आयुर्वेदिक उपचार बालों की देखभाल

रूसी को जड़ से खत्म करने के आयुर्वेदिक उपचार

रूसी को जड़ से खत्म करने के आयुर्वेदिक उपचार

रूसी एक बहुत ही साधारण समस्या है जिसकी वजह से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। वैसे रूसी के बहुत से कारण है जैसे गर्मी या ठंड का एक्सपोजर, बाल को स्टाइल देने वाले उत्पाद, अत्यधिक कब्ज, तनाव, थकान और प्रदूषण आदि। हालांकि रूसी को जड़ से खत्म करने के आयुर्वेदिक उपचार भी है जिसकी मदद लेकर आप अपने बालों को हेल्दी बना सकते हैं।

बेसन और दही

बेसन में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ है। इसके अलावा प्राचीन काल से बेसन का उपयोग टैन को हटाने और त्वचा पर चमक लाने के लिए एक घरेलू फेस पैक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। सिर में रुसी का इलाज के लिए बेसन और दही बहुत ही उपयोगी है।

इसके लिए आप दही की एक छोटे कटोरी में दो चम्मच बेसन को मिलाएं। फिर इसमें आधा चम्मच नींबू मिलाएं। इसके बाद अपने सिर पर इस मिश्रण को लगाएं और इसे तीस मिनट के लिए छोड़ दें। दही और बेसन सबसे अच्छे हेयर क्लींजर है। यह स्कैल्प की सफाई में सहायता करते हैं। यह निश्चित रूप से रूसी के लिए सबसे अच्छा आयुर्वेदिक दवा है।

सिर में रुसी का इलाज है नारियल तेल के साथ कपूर

सिर में रुसी का इलाज है नारियल तेल के साथ कपूर

कपूर का उपयोग खास तौर से हवन पूजन और कई ब्यूटी उत्पादों में खुशबू के साथ ही ठंडाई के लिए किया जाता है। नारियल तेल और कपूर के बहुत ही फायदे हैं। इसे सिर में लगाने से डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके लिए कपूर और नारियल तेल को मिलाकर एक बोतल में स्टोर करें और बिस्तर पर जाने से पहले प्रत्येक रात को इसे लगाएं। कपूर आपके सिर को शांत करता है और रूसी को कम करने में मदद करता है। – नारियल तेल के फायदे

नारियल तेल के साथ नींबू

ज्यादातर बालों के उपचार के तौर पर नींबू एक प्रमुख घटक है। इसके लिए गर्म नारियल के तेल में नींबू मिलाएं और सिर पर लगाएं। शैम्पू करने से पहले आधे घंटे तक इसे छोड़ दें। सर्वोत्तम परिणाम के लिए कम से कम दो सप्ताह के लिए इसे जरूर लगाएं।

बालों से रूसी हटाने के लिए नीम और नींबू

बालों से रूसी हटाने के के लिए नीम और नींबू

एंटी बैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीसेप्टिक, फंगसरोधी और रक्त को शुद्ध करने वाला नीम आपके बालों के लिए बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक उपचार है। रूसी को जड़ से खत्म करने के लिए नीम और नींबू बहुत ही लाभकारी है।

इसके लिए आप नीम के पत्तों का पेस्ट बनाओ और उसमें आधा नींबू का रस डालें और अपने सिर पर उस पेस्ट को लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और इसे शैम्पू के साथ धो लें। सर्वोत्तम परिणाम के लिए, इस टिप को सप्ताह में दो बार जरूर उपयोग करें।

दही और नींबू

रूसी या डैंड्रफ के लिए आयुर्वेदिक उपचार कई हैं। उनमें दही और नींबू भी एक है। एक कटोरी दही में दो नींबू को छिड़कना स्वच्छ और साफ़ स्कैल्प पाने के लिए सबसे अच्छे आयुर्वेदिक उपचारों में से एक है। नींबू एक अच्छा डैंड्रफ किलर है तथा दही एक मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है और आपके सिर को शांत रखता है।

जैतून और बादाम का तेल

जैतून का तेल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद तेल है। इसका प्रयोग कई तरह की बीमारियों में लाभदायक होता है साथ ही यह त्वचा और बाल संबंधी समस्याओं और सौंदर्य बढ़ाने के लिए भी खूब प्रयोग किया जाता है।

यह रूसी खत्म करने के लिए बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक उपचार है। इसके लिए आप जैतून के तेल के साथ बादाम का तेल मिलाएं। दोनों अपने अच्छे गुणों के लिए जाने जाते है। यह आपके बाल के विकास के साथ-साथ उसे पोषण भी देता है।

रूसी के लिए शिकाकाई

शिकाकाई को पुदीने के पत्तों और मेथी के बीज में मिलाएं। फिर इसे पानी में भिगो दीजिए और सोने से पहले अपने सिर पर लगाएं। इसके बाद सुबह गर्म पानी से इसे धो लें। यदि आप इसे घर पर तैयार नहीं कर सकते हैं, तो कई आयुर्वेदिक दुकानें हैं जहां से आप इसे खरीद सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन डी में समृद्ध शिकाकाई बालों को पोषण देने का काम करता है।

डैंड्रफ का रामबाण इलाज एलोवेरा

डैंड्रफ का रामबाण इलाज एलोवेरा

एलोवेरा के पत्तों से निकाली जाने वाली मोटी जेल रूसी-संबंधी समस्याओं से मुकाबला करने के लिए एक सकारात्मक और आयुर्वेदिक उपाय है। इसके लिए आप अपने बालों में जेल लगाकर रातभर छोड़ दें और शैम्पू से अपने बालों को धो लीजिए।

बालों के अलावा एलोवेरा से मुहांसे, रूखी त्वचा, झुर्रियां, चेहरे के दाग धब्बों और आखों के काले घेरों को दूर किया जा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment