ब्यूटी टिप्स

मुंहासे हटाने का उपाय है शहद और नींबू का फेसपैक

मुंहासे हटाने का उपाय है शहद और नींबू का फेसपैक

सुबह उठते ही चेहरे पर दाग दिख जाए, तो यह आपको पूरे दिन परेशान करता है। मुंहासे भी एक ऐसा दाग है, जो कभी भी चेहरे पर निकल आता है। अगर आप भी पिंपल्स या मुंहासे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज हम दो ऐसे इंग्रीडिएन्टस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको मुंहासे से निजात दिलाएंगे। हम बात कर रहे हैं नींबू और शहद की।

इसका फैसपैक आपके चेहरे पर नई ताजगी और रौनक ला देगा। नींबू और शहद मुंहासों के लिए खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। चेहरे पर अगर दाने हो गए हैं तो नींबू और शहद से बने फैसपैक और घरेलू नुस्खे आपके पिंपल्स को दूर कर सकते हैं।

आपकी सेहत के लिए उपयोगी नींबू और शहद कैसे आपके फेस के लिए सबसे अच्छा फेसपैक है, आइए जानते हैं।

शुरुआत के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें एक छोटा चम्मच नींबू का जूस डाल लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिल लें। आप चाहे तो इसमें कुछ बूंदे बादाम का तेल भी डाल सकते हैं। इस मिश्रण को अपने चेहरे पर और पिंपल्स वाली त्वचा पर लगा लें। तकरीबन 15 मिनट तक इसे त्वचा पर रहने दें। सूख जाने के बाद हल्के गर्म पानी से साफ कर लें।

अब आइए जानते हैं कि नींबू और शहद का फेसपैक जब हम अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो क्या होता है।

शहद और नींबू के मिश्रण में एंटी-ऑक्सीडेंट होने के साथ ही विटामिन सी भी होता है। जिससे यह मुंहासों को साफ करने के साथ-साथ त्वचा को भी निखराने में मदद करता है। नींबू और शहद का यह मिश्रण आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करेगा। यह पैक उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनकी त्वचा ड्राई है। अगर आप सोच रहे हैं ऐसा क्यों तो हम बताते हैं। असल में नींबू त्वचा को साफ करने में मदद करता है और त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाता है। इसके अलावा शहद में मौजूद एंटिसेप्टिक और एंटिबैकटीरियल तत्व ऑयल को कम करने में मददगार हैं।

शहद के फायदे

शहद के फायदे

1. शहद में कई एंटीऑक्सिडेंट होता हैं, जिसमें फ़्लेवोनोइड जैसे फ़ेनोलिक कंपाउड शामिल हैं।
2. कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि शहद मधुमेह वाले लोगों में हृदय रोग के जोखिम कारकों में सुधार करता है।
3. शहद का कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह “अच्छा” एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हुए “खराब” एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
4. शहद में एंटीऑक्सिडेंट हृदय स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव पड़ता हैं, जिसमें आपके दिल में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और रक्त के थक्के बनने का जोखिम कम होता है।
5. शहद में अनगिनत औषधीय गुण होते हैं, जो स्वाभाविक रूप से गले में खराश को ठीक करने में मदद करता है। – जीरा और शहद के फायदे

नींबू के फायदे

नींबू के फायदे

1. नींबू जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, एक प्राथमिक एंटीऑक्सिडेंट जो कोशिकाओं को मुक्त कणों के नुकसान से बचाते हैं।
2. नींबू में साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन को रोकने में मदद कर सकता है।
3. कुछ लोग कब्ज को रोकने में मदद करने के लिए रोजाना सुबह नींबू पानी पीते हैं।
4. नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी त्वचा की झुर्रियों को कम करने, उम्र बढ़ने से ड्राई स्किन और धूप से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment