बीमारी और उपचार

कब्ज से छुटकारा के लिए रामबाण इलाज

कब्ज से छुटकारा के लिए रामबाण इलाज

विशेषज्ञ के मुताबिक कब्ज का सबसे बड़ा कारण हमारा खानपान माना जाता है। अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो मल त्याग में परेशानी, तनाव, लम्बी या कठोर मल, अपूर्ण निकासी की भावना, अवरोध महसूस करना आदि शामिल है। कब्ज की इसी समस्या को लेकर आज हम कब्ज से छुटकारा के लिए रामबाण इलाज लेकर आए है। आइए उसी पर नजर दौड़ाते हैं।

कब्ज से राहत के लिए प्रोबायोटिक का सेवन

प्रोबायोटिक पुरानी कब्ज को रोकने में मदद कर सकते हैं। जिन लोगों को पुरानी कब्ज है, उनके आंत में बैक्टीरिया का असंतुलन देखा गया है। प्रोबायोटिक्ट आपके पाचन तंत्र में मौजूद सूक्ष्म जीवों के पोषण के लिए ज़रूरी होते हैं। प्रोबायोटिक्ट सबसे ज्यादा दही में पाया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि प्रोबियोटिक खाद्य पदार्थ इसे संतुलन बनाने और कब्ज को रोकने में मदद कर सकते है। ये लैक्टिक एसिड और शॉर्ट-चेन फैटी एसिड का उत्पादन करके कब्ज का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा बाउल मूवमेंट में सुधार कर सकता है, जिससे मल का निष्कासन आसान हो जाता है।

कब्ज से छुटकारा दिलाए फाइबर

कब्ज से छुटकारा दिलाए फाइबर

अगर आप स्वस्थ्य रहना चाहते हैं तो अपनी डेली डाइट में फाइबर रिच फूड जरूर शामिल करिए। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें अक्सर अपने आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ाना चाहिए।

इसका कारण यह है कि बढ़ते फाइबर के सेवन से मल त्याग में असानी होती है। एक हालिया समीक्षा में पाया गया कि क्रोनिक कब्ज वाले 77 फीसदी लोगों को फाइबर के सप्लीमेंट के लाभ से फायदा हुआ। हालांकि, कुछ अध्ययनों से पता चला है कि बढ़ते फाइबर के सेवन से पेट की समस्या भी हो सकती है।

कब्ज की दवा के रूप में काम करे सेब

कब्ज की दवा के रूप में काम करे सेब

बदलती जीवनशैली के बीच कब्ज की समस्या सामान्य हो गई है। यदि आप भी कब्ज से परेशान हैं तो अपने भोजन में सेब को शामिल करें। सेब एक ऐसा फल है जो कब्ज के दवा के रूप में काम करता है। सेब फाइबर का समृद्ध स्रोत हैं।

आपको बता दें कि एक मध्यम आकार के सेब (लगभग 182 ग्राम) में 4.4 ग्राम फाइबर होता है। इस तरह आप रोजाना 17 फीसदी फाइबर का सेवन कर सकते हैं। इसमें ज्यादातर पेक्टिन नामक आहार फाइबर होता है।

कब्ज को लेकर 80 लोगों में एक अध्ययन में पाया गया कि पेक्टिन आंतों के माध्यम से मल के मूवमेंट को तेज कर सकता है, कब्ज के लक्षणों में सुधार कर सकता है और आंत में फायदेमंद बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि कर सकता है। सेब फाइबर सामग्री को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने का एक आसान तरीका है। आप इसे जूस या सलाद के रूप में खा सकते हैं।

कब्ज का उपचार करे नाशपाती

कब्ज का उपचार करे नाशपाती

नाशपाती फाइबर में समृद्ध फल है, इसके मध्यम आकार के फल (लगभग 178 ग्राम) में लगभग 5.5 ग्राम फाइबर होता है। आप विभिन्न तरीकों से अपने आहार में नाशपाती शामिल कर सकते हैं। नाशपाती को पेट के लिए बेहतरीन फल माना जाता है।

इसका सेवन करने से कब्ज में काफी आराम मिलता है। इसमें सेब की तुलना में आठ गुना ज्यादा सोर्बिटोल होता है जो कब्ज में आपको राहत देता है।

ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन

यदि कब्ज का रामबाण इलाज के बारे में सोच रहे हैं तो अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें, क्योंकि पानी की कमी या डिहाइड्रेशन आपके कब्ज की समस्या को जन्म दे सकता है। इसे रोकने के लिए, पर्याप्त पानी पीना और हाइड्रेटेड रहना महत्वपूर्ण है।

व्यायाम कीजिए

व्यायाम कीजिए

आज दुनियाभर में लोग कब्ज की बीमारी से पीड़ित हैं, जोकि सिर्फ व्यायाम और खुद पर थोड़ा ध्यान देने भर से दूर हो सकती हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि व्यायाम बाउल मूवमेंट की आवृत्ति को प्रभावित नहीं करता है। हालांकि, आईबीएस के साथ कब्ज वाले लोगों पर हाल ही में अध्ययन में कुछ दिलचस्प परिणाम मिले। यह पाया गया कि व्यायाम ने इनके लक्षणों को काफी कम किया है।

अलसी का बीज

प्राकृतिक रेचक प्रभावों के कारण अलसी का बीज का इस्तेमाल सदियों से कब्ज के लिए पारंपरिक उपचार के रूप में किया जाता है। कई अन्य स्वास्थ्य लाभों के अलावा, अलसी का बीज घुलनशील और अघुलनशील आहार फाइबर दोनों में समृद्ध हैं। अलसी बीज के अलावा आप चिया के बीज का भी सेवन कर सकते हैं। चिया बहुत बहुमुखी है और इसे कई अलग-अलग खाद्य पदार्थों के साथ खाया सकता है। – अलसी खाने का तरीका और फायदे

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment