फलों के गुण और फायदे

अनन्नास के फायदे और नुकसान

Pineapple advantages or benefits and disadvantages in hindi

शारीरिक शक्ति को विकसित करने वाला अन्न्नास पाचन संबंधित विकार को नष्ट कर देता है। पित्तनाशक, कृमिनाशक और हृदय रोगों के लिए हितकारी अनन्नास ब्राजील का फल है, जो प्रसिद्ध नाविक क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने साथ यूरोप से लेकर आया था. भारत में इसे पुर्तगाली लोग लेकर आये थे। भारत में सबसे ज्यादा अनन्नास देश के दक्षिण भाग में पैदा किया जाता है।  

अनन्नास औषधीय गुण 

1. गर्मियों में अनन्नास का रस या शर्बत पीने से तेज गर्मी व पसीने की समस्या दूर होती है।

2. ताजे अनन्नास का सौ ग्राम रस बच्चे को पिलाने से उसके कृमि (बारीक कीड़े) नष्ट हो जाते है। ये ध्यान रखिए अनन्नास का रस खाली पेट नहीं पिलाना चहिए। 

3. अनन्नास को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े करके खाने से पित्त-विकार दूर होते हैं।

5. शरीर पर सूजन हो जाने की स्थिति में अनन्नास लाभ देता है।

6. अनन्नास पर काली मिर्च और काले नमक का चूर्ण डालकर सेवन करने से बदहजमी की समस्या दूर होती है।

7. रोजाना दो सौ ग्राम अनन्नास का रस पीने से मोटापा कम होता है क्योंकि अनन्नास का रस चर्बी को पिघलाकर निष्कासित करता है।

8. अनन्नास का रस गले तथा मुंह के जीवाणुजन्य रोगों में लाभकारी सिद्ध होता है। 

9. अनन्नास के सेवन से पिसाब में रूकावट नहीं आती। 

10. जायफल, पीपल, काला नमक व जीरा सभी चीजें बराबर मात्रा में लेकर कूट-पीसकर चूर्ण बना लें। तीन ग्राम चूर्ण जल के साथ सुबह-शाम सेवन करने से बहुमूत्र की समस्या में बहुत लाभ होता है। 

11. बुखार में भी अनन्नास के रस का सेवन करना चाहिए। 

12. अजीर्ण के रोगी को अनन्नास पर काली मिर्च का चूर्ण छिड़ककर, सेंधा नमक डालकर सेवन करना चाहिए।

13. अनन्नास के शर्बत को पीने से गर्मियों की गरमाहट दूर होती है। 

14. विटामिन ,सी, व अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अभाव के कारण स्कर्वी रोग होने पर अनन्नास खाने व रस पीने से बहुत लाभ होता है। 

15. अनन्नास शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है।

16. यदि शरीर में खून की कमी हो तो अनन्नास का रस पीजिए बहुत ही लाभ देगा।

17. अल्प मात्रा में ऋतुश्राव होने पर रोजाना अनन्नास का रस पीने से ऋतुश्राव उचित रूप में होने लगता है। 

18. गर्मियों में ह्रदय की घबराहट बढ़ जाने व अधिक बेचैनी होने पर अनन्नास का रस या शर्बत पीने से बहुत लाभ होता है। तेज प्यास भी शांत होता है।

19. अनन्नास का गूदा फोड़े-फुन्सियों पर लेप करने से बहुत फायदा होता है। 

20. गले में शोथ होने पर और टांसिल होने की स्थिति में अनन्नास खाने से बहुत फायदा होता है। 

21. प्यास को कम करने और शरीर को पुष्ट बनाने में मदद करता है अनन्नास

22. अनन्नास से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और साधारण ठंड से भी राहत मिलती है। 

 

अनन्नास के नुकसान 

1. गर्भवती स्त्री के लिए अनन्नास हानिकारक है। 

2. उपवास के समय अनन्नास का उपयोग विष जैसा असर करता है। 

3. अनन्नास खाते समय उसके बीच से कठोर भाग को निकाल देना चाहिए। कठोर भाग को खाने से पेट दर्द हो सकता है।

 

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment