ब्यूटी टिप्स

रूखी त्वचा के लिए क्या करे – 8 उपाय

रूखी त्वचा के लिए क्या करे

रूखी या शुष्क त्वचा एक बहुत सी सामान्य सी स्थिति है जिसे हम बदलते मौसम में काफी देखते हैं। जब यह समस्या बहुत ही बढ़ जाती है तो हमारे मन में सवाल आता है कि रूखी त्वचा के लिए हमें क्या करना चाहिए? आपको बता दें कि ज्यादातर मामलों में, शुष्क त्वचा पर्यावरणीय कारकों के कारण होता है जो त्वचा से नमी को हटा देता हैं।

गर्मी, गर्म शावर, शुष्क जलवायु, और कठोर साबुन आदि के इस्तेमाल से शुष्क त्वचा या ड्राई स्किन ट्रिगर हो सकती है। आइए जानते हैं रूखी त्वचा के लिए घरेलू उपाचर के बारे में जानते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल अक्सर शुष्क और पैची त्वचा के उपचार में प्रयोग किया जाता है। इस जेल का इस्तेमाल कई क्रीम और लोशन बनाने के लिए किया जाता है। रूखी त्वचा की देखभाल के लिए आप इसे अपने स्किन पर लगा सकते हैं।

इसमें मौजूद Polysachharide त्वचा में नमी के स्तर को बनाए रखने में सहायता करता है। यह त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन उत्पादन को भी बढ़ाता है जिससे त्वचा को मुलायम बनाने में सहायता मिलती है। रुखी त्वचा के लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लीजिए और अपनी त्वचा पर मसाज कीजिए और पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें। रोजाना सोने से पहले आप इसे लगाइए। आपको फर्क जरूर दिखाई देगा।

बादाम का तेल

रुखी त्वचा के लिए बादाम के तेल का इस्तेमाल सैकड़ों सालो से किया जा रहा है। यह एक मॉइस्चराइजिंग है, इस प्रकार यह आपकी त्वचा को चिकना बनाता है। इस तेल का उपयोग करने का एक अतिरिक्त लाभ आपकी रंग और त्वचा टोन में सुधार करने की क्षमता है। इसके लिए आप अपनी त्वचा पर बादाम का तेल लगा सकते हैं।

नारियल का तेल

नारियल का तेल

नारियल के तेल में एमोलिएंट (Emollient) गुण पाए जाते हैं। एमोलिएंट त्वचा कोशिकाओं के बीच रिक्त स्थान को भरने और त्वचा पर चिकनी सतह बनाने में बहुत ही सहायता करता है। नारियल के तेल में मौजूद सैचुरेटेड फैटी एसिड स्किन को हाइड्रेट और चिकना बना सकता हैं।

आप आंखों के नीचे और अपने मुंह के आस-पास के एरिया में नारियल का तेल लगाएं। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा।

पेट्रोलियम जेली

एक अध्ययन के अनुसार, पेट्रोलियम जेली उत्पाद शुष्क त्वचा को ठीक करने में मदद कर सकता है। आपको बता दें कि पेट्रोलियम जेली, जिसे मिनरल ऑयल भी कहा जाता है, स्किन को प्रोटेक्टिव लेयर प्रदान करता है। यह शुष्क और खराब स्किन पैच को ठीक करने में मदद करता है।

सरसो का तेल

सरसो का तेल

सरसों का तेल इस समस्या से भी आपको छुटकारा दिला सकता है। सरसों तेल की एक-दो बूंद को ड्राई स्किन पर लगाएं और अपने चेहरे पर भी लगाएं। तेल लगाने के कुछ देर बाद मुंह धो लें। आपको जरूर फर्क दिखाई देगा। सरसों के तेल में मौजूद वसा त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देता हैं, इससे त्वचा मुलायम होती है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद है। ऑलिव ऑयल में फ्लेवसेनॉयड्‌स स्कवेलीन और पोरीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट्‌स होता है जो फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को समाप्त होने से बचाता है। जैतून का तेल आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

यदि आप रूखी त्वचा से परेशान है, तो ऑलिव ऑइल के प्रयोग से इस छुटकारा पा सकते हैं।

जोजोबा का तेल

जोजोबा का तेल त्वचा को पोषित करने के साथ ही बालों को भी मजबूत, घना व स्वस्थ रखता है। शुष्क त्वचा के उपाय में आप जोजोबा का तेल भी इस्तेमाल ला सकते हैं।

विटामिन ई तेल

विटामिन ई तेल

रुखी त्वचा के लिए आप विटामिन ई तेल का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह त्वचा के हाइड्रेशन में काफी सुधार करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है, जो त्वचा को साफ करने में भी सहायता करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment