सेलिब्रिटी हेल्थ

अनुष्का शर्मा की फिटनेस और डाइट प्लान

अनुष्का शर्मा की फिटनेस और डाइट प्लान

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शर्मा ने खुद को अपने समय की सबसे बहुमुखी अभिनेत्री में से एक के रूप में स्थापित किया है। उनकी शानदार एक्टिंग स्किल, शानदार व्यक्तित्व और साहसी दृष्टिकोण हर किसी का दिल जीत लेती है।

मॉडल के रूप में काम करने के बाद, अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ रब ने बन दी जोड़ी में काम करने का मौका मिला। वह न केवल अपने आत्मविश्वास से बल्कि अपने फिगर से भी सबका दिल जीत लेती हैं।

स्वाभाविक रूप से स्लिम रहने वाली अनुष्का शर्मा को खुद को फिट रखने के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, वह नियमित रूप से व्यायाम करने और खुद को फिट बनाए रखने के लिए हेल्दी फूड लेने में विश्वास करती हैं। आइए उनके फिटनेस मंत्र पर एक नज़र डालते हैं। – सोनम कपूर का डाइट प्लान

अनुष्का शर्मा का फिटनेस प्लान

अनुष्का शर्मा का फिटनेस प्लान

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा को जिम जाना पसंद नहीं है। उन्हें कभी-कभी किसी विशेष प्रोजेक्ट के तहत वजन कम करने या बढ़ाने की आवश्यकता होती है। वह बेहतर फिगर को बनाए रखने के लिए वेट तथा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ-साथ कार्डियो एक्सरसाइज का सहारा लेती हैं।
अनुष्का शर्मा नियमित रूप से योगा भी करती हैं।

जैसा कि वह महसूस करती है, योग लचीलापन बढ़ाता है और लंबे दिन काम के बाद उनके दिमाग को फिर से जीवंत करता है। वह दिन में दो बार ध्यान करती हैं, क्योंकि इससे उन्हें तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। वह ज्यादा एक्सरसाइज करने में विश्वास नहीं करती हैं। वह जॉगिंग या डांस करके अपने कैलोरी को बर्न करने की कोशिश करती हैं।

अनुष्का हर दिन 30 मिनट डांस करती है। यह उनकी हृदय संबंधी मांसपेशियों को मजबूत करता है और फिट रखता है। यदि व्यापक रूप से देखा जाए तो दुनिया भर में जितने भी डांसर है उनका फिगर बहुत ही अच्छा है और अनुष्का उसमें कोई अपवाद नहीं है।

अनुष्का शर्मा का डाइट प्लान

अनुष्का शर्मा का डाइट प्लान

जो व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से जागरुक है, वह अपने आहार में कभी भी जंक फूड को शामिल नहीं करता है। अनुष्का शर्मा के लिए जंक फूड पूरी तरह से नो है। वह अपने दिन की शुरुआत दो अंडे और फलों का जूस पीकर करती हैं।

वह दोपहर के भोजन के लिए घर का बना हुआ दाल, सब्जी और रोटी खाना पसंद करती हैं। वह अपने खाने में प्रोटीन को जरूर शामिल करती हैं। शाम के स्नैक्स के लिए, वह एक पनीर टोस्ट सैंडविच का सेवन करती हैं। वह रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीती हैं। – लड़कों के लिए डाइट प्लान टिप्स

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment