डाइट प्लान योग मुद्रा

भूख बढ़ाने के उपाय – करें यह योग

Home remedies to increase hunger in hindi - Do these yoga asans.

जब भी हम बाहर की चीजें अधिक खाने लगते हैं या फिर हम अपना खाना सही समय पर नहीं खाते तो हमारे शरीर में जो अग्नि होती है वो धीरे-धीरे मंद होने लगती है। यही कारण है कि हम दुबले-पतले होने लगते हैं और हमारे शरीर को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी सोचने की शक्ति कम होने लगती है। हमारी हड्डियां कमज़ोर होने लगती है जिसके कारण हम अपना कोई भी कार्य सही तरीके से या सही समय पर पूरा नहीं कर सकते। जब हमें भूख कम लगती है तो हमें कमजोरी के कारण चक्कर आने लगता है। हम किसी से भी अच्छे से बात नहीं करते और हम सुस्त रहने लगते हैं।

भूख बढ़ाने के उपाय

भूख बढ़ाने वाले योग आसन
हम अपने घरो में अक्सर देखते हैं कि बच्चों को भूख कम लगती है जिसके कारण वो कमज़ोर रहते हैं। न तो वो खेलना पसंद करते हैं और न ही पढ़ना। भूख को बढ़ाने के लिए हमें यह आसन करना चाहिए।

बंध कोणासन
बंध कोणासन को हम बटर फ्लाई पोज में करते हैं। इसे फर्श पर बैठकर अपनी कमर को सीधा करके अपने पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने हाथों से अपने पैरों के पंजें पकड़ें और फिर पैरों को मूव करवाएं। इस योग को करने से हमारी भूख बढ़ती है और साथ ही हमारी पाचन शक्ति तेज होती है। इसको करने से हमारी कब्ज की समस्या दूर होती है।

शशकासन
शशकासन को खरगोश पोज में किया जाता है। तनाव को दूर करने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है। इसको करने से हमारी पाचन क्रिया सही ढंग से काम करती है और साथ में हमें पेट में होने वाली परेशानियों से राहत मिलती है, जिससे हमारी भूख बढती है।
इस आसन को आप कुछ इस तरह से कर सकते हैं :-

सबसे पहले आप फर्श पर बैठें। फिर अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर मोड़ के हिप्स को पीछे रखें और एडियों पर बैठ जाएं, फिर गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं, फिर सांस को छोड़ते हुए अपने हाथ अपने आगे ले आएं, अपने सिर को भी नीचे झुका लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलता है और साथ में आप के पेट की परेशानियां कम होती है।

चिन्मय मुंद्रा
चिन्मय मुंद्रा में आसन करने से हमारे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इसको करने से पाचन शक्ति तेज होती है, इसके कारण हमें भूख लगना शुरू हो जाती है। इस आसन को करने के लिए आप पहले आराम से फर्श पर बैठ जाएं। फिर अपने हाथों को जांघों पर रखें। अपने अंगुठे से अंगुली को दबायें बाकी तीन को छोड़ दें। उन्हें ज्ञान मुद्रा में रखें, फिर गहरी सांस लें, दो मिनट तक इसी मुंद्रा में रहें। इसको आप तीन से चार बार कर सकते हैं।
अपनी भूख को बढ़ाने के लिए आप योग आसन के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय भी कर सकते हो जो कुछ इस प्रकार से है

1. भूख न लगने पर हमें आधा माशा फुला हुआ सुहागा एक कप गुनगुने पानी के साथ दो या तीन बार दिन में ले तो आप कि भूख बढने लगती है।
2. भूख न लगने पर यदि हम काले नमक का प्रयोग करते हैं, तो भूख लगने के साथ-साथ हमारा पेट भी साफ़ हो जाता है।
3. अगर हम हरड का चूर्ण, सौठ और गुड के साथ या फिर सेंधे नमक के साथ सेवन करते हैं, तो हमारी भूख बढ़ने लगती है। इसका प्रयोग हम दही के साथ भी कर सकते हैं।
4. अदरक को सुबह खाना खाने से पहले नमक के साथ खाना चाहिए, इससे हमारी पाचन शक्ति तेज होती है।
5. गेंहू की चोकर में नमक और अजवान का प्रयोग करके रोटी बनायें। उस रोटी को खाने से हमारी भूख तेजी से बढने लगती है।
6. लीची का प्रयोग अगर हम खाना खाने से पहले करते हैं, तो हमारी भूख बढ़ने लगती है।
7. नींबू के रस का रोज सेवन करने से हमारी बढ़ती है।
8. अनन्नास का रस का आधा गिलास भोजन से पहले पीने से हमारी भूख के साथ पाचन शक्ति भी तेज होती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment