ब्यूटी टिप्स

जोजोबा का तेल और फायदे

जोजोबा का तेल और फायदे

जोजोबा का तेल एक बहुत ही अच्छा सौंदर्य सामाग्री है। जोजोबा प्लांट के बीज से निकाला गया एक प्राकृतिक तेल त्वचा की कई तरह की समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। यह त्वचा को बाहरी विषैले पदार्थों से बचाने और ठीक करने में मदद करता है। जोजोबा तेल त्वचा के लिए आवश्यक विटामिन देता हैं जैसे विटामिन बी, विटामिन ई और जिंक, कॉपर जैसे प्रमुख खनिज आदि।

त्वचा को नमी प्रदान करे

त्वचा को नमी प्रदान करे

जोजोबा का तेल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें सेरामाइड्स की एक बड़ी मात्रा है, जो त्वचा कोशिकाओं को कवर करती है और उनके हाइड्रेशन के लिए जिम्मेदार भी है। यह अन्य तेलों की तुलना में हल्का होता है और त्वचा में गहराई से समा जाता है। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और चमक भी लाता है।

झुर्रियों के प्रभाव को करे कम

चूंकि जोजोबा में कोई हानिकारक केमिकल्स नहीं होता है, इसलिए इसे सौंदर्य के रूप में उपयोग किया जा सकता है। जोजोबा के तेल में मौजूद आवश्यक विटामिन झुर्रियों और उम्र बढ़ने के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

मुंहासों को नियंत्रित करे

जोजोबा का तेल मुंहासों को कंट्रोल करता है, इसके इस्तेमाल से मुंहासे नहीं होते हैं और दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैं।

होंठों को बनाए मुलायम

जोजोबा तेल में विटामिन बी, विटामिन ई और जिंक, कॉपर जैसे महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं जो होठों को मुलायम बनाने में सहायता करते हैं। इसके के लिए होंठों पर जोजोबा तेल से धीरे-धीरे मालिश करें ताकि सूखापन और दरार को दूर किया जा सके।

बालों का रूखापन दूर करे

जोजोबा का तेल स्कैल्प पर बाल फोलिकल्स को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रहते हैं। जोजोबा का तेल पसीने व अनचाही नमी को ब्लॉक कर बालों का रूखापन दूर करता है और उन्हें मुलायम बनाता है।

वहीं यह स्कैल्प को नमी प्रदान करता है, जो अक्सर हानिकारक रसायन युक्त शैम्पू के इस्तेमाल से स्कैल्प से निकल जाता है। विटामिन ई और विटामिन बी से भरपूर जोजोबा तेल बालों की डेंसिटी को बढ़ाता है और बालों को टूटने से रोकता है। इसके अलावा यह डैंड्रफ़ और खुजली से भी आपको बचाता है।

सन स्क्रीन क्रीम के तौर पर करे काम

सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणें विभिन्न समस्याओं का कारण बन सकती हैं। इन हानिकारक किरणों से सबसे ज्यादा हमारी त्वचा प्रभावित होती हैं। जोजोबा का तेल यदि आप पूरे शरीर पर लगाते हैं, तो यह सन स्क्रीन क्रीम के तौर पर काम करता है। यह एक अच्छा प्राकृतिक विकल्प है।

त्वचा को पोषण और सुरक्षा दे

त्वचा को पोषण और सुरक्षा दे

विटामिन ई और विटामिन बी से भरपूर जोजोबा का तेल एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स में समृद्ध है, जो त्वचा को पोषण और सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही नमी भी देता है। जोजोबा के तेल में उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व होते हैं। जोजोबा तेजी से कोशिकाओं को रिजेनरेट में सहायता करता है।

स्किन बर्न को ठीक करे

जोजोबा ऊतकों में अंदर तक जाकर उसे ठीक करने में सहायता करता है। इस तरह यह सनबर्न और टैन के बाद होने वाले दर्द को कम करने में सहायता करता है। अपने प्राकृतिक उपचार गुणों के के कारण जोजोबा तेल शेविंग के दौरान बर्न त्वचा को ठीक करने में भी सहायता करता है। – रंग गोरा करने के लिए आयुर्वेदिक उपचार

शारीरिक और मानसिक थकान को करे दूर

जोजोबा तेल के जीवाणुरोधी गुण बैक्टीरिया को मारकर त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा जोजोबा तेल शारीरिक और मानसिक थकान को दूर करता है, अगर तकिए पर इस तेल की कुछ बूंदें डाल दी जाए तो अच्छी नींद आती है।

मेकअप रीमूवर

जोजोबा तेल को आप एक प्रभावी और प्राकृतिक मेकअप रीमूवर के रूप में उपयोग कर सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि जोजोबा तेल में कॉटन से डुबोएं और मेकअप हटाने के लिए इसका उपयोग करें।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment