आयुर्वेदिक उपचार

वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक तरीका

वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक तरीका

वजन बढ़ाने के लिए अगर आप परेशान है तो आपको कुछ ऐसे तरीकों को अपनाना चाहिए जो आयुर्वेद में बेहतर तरीके माने गए। आइए वजन बढ़ाने के आयुर्वेदिक तरीके के बारे जानते हैं।

डाइट में सोयाबीन को करें शामिल

अपनी डाइट में आप सोयाबीन को शामिल कीजिए। यदि आप एक शाकाहारी प्रोटीन के अच्छे स्रोतों की तलाश में हैं तो सोया सही है। सोया प्रोटीन में उच्च है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह हमारे आहार का अहम हिस्सा बन चुका है। वैसे सोयाबीन को हम सभी अलग-अलग रूप में अपनी डाइट में शामिल करते हैं। किसी को यह सब्जी की तरह पसंद है, तो कोई इसे दूध की तरह अपनी डाइट में शामिल करता है।

फलों का सेवन

वजन बढ़ाने का आयुर्वेदिक तरीका में फलों का सेवन भी शामिल है। आप नियमित रूप से फलों और फलों के जूस का सेवन कीजिए। यदि संभव हो तो हर दिन या सप्ताह में कम से कम तीन बार फलों का सेवन कीजिए। फाइबर में समृद्ध फल पाचन तंत्र के कामकाज में सुधार करने में भी मदद करता हैं।

अपने वजन को बढ़ाएं

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में दही, घी, दूध, गन्ना, चावल, काला चना और गेहूं शामिल करें। स्वस्थ तरीके से वजन हासिल करने के लिए ये सबसे अच्छा तरीका है।

वजन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से करें व्यायाम

वजन बढ़ाने के लिए नियमित रूप से करें व्यायाम

एक्सरसाइज करने से हमें सारा दिन ताजगी महसूस रहती है और हमारी हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। यदि हम रोज सुबह व्यायाम करना शुरू कर दें, तो हमें इसकी अदात पड दाती है, जिससे किसी तरह की व्यायाम करने में दिक्कत नहीं होती।

वजन प्राप्त करने का मतलब यह नहीं है कि आपको व्यायाम करने की ज़रूरत नहीं है। हेल्दी तरीके से वजन को बढ़ाने के लिए आपको नियमित रूप से व्यायाम करने की जरूरत है। व्यायाम करने से बॉडी फूड को मेटाबॉलाइज कर पाएगा। साथ ही आपको भूख भी लगेगी जिससे आपका वजन बढ़ सकता है।

अपने आहार में मसाले को करें शामिल

आप अपने आहार में दालचीनी, लहसुन, अदरक, इलायची, लौंग और काली मिर्च जैसे मसालों को शामिल कीजिए। ये आपकी भूख को उत्तेजित करने में मदद करती है।

हल्दी दूध भी है फायदेमंद

आयुर्वेद में नींद का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए यदि आप अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो रात में अच्छी तरह से सोएं। आप सात से आठ घंटे की नींद लीजिए। बिस्तर पर जाने से पहले मोबाइल फोन या लैपटॉप से दूरी बनाकर रखिए। आप अच्छी नींद के लिए एक चुटकी हल्दी के साथ गाय का दूध पीजिए। इसका प्रयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है, हल्दीे दूध कई रोगों के साथ दर्द से तुरंत आराम देता है।

सामान्य गति से आहार का सेवन

ज्यादातर लोग आहार का सेवन तेज या स्लो गति से करते हैं। अगर आप सामान्य गति से आहार का सेवन करते हैं, तो इससे वजन बढ़ाने में सहायता मिलती है। एक सामान्य गति से भोजन करने से लार ग्रंथियों का निर्माण होता है, जो पाचन में सहायता करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment