सेलिब्रिटी हेल्थ

रणबीर कपूर का डाइट प्लान

रणबीर कपूर का डाइट प्लान

रणबीर कपूर बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और चॉकलेटी इमेज की वजह से पहचाने जाते हैं। उन्होंने बहुत ही कम समय में एक अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है। रणबीर कपूर ने वर्ष 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कई हिट फिल्में दी। फिल्म इडस्ट्री से जुड़े होने के बावजूद रणबीर अपनी एक्टिंग पर बहुत ही मेहनत करते हैं। फिल्म चुनने से पहले उनके लिए फिल्म की स्क्रिप्ट सबसे ज्यादा मायने रखती है। अभिनेता रणबीर कपूर की बॉलीवुड में एक लवर बॉय की इमेज है। कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ा। उनमें से दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रणबीर के संबंध काफी गहरे रहे हैं।

वैसे एक हीरो के लिए अपनी सेहत और बॉडी का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। अभिनेता रणबीर कपूर इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि बिना फिट रहे वह फिल्म इंडस्ट्री में आगे नहीं बढ़ सकते है। तो आइए जानते हैं कि फिट रहने के लिए रणबीर कपूर का डाइट प्लान क्या है?

रणबीर कपूर का डाइट प्लान

रणबीर कपूर का डाइट प्लान

रणबीर का ब्रेकफास्ट

नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन है और रणबीर इस बात को अच्छी तरह से जानते और इसका अनुसरण भी करते हैं। उनके नाश्ते में एक केला या अंडा का सफेद वाला हिस्सा, ब्राउन ब्रेड, दूध के साथ कॉर्नफ्लैक और ताजा फलों का जूस शामिल है। इसके अलावा वह प्रोटीन शेक और बादाम लेना नहीं भूलते।

रणबीर का लंच

दोपहर के भोजन के लिए रणबीर कपूर, तंदूरी चिकन, दाल के साथ दो रोटी (गेहूं, ज्वार और बाजरा से बनाया गया) और एक कटोरी दही लेते हैं। सभी व्यंजन केवल तीन चम्मच जैतून के तेल के साथ पकाए जाते हैं।

रणीबर का शाम का स्नैक्स

शाम के नाश्ते में अभिनेता रणबीर कपूर ग्रीन टी और फलों का जूस लेना पसंद करते हैं।

रणीबर का डिनर

रात के खाने के लिए रणबीर को ग्रील्ड मछली, चिकन या सैल्मन पसंद करते हैं।

पानी का ज्यादा सेवन करते हैं रणबीर

पानी में शरीर की गंदगी को साफ करने की क्षमता है और इससे आप पूरे दिन उर्जावान रहेंगे। रणबीर खुद को लगातार हाइड्रेटेड रखने में विश्वास करते हैं। वह जहां भी जाते हैं, वह हमेशा अपने साथ पानी की एक बोतल जरूर रखते हैं। वह दिन में कम से कम 5 लीटर पानी का जरूर सेवन करते हैं।

इन दिनों रणबीर कपूर संजय दत्त की बायॉपिक बनाने में जी-जान से जुटे हैं। वह न केवल अपनी परफॉर्मेंस और लुक्स पर वह बेहद सतर्कता से काम कर रहे हैं बल्कि फिल्म के प्रमोशन को लेकर प्लानिंग में भी व्यस्त हैं।

आपको बता दें कि संजय दत्त की बायोपिक को विधु विनोद चोपड़ा और थ्री ईडियट्स और पीके जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले राजकुमार हिरानी की हिट जोड़ी बना रही है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर संजू बाबा यानि संजय दत्त की भूमिका निभा रहे हैं। रणबीर ने इस फिल्म के लिए 13 किलो वजन भी बढ़ाया है और संजय दत्त जैसी मस्कुलर फिजिक भी बनाई है। इसके लिए ट्रेनर कुनाल गिर ने उनकी काफी मदद की है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment