ब्यूटी टिप्स

चेहरे की झाईयों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार

चेहरे की झाईयों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार

अकसर चेहरे, हाथ और कंधों पर सन स्पॉट और झाईयों जैसे काले धब्बे उभर आते हैं। इनमें झाईयों के दागों का चेहरे पर उभरना आपकी खूबसूरती को प्रभावित करता है। झाईयों के दागों से छुटकारा पाने में काफी समय लगता है, परन्तु यह मुश्किल भी नहीं है। आज हम इन सभी झाइयों, झुर्रियों आदि से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे।

झाईयों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार

नींबू के रस से झुर्रियों से निजात

नींबू के रस से झुर्रियों से निजात

 

चेहरे पर होने वाले भूरे रंग के दागों के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू का रस भूरे रंग के दागों, झाई और झुर्रियों से निजात दिलाने के लिए सबसे अच्छी घरेलू औषधी है। आप रूई से नींबू के रस को भूरे रंग के दागों पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। इससे काले धब्बे धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे और साथ ही काली त्वचा का रंग भी प्राकृतिक रूप से हल्का होगा।

टमाटर का रस

नींबू के रस और टमाटर के रस का मिश्रण हर दिन लगाने से भी चेहरे के दाग-धब्बे, पक्के रंग के त्वचा, झुर्रियों और रंजकता से छुटकारा मिलता है। चेहरे के भूरे रंग के दागों को हटाने में यह काफी प्रभावी होता है।

प्याज का रस

एक चम्मच प्याज के रस में, दो चम्मच शहद मिलाकर दाग-धब्बों पर 15 मिनट तक लगाएं। भूरे रंग के बढ़ती उम्र के दागों से जल्दी छुटकारा दिलाने में यह एक अच्छा घरेलू उपाय है।

आलू

कच्चे आलू का रस भी चेहरे की झाईयों के दागों को प्राकृतिक तौर पर खत्म करता है। आलू के रस को दागों वाली जगह पर लगाने से दाग कम होते हैं।

चेहरे के झाईयों को हटाए दूध और क्रीम

चेहरे के झाईयों को हटाए दूध और क्रीम

चेहरे के झाईयों और भूरे रंग के दागों से छुटकारा पाने के लिए आप फटे हुए दूध, क्रीम और शहद का एक चेहरे का लेप तैयार करें। इसे आप अपने चेहरे, गर्दन, हाथ और पैर में लगाएं। यह झाईयों, काले धब्बे और भूरे रंग के बढ़ती उम्र के दागों से प्राकृतिक रूप से निजात दिलाने में मदद करते है।

एलोवेरा

अपने चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप एलोवेरा की मदद भी ले सकते हैं। ताजे एलोवेरा के रस को दिन में दो बार झाईयों पर लगाएं। यह आपके चेहरे से झाईयों के दाग हटाता है।

विटामिन-ई तेल

झाईयों के दाग से निजात पाने के लिए आप कुछ विटामिन-ई तेल को भी चेहरे पर लगा सकते हैं। यह प्राकृतिक उपचार चेहरे की कील-मुहांसे और झाईयों के दाग को हटाने में काफी उपयोगी है।

पीली सरसों

काले धब्बों से छुटकारा पाने का एक और प्रभावी तरीका चेहरे पर पीले सरसों का लेप लगाना है। इसके लिए पीली सरसों के दानों को पीस लें और उन्हें दूध में मिलाकर एक लेप त्यार करें। अब इस लेप को आप अपने चेहरे की झुर्रियों और भूरे रंग के धब्बों पर लगाएं और इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें।

झाईयों के निशानों से छुटकारा पाने के लिए चंदन की लकड़ी

झाईयों के निशानों से छुटकारा पाने के लिए चंदन की लकड़ी

चेहरे, गले और हाथों के झाईयों के निशानों से छुटकारा पाने के लिए चन्दन की लकड़ी का घरेलू स्क्रब भी काफी फायदेमंद होता है। चेहरे का स्क्रब बनाने के लिए लाल और सफेद चन्दन की लकड़ी का एक पाउडर, आधा कप ओट्मील और थोड़े से दूध व गुलाब-जल को मिला लें। सप्ताह में तीन बार धब्बों वाली जगह पर स्क्रब को रगड़ें। धीरे-धीरे चेहरे, गले और हाथ का पक्का रंग व झाईयों के अन्य निशान हलके पड़ने लगेंगे।

स्ट्रॉबैरी और खुरमानी

स्ट्रॉबैरी और खुरमानी को अच्छी तरह से मिलाकर एक लेप बनाएं। अब इसे अपने चेहरे के काले और लाल रंग के धब्बों पर लगाएं। झाईयों, बढ़ती उम्र की झुर्रियां और पक्के रंग से छुटकारा पाने का यह एक बहुत अच्छा घरेलू उपाय है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment