ब्यूटी टिप्स

त्वचा के लिए पपीता लाभ

त्वचा के लिए पपीता लाभ

पपीता फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है जो आपके धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकती है। त्वचा के लिए पपीता के लाभ बहुत है। यह न केवल आपके इम्यूनिटी को बढाने का काम करती है बल्कि मधुमेह के रोगियों के लिए भी यह बहुत ही अच्छा है। पीता विटामिन ए में समृद्ध है जो आपके आंखों के लिए भी बेहतर है।

साथ ही आयुर्वेद शास्त्र में पपीते को लाइलाज बीमारियों को दूर करने वाला माना गया है। पपीते में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं त्वचा के लिए पपीते के फायदे के बारे में…

त्वचा में नमी लाए पपीता

रुखी त्वचा वाले लोगों के लिए पपीता एक वरदान हो सकता है। पपीता फेस पैक का उपयोग करके आपकी त्वचा नरम और खुली हो सकती है। पपीता में मौजूद एंजाइम शुष्क और चमकीले त्वचा के सभी निशान हटा देते हैं और इसे हाइड्रेट करते हैं। इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच पपीता लीजिए और उसे मैश्ड कर लीजिए। फिर इसमें शहद को डालकर अच्छी तरह से मिलाइए। 30 मिनट के लिए इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाइए। उसके बाद ठड़े पानी से धो लीजिए। आपको चेहरे पर नमीं बरकरार रहेगी।

झुर्रियां हटाए पपीता

झुर्रियां हटाए पपीता

आंखों के नीचे झुर्रियां हटाने के लिए हम तरह-त्तरह के प्रयास करते हैं। वैसे चेहरे पर झुर्रियों का आना शारीरिक कमजोरी और बुढ़ापे का लक्षण माना जाता है। इसलिए यदि आप इसे दूर करना चाहते हैं तो आप पपीते को उपयोग में ला सकते हैं। पपीते के छिलके उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद कर सकता है। छीलके में एंजाइम होते हैं जो त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं को हटाते हैं। यह शिकन और उम्र धब्बे को हटाने में मदद करता है। इसके लिए आप अपने चेहरे और नाक पर पपीते के सभी छिलके को रगड़िये और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लीजिए।

पिगमेंटेशन से छुटकारा

पिगमेंटेशन से छुटकारा

त्वचा के लिए पपीता लाभ में एक फायदा यह है कि इसके पिगमेंटेशन को भी हटाने का काम करता है। पिगमेंटेशन त्वमचा संबंधित एक आम समस्याभ है। गर्भावस्था के दौरान यह समस्या देखने को मिलती है। पपीता में त्वचा को चमकाने वाले गुण पाए जाते हैं जो पिग्मेंटेशन हटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पपीते में मौजूद बीटा कैरोटीन, एंजाइम, और फाइटोकेमिकल्स सुंदरता को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

इसके लिए आप एक बड़ा चम्मच पपीते का जूस लीजिए। इसके बाद कॉटन बॉल को पपीते के जूस में डालिए। फिर इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाइए। 15 मिनट बाद इसे ठंड़े पानी से धो लीजिए।

काले धब्बे को हटाए पपीता

काले धब्बे को हटाए पपीता

आंखों के नीचे काले धब्बे को हटाने के लिए हरा पपीता बहुत ही फायदेमंद है। यह प्राकृतिक रूप से एक ब्लीचिंग एजेंट है। हरा पपीता त्वचा की मलिनकिरण को मिटाने में मदद करता है।

इसके लिए आप मैश्ड हरा पपीता लीजिए। फिर इसे 10 मिनट के लिए आंखों के नीचे काले धब्बे पर लगाइए। फिर इसे अपने हांथों की उंगली से इसे रगड़े। इसके बाद इसे साफ कपड़े से पोछ दीजिए और हल्के गर्म पानी से धो लीजिए।

इसके अलावा कच्चा पपीता खुजली और लाली को रोकने में मदद कर सकता हैं। एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा रोगों को रोकने के लिए आप रोजाना पपीता खाइए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment