ब्यूटी टिप्स

नाखूनों की मजबूती और ग्रोथ के लिए विटामिन

नाखूनों की मजबूती और ग्रोथ के लिए विटामिन

यदि आपके नाखून अस्वस्थ दिखते हैं या फिर बहुत ही कमजोर है, तो आपको इसके बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि यह केवल एक आम समस्या है। अस्वास्थ्यकर नाखून अक्सर अनुचित देखभाल और लापरवाही के कारण हो जाते हैं। अगर आप इसकी देखभाल नहीं करते, तो यह कमजोर और भंगुर हो सकते हैं। आइए जानते हैं उन विटामिन के बारे में जिससे न केवल नाखून मजबूत होगा बल्कि उसकी ग्रोथ भी बढ़ेगी।

नाखूनों की मजबूती और ग्रोथ के लिए विटामिन

स्वस्थ नाखूनों के लिए बायोटिन (विटामिन एच)

बायोटिन जिसे हम विटामिन एच के नाम से भी जानते हैं। विटामिन एच का मुख्य काम हमारे बालों और हमारी त्वचा के सेल्स को सुरक्षित रखना है। बायोटिन नाखून, बालों और त्वचा के विकास में मदद करता है। बायोटिन का उपयोग खाद्य पदार्थों या सप्लीमेंट के रूप में किया जा सकता है। आपके स्वस्थ नाखूनों के लिए प्रति दिन लगभग 30-40 माइक्रोग्राम बायोटिन का सेवन करना चाहिए। केले, एवोकाडो और सैल्मन जैसी खाद्य पदार्थों में बायोटिन भरपूर मात्रा पाए जाते हैं।

नाखूनों के विकास के लिए फोलिक एसिड (विटामिन बी9)

नाखूनों के विकास के लिए फोलिक एसिड (विटामिन बी9)

सेल या कोशिकाओं विकास के लिए विटामिन बी9 या फोलिक एसिड आवश्यक है। इसका मतलब यह है कि यह नाखूनों के विकास में भी मदद कर सकता है। फोलिक एसिड नई कोशिकाओं को बनाए रखने में मदद करता है। विशेष रूप से, इस विटामिन पर लाल रक्त कोशिकाओं का गठन निर्भर है। फोलिक एसिड की कमी वयस्कों और बच्चों दोनों में एनीमिया का एक कारण बन सकता है। अगर आप अपने नाखूनों को स्वस्थ्य रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में फोलिक एसिड की मात्रा को बढ़ाइए।

फोलिक एसिड को पत्तेदार सब्जियां, अंडे, चुकंदर और खट्टे फल जैसे खाद्य पदार्थों से प्राप्त किया जा सकता है। नाखूनों के विकास को सुनिश्चित करने और बढ़ावा देने के लिए, आपको 400-500 एमसीजी फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए।

नाखूनों की मजबूती के लिए विटामिन ए

नाखूनों की मजबूती के लिए विटामिन ए

विटामिन ए एक घुलनशील विटामिन है, जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी है। विटामिन ए आंखों के साथ, त्वचा और न्यूरोलॉजिकल फ़ंक्शन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा विटामिन ए शरीर के सूजन को कम करता है और फ्री रेडिकल्स से लड़ने का काम भी करता है।

विटामिन ए ऊतकों, हड्डियों, दांतों और नाखून को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है यह एक लोकप्रिय एंटीऑक्सीडेंट भी है। यह आपके नाखूनों के लिए सही माना जाता है। यदि आप विटामिन ए के लिए शाकाहारी विकल्प पसंद करते हैं, तो अंगूर, दूध, गाजर, पालक, और सेब जैसे आहार आपको लेना चाहिए। इसके अलावा आप मांसहारी हैं तो आप मांस, मछ्ली या फिर अंडे का सेवन कर सकते हैं।

नाखूनों के ग्रोथ के लिए विटामिन सी

नाखूनों के ग्रोथ के लिए विटामिन सी

विटामिन सी, जिसे एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है, सभी शरीर के ऊतकों के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह कई शरीर कार्यों में शामिल है, जिसमें कोलेजन का गठन, आयरन का अवशोषण, इम्यून सिस्टम, घाव भरने और हड्डियों और दांतों का रखरखाव शामिल है। नाखूनों को मजबूत करने के लिए आप विटामिन सी का उपयोग कर सकते हैं।

खट्टे फल, विटामिन सी में समृद्ध हैं, जो बैक्टीरिया से मुकाबला करने के लिए जाने जाते हैं। यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी है। यह ब्लूबेरी, खट्टे फल (संतरे, नीबू और नींबू), टमाटर, पत्तेदार साग और स्ट्रॉबेरी में पाया जाता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment