख का रोग, सूखी आंखें और रात को कम दिखाई देना ये कुछ ऐसी समस्या हैं, जिससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। यदि आप अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करते हैं जो भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व होते हैं, तो गंभीर आंख की बीमारी की स्थिति से बचा जा सकता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, विटामिन और खनिजों के रूप में पर्याप्त पोषण संपूर्ण आंखों को विभिन्न बीमारियों से दूर रखेगा।

स्वस्थ रहने के लिए आपकी आंखों को कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट्स की आवश्यकता होती है इसमें शामिल है: विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, बीटा कैरोटीन, ओमेगा -3 फैटी एसिड, ल्यूटेन, ज़ेक्सैथिन और जिंक आदि।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं गाजर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं गाजर

गाजर में बीटा कैरोटीन का उच्च स्तर आपकी आंखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है और आंखों के साथ-साथ रेटिना के उचित कार्य को भी बढ़ाता है। यह आंखों की रक्षा के लिए भी जाना जाता है। आप चाहे तो गाजर का जूस भी पी सकते हैं। नियमित रूप से एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों पर चढ़ा चश्मा हट सकता है

 बादाम भिगोकर खाएं

पानी में भीगे हुए बादाम खाने के बहुत से फायदे आपको पता होंगे लेकिन आपको शायद ही पता हो कि बादाम भिगोकर खाने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। रोजाना बादाम के कुछ पीस आंखों के लिए अद्भुत काम करेगी। बादाम में विटामिन ई सामग्री आंखों के लिए आवश्यक पोषण प्रदान करती है। यह मैकुलर डिजनरेशन की गति भी कम कर देता है।

आंखों की रोशनी के लिए आंवला है सबसे जरूरी

आंखों की रोशनी के लिए आंवला है सबसे जरूरी

आंवला बहुत ही पौष्टिक आहार है। एंटीऑक्सिडेंट, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि का समृद्ध स्रोत है। आंवला, आंखों के लिए वरदान है। इसमें मौजूद तत्व आंखों की रोशनी को सालों-साल तक बनाए रखते हैं। आप चाहें तो कच्चे आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

रोशनी बढ़ाने के लिए शकरकंद खाएं

बीटा कैरोटीन (एक प्रकार का विटामिन ए) से भरपूर शकरकंद आंखों के लिए संतुलित पोषण देने का काम करता है। यह अच्छी विजन को भी बढ़ावा देता है। इसलिए आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए शकरकंद का जरूर सेवन कीजिए। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 आसान योग

आंखों की सेहत के लिए अखरोट खाइए

आंखों की सेहत के लिए अखरोट खाइए

अखरोट में कई न्यूरोप्रोटेक्टेक कंपाउंड होते हैं, जिसमें विटामिन ई, फोलेट, मेलाटोनिन, ओमेगा -3 वसा और एंटीऑक्सिडेंट शामिल हैं। अनुसंधान से पता चलता है कि अखरोट का सेवन मस्तिष्क की स्वास्थ्य की सहायता कर सकती है। इसके अलावा अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ्य रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करें।

आंखों के पोषण के लिए खाएं अंडा

आंखों के पोषण के लिए अंडा बहुत ही लाभकारी है। इसमें सहायता करने वाले ल्यूटेन और ज़ेक्सैथिन दो एंजाइम होते हैं। अंडे में जिंक भी पाया जाता है जो मैकुलर डिजनरेशन के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं।

आंखों के लिए हरी सब्जियों का सेवन

आंखों के लिए हरी सब्जियों का सेवन

अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जि यों को शामिल करें। हरी सब्जियों का सेवन करके आप आंख के रोगों से बचने के साथ-साथ मैकुलर डिजनरेशन भी बच सकते हैं। इससे आप ल्यूटेन और ज़ेक्सैथिन के लाभ प्राप्त कर सकते हैं जो सेल की क्षति की रोकथाम में मदद करते हैं और आंखों को स्वस्थ रखते हैं। हरी पत्तेदार सब्जि।यों में आयरन की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो आंखों की हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment