सेलिब्रिटी हेल्थ

अनिल कपूर की फिटनेस और डाइट प्लान

अनिल कपूर की फिटनेस और डाइट प्लान

बॉलीवुड में जब उम्र को मात देने वाले अभिनेता की बात होती है तब सुपरस्टार अनिल कपूर का नाम सबसे ऊपर आता है। हर कोई हैरान है कि अनिल कपूर कैसे आज भी जवां दिखते हैं। इसलिए लोग अनिल कपूर की फिटनेस और डाइट प्लान के बारे हमेशा जानना चाहते हैं।

उनके उम्र के अभिनेता न केवल शारीरिक रूप से कमजोर हो गए हैं बल्कि उनकी त्वचा भी बुढ़ापे को प्रदर्शित कर रही है। अनिल को हर कोई यही कहता है कि वह 30 से 40 उम्र के बीच में होंगे। आपको बता दें कि उनकी उम्र छठे दशक को पार कर चुकी है।

उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है 27 साल का एक बेटा और 33 तथा 31 साल की दो बेटियां है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि अनिल कपूर ने 1980 में ही फिल्म दुनिया में कदम रख लिया था।

वह तब से लेकर आज तक बॉलीवुड में सक्रिय है और प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। वह साल में कम से कम दो फिल्में जरूर कर लेते हैं, जिसमें उनकी भूमिका प्रमुख होती है। इसके अलावा वह टीवी शो भी करते हैं। आपको बता दें कि उनकी फिटनेस से हर कोई प्रेरणा लेता है। अब क्या हो सेलिब्रिटी और क्या हो आम लोग। – सोनम कपूर का डाइट प्लान

अनिल कपूर की फिटनेस और डाइट प्लान

आपको बता दें कि अनिल कपूर की जीवनशैली आम अभिनेताओं से अलग है। आपको बता दें कि वह संयमित जीवनशैली को जीते हैं। वह अपने खाने-पीने और दूसरी आदतों पर पूरा ध्यान देते हैं।

अनिल कपूर का फिटनेस प्लान

काम और भूमिका के आधार पर वह अपनी वर्कआउट प्लान चेंज करते रहते हैं। वह वर्कआउट के लिए 2 से 3 घंटा देते हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर 10 से 20 मिनट कार्डियो करते हैं। पुश-अप, सिट-अप और क्रंचेस उनके वर्कआउट के पार्ट होते हैं। वह सुबह-सुबह साइकिल भी चलाते हैं तथा जॉगिंग भी करते हैं।

उनकी रुटीन में हॉट योगा भी शामिल है। सोनम कपूर की माने तो अनिल कपूर 11 बजे से पहले-पहले सो जाते हैं। उन्हें बॉलीवुड की देर रात पार्टी में जाना पसंद नहीं है। यह आदत उन्हें हमेशा जवां बनाए रखती है। – ऋतिक रोशन का डाइट प्लान और फिटनेस टिप्स

अनिल कपूर का डाइट प्लान

वैसे अनिल कपूर के हेल्दी रहने के राज में उनकी पत्नी सुनिता का भी हाथ है। वह इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि उनका परिवार हेल्दी खाए और हेल्दी रहे। अगर अनिल कपूर के डाइट प्लान की बात करे तो वह शुगर और जंक फूड से दूरी बनाकर रखते हैं। इसके अलावा वह डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा से ज्यादा सेवन करते हैं।

अनिल कपूर की माने तो शुगर ही वह सबसे बड़ा दुश्मन है जो आपकी हेल्थ को बिगाड़ सकता है। इसलिए आप जितना हो सके इसका कम सेवन कीजिए। वह कहते हैं कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उम्र संबंधित कोई रोग नहीं है। आपको बता दें कि अनिल कपूर 5 से 6 मिल लेते हैं। उनकी डाइट में हरी सब्जियां, दाल, ऑट्स, मछली, ब्रोकली, सेलरी और प्रोटीन शेक शामिल है।

वह ज्यादातर अपने ब्रेकफास्ट की शुरुआत अंडा और टोस्ट के साथ करते हैं। साथ में वह जूस लेना पसंद करते हैं। वह अपने आप को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, जूस और शेक लेना नहीं भूलते। इसके अलावा वह शराब और सिगरेट से दूरी बनाकर रखते हैं। – अक्षय कुमार का डाइट प्लान

अनिल कपूर का वर्कआउट और फिटनेस टिप्स

अनिल कपूर का वर्कआउट और फिटनेस टिप्स

1. हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए शराब और सिगरेट से दूरी बनाकर रखें।

2. शरीर के हर एक अंग की एक्सरसाइज करें।

3. जिम में वर्कआउट के साथ योग पर भी ध्यान दीजिए।

4. हमेशा सकारात्मक सोचिए और तनाव से दूर रहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment