हेल्थ टिप्स हिन्दी

एलर्जी होने के कारण, लक्षण और घरेलू इलाज

Body allergy symptoms, reasons and home treatment in hindi.

एलर्जी हमारे दैनिक जीवन में भ्रमण करते हुए हमारे आसपास के महौल या वातावरण से कई कारणों से हो सकती है जैसे पेड़, पोधे, धुल-मिट्टी, पालतू जानवर, दवाई या फिर खाने पीने वाली वस्तुए इत्यादि से।

एक परिवार के विभिन्न सदस्यों, महिला, पुरुष, बच्चे या वृद्ध को विभिन्न वस्तुओं से एलर्जी हो सकती है।
कुछ लोगों को फूलो को छुने से एलर्जी हो सकती है।
दूध, दही, मॉस, मछली का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है।
पॉलीथीन के साथ एलर्जी हो सकती है।
सौन्दर्य पदार्थोँ का प्रयोग से भी एलर्जी हो सकती है।
जबकि कुछ लोगों को दवा से भी एलर्जी हो सकती है।

क्या है इलाज
किसी का इलाज तो दवाई खाने से हो सकता है। जब भी आप को पता चले कि आप को एलर्जी हो रही है, तो आप को तुरंत खून की जाँच करवा कर पता करवाना चाहिए कि एलर्जी किस प्रकार की है, यह पता लग जाता है और उसके अनुरूप दवा देने से एलर्जी का इलाज सम्भव है।

किस प्रकार पाए एलर्जी से राहत
उदाहरण के तौर पर जैसे कोई कामकाजी व्यक्ति अपने घर में बिल्कुल ठीक है, लेकिन जब भी वो अपने काम पर पहुचता है तो उसको छिके शुरू हो जाती है, ऐसे में उस व्यक्ति को तो परेशानी का सामना करना पड़ता है उसके साथ साथ उसके सहकर्मियों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति में हीन भावना पैदा हो जाती है और साथ वालो को बोलने का मौका मिल जाता है। ऐसे में उस व्यक्ति को चाहिए कि वो तुरंत अपने खून की जांच करवाए, जिससे उसकी एलर्जी का पता चल जाए और उसका इलाज हो सके।

इस प्रकार के व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ होती है तथा थोड़े चलते-फिरते पर सांस चढने लगे तो, उसे अपने अन्य जांच के साथ साथ एलर्जी का टेस्ट करवा लेना चाहिए।

एलर्जी के लक्षण
जब भी हमें नीचे दिये गए लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर अपने खून का टेस्ट करवा लेना चाहिए जैसे कि :-

शरीर में खुजली का होना।
चमड़ी का लाल होना
लाल दाने होना
शरीर के दानों वाली जगह पर सुजन का आना।
एलर्जी होने से एगिज्मा नाम की बीमारी भी हो सकती है जिससे जोर से खारिश होना या उस जगह पर पानी का रिसाव होने लगता है।
एलर्जी के कारण कुछ लोगों को अस्थमा नाम की बीमारी हो सकती है। इस स्थिति में लोगों को सांस लेने में परेशानी आती है तथा फेफड़ो में सूजन व जलन होने लगता है।
छिके का आना, नाक बंद होना।
गले में तेज जलन एवं दर्द होना।
जी मिचलाना एवं डायरिया
खाने में तकलीफ होना।

 

एलर्जी होने पर घरेलू उपाय

1. जब भी आप को लगे की आप को एलर्जी की शिकयत है तो आप को पानी में ताजा अदरक, सोंफ एवं पोदीना उबालकर उसे गुनगुना होने पर पीये। इसका सेवन आप दिन में दो से तीन बार तक कर सकते हैं। इससे आप के शरीर में शुद्ता रहती है और साथ में आप की पाचन शक्ति बढती है।
2. एलर्जी होने पर आप साधा भोजन कर सकते हैं, जैसे कि लौकी, तुरई, मुग की दाल, खिचड़ी, पोहा, उपमा, सब्जियों, का सूप, ताजे फल आदि।
3. सप्ताह में एक दिन उपवास रखें। उस दिन केवल फलाहार खाएं।
4. नियमित रूप से आप योगा और ध्यान करें।
5. जब रात को आप सोते हो तो आप को एक चम्मच त्रिफ्ले का चूर्ण का सेवन करना चाहिए। क्योंकि त्रिफला खाने से हमारी पाचन शक्ति बढ़ती है।

इसके साथ-साथ हमें डॉक्टर के पास जाकर उनकी सलाह भी लेनी चाहिए। अगर हो सके तो हमें दवाई भी खानी चाहिए। जिससे हमारी एलर्जी ठीक हो जाए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment