घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार ब्यूटी टिप्स

चेहरे के सफेद दाग हटाने के घरेलू उपचार

चेहरे के सफेद दाग हटाने के घरेलू उपचार

त्वचा पर थोड़ा सा भी दाग लग जाए तो स्त्री हो या पुरुष हर कोई परेशान हो जाता है। इसके लिए वह कई तरह के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। इस लेख हम चेहरे के सफेद दाग हटाने के घरेलू उपचार के बारे में बात करेंगे। ये उपचार ऐसे है जो आपकी त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और आपकी समस्या को भी दूर करेंगे।

चेहरे के सफेद दाग हटाने के घरेलू उपचार

सफेद दाग को हटाने का उपाय है एलोवेरा

एलोवेरा में कुछ ऐसे प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं, जो स्कैल्प पर मृत त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं। यह एक महान कंडीशनर के रूप में भी कार्य करता है और आपके बाल को चिकना और चमकदार बनाता है। यह हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है, स्कैल्प पर खुजली को रोकता है और रूसी को कम करता है।

बालों के अलावा यह त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके सफेद दाग को दूर करने में आपकी मदद करेंगे और आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगे। इसके लिए आप एलोवेरा जेल को दाग वाले स्थान पर लगाइए आपको जरूर फायदा मिलेगा।

चेहरे पर सफेद धब्बे के लिए हल्दी

चेहरे पर सफेद धब्बे के लिए हल्दी

हल्दी अपने शक्तिशाली औषधीय गुणों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। आयुर्वेद के साथ-साथ इसका घरेलू उपायों में बहुत ही उपयोग में लाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन एक प्राकृतिक एंटी-इन्फ़्लोमेन्टरी कम्पाउंड है, जो सूजन कम करने और चोटों को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा हल्दी के सेवन शरीर की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता भी बढ़ जाती है।

यदि आप चेहरे पर सफेद धब्बे या दाग से परेशान हैं, तो आप हल्दी का प्रयोग कीजिए बहुत ही फायदा मिलेगा। हल्दी के उपयोग से चेहरे के सफेद दाग बहुत आसानी से दूर हो जाते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण आपको इंफेक्शन से बचाता है। हल्दी को सरसों के तेल के साथ मिलाकर धब्बों पर लगाने से फायदा मिलता है।

चेहरे के सफेद दाग हटाए शहद

शहर के फायदों से हर कोई वाकिफ है। इस इस्तेमाल कई रोगों में रामबाण उपचार के तौर भी किया जाता है। अगर हम शहद के फायदों की बात करें तो यह न केवल घावों को भरने का काम करता है बल्कि त्वचा की स्थिति ठीक करने और ऊर्जा बढ़ाने का भी काम करता है। यह पोषक तत्वों, एंटीफंगल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों में समृद्ध है।

शहद बहुत जल्दी त्वचा में अवशोषित हो जाता है। शहद को त्वचा के धब्बों पर लगाने से लाभ होगा लेकिन अगर आप इसे चंदन पाउडर, हल्दी, राइस पाउडर के साथ मिलाकर लगाते हैं तो ये और भी उपयोगी साबित होगा।

सफेद दाग का घरेलू उपचार है सेब के सिरका

सफेद दाग का घरेलू उपचार है सेब के सिरका

स्वास्थ्य और त्वचा के लिहाज से सेब के सिरके के बहुत ही फायदे हैं। यह न केवल वजन को घटाने में मदद करता है बल्कि ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायता करता है। सेब के सिरका में मुख्य घटक एसिटिक एसिड, रक्तचाप के स्तर को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद के लिए दिखाया गया है।

कई बार सफेद दाग बैक्टीरिया या फंगस के संक्रमण के कारण भी हो जाते हैं। इसके लिए आप पानी और सेब के सिरके को दो-एक के अनुपात में मिला लें। इसे कुछ-कुछ देर में दाग पर लगाते रहिए। ऐसा करने से दाग जल्दी साफ हो जाएंगे।

पत्तागोभी का रस भी है फायदेमंद

गोभी विटामिन और खनिजों का पावरहाउस है। विटामिन बी 6, मैंगनीज़, फोलेट, विटामिन बी 2 और विटामिन बी1, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए बहुतायत से पत्तागोभी में पाए जाते हैं। गोभी के स्वास्थ्य लाभ में हृदय रोग के जोखिम को कम करना शामिल है।
पत्तागोभी के रस को सफेद दाग पर लगाने से बहुत फायदा होता है।

आप चाहें तो पत्तागोभी को पीसकर उसके रस का उपयोग कर सकते हैं या फिर उसे 12 मिनट तक उबालकर उसके पानी को प्रयोग में ला सकते हैं।

त्वचा पर हल्के सफेद दाग को हटाए अदरक

त्वचा पर हल्के सफेद दाग को हटाए अदरक

कई औषधिय गुणों से भरपूर अदरक के बहुत ही स्वास्थ्य लाभ है। आयुर्वेद में इसका बहुत ही महत्व है। यह न केवल भूख की समस्या को दूर करता है बल्कि कई बीमारियों में दर्द से भी राहत देता है। अदरक के पौधे की जड़ का उपयोग ताजा, पाउडर, मसाला के रूप में सूखे, तेल के रूप में या रस के रूप में किया जा सकता है।

नियमित रूप से अदरक का इस्तेमाल करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। अदरक त्वचा संबंधी कई रोगों में कारगर है। आप चाहे तो अदरक का एक छोटा टुकड़ा काट लें और उसे पीसकर रस निकाल लें। इस रस को लाल मिट्टी के साथ मिलाकर लगाने से बहुत लाभ होगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment