आँखों की देखभाल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए

आंखें हमारे शरीर की सबसे खूबसूरत चीज है, इसलिए इसकी देखभाल करना बहुत ही जरूरी है। यही वह चीज है जिसकी वजह से हम पूरी दुनिया को देख और समझ पाते हैं। आज हम आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए उसके बारे में बात करेंगे।

आंखों की रोशनी के लिए दीजिए उसे आराम

लगातार किताबे पढ़ने और कंप्यूटर के सामने काम करने से आंखें थक जाती है और इसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है। आंखें लाल हो जाती हैं, जलन, पानी आना, धुंधला दिखना या डबल दिखना जैसी समस्या होती है।

ऐसे में आपको अपने आंख को आराम देना चाहिए। इसके लिए आप पर्याप्त आराम करें और नींद पूरी लें जिससे आंख की मांसपेशियों को पूरी तरह से आराम मिले। एक जगह पर लंबे समय तक न रहें तथा बीच-बीच में 5 से 10 मिनट के लिए रेस्ट लेते रहें।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहारों का सेवन

एक संतुलित आहार प्रोटीन, डेयरी उत्पाद, फलों और सब्जियों के साथ बनता है। दिन के दौरान आप इंद्रधनुष रंग वाले आहार खाने की कोशिश करें, जिसमें कई अलग-अलग रंगों में कई प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

विटामिन ए, विटामिन सी, ल्यूटिन और बीटा कैरोटीन में समृद्ध खाद्य पदार्थ खाने के साथ-साथ कॉड लिवर ऑयल, शकरकंद, मक्खन, गाजर, पपीता, ब्लूबेरी, खुबानी और अंगूर जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए।

यह आखों की रोशनी के लिए बहुत ही बेहतर आहार है। इसके अलावा यदि आप मांसाहारी हैं तो आप अंडे और मछली का भी सेवन कर सकते हैं। संतरा, बादाम और डेयरी उत्पाद भी आपकी आखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। वैसे इनमें से ज्यादातर आहार पूरे वर्ष बाजार में उपलब्ध रहते हैं और आपको उचित मूल्य पर भी मिल जाएंगे। –  आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाएं

आंखों की करें मालिश

आंखों की करें मालिश

आंखों की थकावट और आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप आंखों की मालिश करें। इससे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन सही रहेगा और यह आंखों के आसपास की मांसपेशियों को आराम मिलेगा।

शरीर में पानी की कमी न होने दें

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसके बिना हम लाइफ की कल्पलना भी नहीं कर सकते। आंखें अक्सर सूखी, धूमिल या थकी हुई हो जाती है ऐसे में अगर आप नियमित रूप से पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी आंखें सेहतमंद रहेगी। इसके अलावा आप अपने मुंह में पानी भर लीजिए और आंखें खोलकर पानी आंखों पर मारिए। इससे आप बहुत ही ताजा महसूस करेंगे।

आंखों की रोशनी के लिए आंख का व्यायाम

आंखों की रोशनी के लिए आंख का व्यायाम

आंखों को स्वस्थ्य और उसकी रोशनी बढ़ाने के लिए आप आंख वाले व्यायाम कीजिए। इसके लिए आप हाथ की दोनों हथेलियों को रगड़े और जब वह गर्म हो जाए तो उस हथेली को अपने आंखों पर रगड़े। आपकी आंखों को बहुत ही आराम मिलेगा। यह आंखों की थकावट को कम करेगा। इसके अलावा आप बच्चों को हाथों की हथेली आपस में रगड़ने के लिए कहें जब तक वे गर्म न हो जाए। फिर उन हथेलियों से आंखों को ढ़कने के लिए कहें। – आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए 5 आसान योग

शुगर वाले फुड का करें परहेज

यदि आप अपने आंखों की रोशनी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप शुगर वाले फुड खाना परहेज करें। शुगर वाले फुड का ज्यादा सेवन आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

धूम्रपान करना छोड़ दें

धूम्रपान करना छोड़ दें

धूम्रपान से न केवल फेफड़ों का कैंसर होता है बल्कि यह हमारे शरीर साथ आंखों को भी प्रभा वित करता है। धूम्रपान करने वालों की आंखों में जलन होना सामान्य है, इसके अलावा इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment