ब्यूटी टिप्स

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए 5 चीजें

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए चीजें

चेहरे पर किसी भी तरह के दाग धब्बे आपकी सुंदरता को कम कर सकते हैं। अब चाहे वह दाग धब्बे मुंहासों के रूप में हो या फिर किसी चोट के गहरे निशान के रूप में। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक की बजाए आज हम कुछ ऐसे उपचारों के बारे में बताएंगे जो आपके लिए घरेलू है।

त्वचा के दाग धब्बों के लिए नींबू

त्वचा के दाग धब्बों के लिए नींबू

नींबू सबसे लोकप्रिय और बहुमुखी साइट्रस फल में से एक है। यह ताजे स्वाद और सुगंध के लिए जाना जाता है। विटामिन सी से भरपूर नींबू का रस पाचन और डिटॉक्सीफाई एजेंट के रूप में कार्य करता है और बेहतर पाचन स्वास्थ्य के लिए लिवर की सफाई में मदद करता है।

यह त्वचा में भी बहुत फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा के गहरे रंग को हल्का करने का कार्य करता है। इसके लिए त्वचा के दाग धब्बों पर नींबू का रस लगाएं या सीधे नींबू रगड़ें। कुछ ही दिनों में दाग गायब हो जाएंगे।

बादाम

बादाम

बादाम का तेल विटामिन-ई का समृद्ध स्रोत हैं, जिसे रोजाना लगाने से त्वचा को पोषण मिलता हैं। बादाम के तेल या उसके दूध को चेहरे पर लगाना फायदेमंद है, क्योंकि यह त्वचा को सूर्य के संपर्क के कारण होने वाली क्षति से बचाता है। इसके लिए भीगे हुए बादाम को दूध के साथ पीस कर इस पेस्ट में शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएं। कुछ ही दिनों में दाग धब्बे कम हो जाएंगे और स्किन दमकने लगेगी।

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा

चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसी औषधि है, जिसे त्वचा, स्वास्थ्य, वजन घटाने और बहुत कुछ के लिए कई अद्भुत लाभ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यह मुंहासे को कम करता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसके जेल को मॉइस्चराइजर के रूप में उपयोग में लाया जाता है।

यह त्वचा पर चमत्कारी प्रभाव के लिए जाना जाता है। इसके अलावा गहरी त्वचा को हल्का कर पोषण देने के लिए ऐलोवेरा बहुत लाभदायक है। यह आपकी त्वचा के दाग धब्बों को धीरे-धीरे कम कर उसमें नमी बनाए रखता है।

चंदन

चंदन

चंदन का पाउडर लंबे समय से त्वचा की समस्याओं के लिए प्रयोग किया जाता है। यह जीवाणुरोधी पाउडर का नियमित उपयोग मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ सकता है। चाहे त्वचा को एक्सफोलिएट करना हो या रूखी त्वचा और झुर्रियों की तरह उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करना हो, उसमें चंदन बहुत ही गुणकारी है।

चंदन आपकी त्वचा को बेदाग बनाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप चंदन के गुलाबजल के साथ घिसकर इसका लेप बनाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में बेदाग त्वचा नजर आएगी। – चंदन के तेल के फायदे

आलू

आलू

आलू एंटीऑक्सिडेंट के साथ भरपूर खाद्य पदार्थ है और इसमें कुछ महत्वपूर्ण खनिज और आवश्यक विटामिन मौजूद है। आलू में त्वचा कसने वाले गुण है और समय से पहले उम्र बढ़ने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है। गहरी त्वचा की रंगत हल्की करने के लिए आलू या इसके छिलके का प्रयोग पुराना और प्रभावकारी तरीका है। इसे त्वचा पर रोजाना रगड़ें या फिर इसका रस लगाएं और परिणाम खुद देखें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment