आँखों की देखभाल

आँखों में काजल फैल जाता है, जानें क्या करें?

How to prevent kajal to smudge - read in hindi.

बचपन से ही एक बच्चे का और काजल का साथ मां जोड़ देती है। छोटे में लड़का हो या लड़की दोनों को बराबर काजल लगाकर रखा जाता है ताकि किसी की बुरी नज़र ना लग जाए। अब एक काजल भला हमें कैसे किसी की बुरी नज़र से बचा सकता है यह तो हम नहीं जानते लेकिन इतना ज़रूर है कि काजल आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है, यह आंख की सफाई भी करता है। जब बच्चे होश संभाल लेते हैं तब लड़के काजल का उपयोग करना बंद कर देते हैं, वहीं लड़कियां काजल को अपने श्रृंगार में शामिल कर लेती हैं।

यूं तो लड़कियों को काजल लगाना बहुत अच्छा लगता है। काजल आपकी आंखों की खूबसूरती को तो बढ़ाता ही है साथ ही जिनकी आंखें काफी छोटी होती हैं उनकी आंखों को बड़ा दिखाता है। कुछ लड़कियां जिन्हें सजने-संवरने का शौक होता है वह तो काजल लगाए बिना अधुरी सी दिखाई देते हैं। ऐसा लगता है कि चेहरा मुर्झा गया है।

कुछ लड़कियां काजल को बस लगा लेती हैं नाम के लिए, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लड़कियां बहुत अच्छे और स्टायलिस्ट ढंग से लगाती हैं जिससे उनकी आंख काफी अट्रैक्टिव लगता है।

आज sehatgyan.com आपको बताएगा कुछ आसान टिप्स जिससे आप अपने काजल को फैलने से रोक सकती हैं

1. तैयार होने से पहले अपनी आंखों को टोनर से साफ करें तभी काजल लगाने का सोच-विचार करें। इस टिप्स से आपकी स्कीन पर मौजूद तेल आसानी से साफ हो जाएगा जिससे काजल के फैलने का डर कम हो जाएगा।

2. अकसर हम काजल लगाते हैं और थोड़ी समय बाद वह फैलता चला जाता है। चाहे जितना भी महंगा काजल लगा लें आप, यह फैलने से चुकता नहीं। सबसे अच्छा तरीका होगा कि आप काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ा पाउडर लगा लें। आप चाहें तो अपनी आंखों के नीचे ब्रश या स्पंज की मदद से भी पाउडर लगा सकती हैं।

3. इन दिनों मार्केट में विदेश में बनाए गए वाटर प्रूफ काजल की भी बीक्री खूब हो रही है। इसका इस्तेमाल करें। वाटरप्रूफ काजल फैलता भी नहीं है और लंबे समय तक आंखों में टिका भी रहता है।

4. एक और आसान और बेस्ट तरीका है कि आप आईलाइनर लगाकर काजल को आंखों में लगाए. इस तरकीब से भी आपका काजल नहीं फैलेगा।

आंखों में काजल लगाई हुई लड़कियां सबसे ज्यादा लड़कों को पसंद आती हैं। काजल लगाना कोई मेकअप करना नहीं हुआ, छोटी लड़कियां जो स्कूल जाती हैं वह भी बड़े शौक से इसे लगाकर अपने-अपने स्कूल जाती हैं। काजल जरूर लगाएं लेकिन फैलने नहीं दें क्योंकि फैलने के बाद यह आपका पूरा चेहरा खराब कर देता है, जो बहुत भद्दा नज़र आता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment