ब्यूटी टिप्स

मुहांसे से छुटकारा दिलाए सेब का सिरका

मुहांसे से छुटकारा दिलाए सेब का सिरका

सेब का सिरका पाचन तंत्र, वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल कम करने, ब्लड शुगर के स्तर को कम करने और मधुमेह के लिए उत्कृष्ट है। इसके अलावा विभिन्न घरेलू उपचार और खाना पकाने के प्रयोजनों के लिए इसका उपयोग किया जाता है। उसी तरह यह मुहांसे से छुटकारा दिलाने में बहुत ही असरदार है।

मुहांसे से छुटकारा दिलाने के लिए सेब के सिरके फायदे

मुंहासे उत्पन करने वाले बैक्टीरिया को मारता है ये सिरका

एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी और कॉस्मेटिक साइंस के इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित दो अलग-अलग अध्ययनों का दावा है कि एसिटिक एसिड, लैक्टिक एसिड, साइट्रिक एसिड मुंहासे के कारण बैक्टीरिया को मार सकता है। आपको बता दें कि सेब के सिरके में ये सभी एसिड होते हैं।

मुंहासे कम करने में करे मदद

मुंहासे के निशान को भी कम करे

एक अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों ने अपने चेहरे पर लैक्टिक एसिड युक्त लोशन लगाया है, उन्हें मुंहासे कम करने में मदद मिली है। सेब के सिरके में लैक्टिक एसिड भी होता है।

मुंहासे के निशान को भी कम करे

मुंहासे ठीक हो जाने के बाद सेब का सिरका मुंहासे के निशान को भी कम करने में मदद कर सकता है। इस प्रक्रिया में मदद करने वाले कई ऑर्गेनिक कंपाउंड है। लैक्टिक एसिड मुंहासे से पीड़ित लोगों की त्वचा की स्थिति में सुधार करता है। चूंकि सेब के सिरके में ये एसिड होता हैं, तो हम आशाजनक परिणामों की उम्मीद कर सकते हैं। – कील मुंहासे में परहेज – जाने क्या न खाएं

मुहांसे से छुटकारा दिलाने के सेब का सिरका कैसे लगाएं

सेब का सिरका और एलोवेरा जेल

सेब का सिरका और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को सूथ करती है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी है। सेब के सिरके के गुण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारते हैं और सूजन को कम करते हैं। इसके लिए आप दो बड़े चम्मच सेब का सिरका लीजिए और उसे दो कप पानी में मिलाइए। फिर उसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाइए।

इसको अच्छी तरह से मिलाने के बाद स्प्रे बोटल में इसे अच्छी तरह स्टोर कर लीजिए। आप इस टोनर को फेस और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा सकते हैं।

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा

सेब के सिरके के साथ बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट, सभी गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटा देता है, और आपकी त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखता है।

इसके लिए आप दो बड़े चम्मच सेब का सिरका लीजिए और तीन बड़े चम्मच बेकिंग सोडा। फिर इसे छोटी कोटरी में इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाइए। फिर इस मास्क को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ने के बाद इसे पानी से धो लीजिए।

सेब के सिरके के फायदे

1. अगर आपके गले में खराश हो गई है तो एक कप गर्म पानी में एक चम्मच सेब के रस वाला सिरका मिला दीजिए। गले की खराश दूर करने के लिए इससे गार्गल कीजिए।

2. बहुत अधिक शारीरिक श्रम करने के कारण मांस-पेशियों में दर्द की शिकायत हो जाती है। सेब के सिरके मसाज करना फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से आप मांसपेशि‍यों के दर्द से राहत पा सकते हैं।

3. अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो चिकित्सक की सलाह लेकर रोजाना एक निश्चिकत मात्रा में सिरके का सेवन कर सकते हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लग जाएगा।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment