सेलिब्रिटी हेल्थ

दीपिका पादुकोण का डाइट प्लान

प्रकाश पदुकोण (पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी) की बेटी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती से करोड़ों युवाओं को दीवाना बना रखा है। हर लड़की उनकी तरह दिखने का ख्याब देखती है। भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करने से पहले उन्होंने फैशन मॉडल के रूप में भी काम किया है।

दीपिका अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहती हैं। वह कोई सी भी पोशाक पहन लें, वह अपनी खूबसूरती से युवाओं को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहती हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि सभी लड़कियां दीपिका से उनकी फिटनेस और बेहतर फिगर का राज जानना चाहती होंगी। आइए जानते हैं दीपिका अपनी इस फिटनेस के लिए क्या खाती हैं।

दीपिका का डाइट प्लान

दीपिका का डाइट प्लान

हालांकि दीपिका का मेटाबॉलिज्म अच्छा है। वह यह सुनिश्चित करती हैं कि वह पूरी तरह से स्वस्थ रहें। इसके लिए वह दिन में 6 बार भोजन करती हैं। आपको बता दें कि दीपिका के आहार में डायट्री फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कॉम्प्लेक्स कार्ब, विटामिन, और खनिजों जैसे समृद्ध पदार्थ शामिल रहता है। दीपिका क्रैश डाइटिंग में विश्वास नहीं करती है और दिन के सही समय पर भोजन करती हैं। यदि वह एक व्यस्त दिन की शूटिंग के दौरान मील लेना भूल जाती हैं, तो वह फलों के रस, नारियल का पानी, छाछ, और पानी पीकर खुद को हाइड्रेट रखती हैं। इसके अलावा वह सीजनल फल (जैसे कि आम और अंगूर), नारियल का पानी आदि लेना पसंद करती हैं।

दीपिका एक सख्त डाइट का पालन करती है, जिसमें सभी तरह के मसालेदार और जंक फूड से वह खुद को दूर रखती हैं। वह स्मार्ट खाती है, और उनके आहार में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट का सही संतुलन है। चावल की प्रेमी होने के बावजूद, दीपिका रात में नॉनवेज भोजन और चावल खाने से बचती हैं। वह दो घंटे के अंतराल पर स्मॉल डाइट लेती हैं। शुटिंग के दौरान, वह होममेड खाद्य पदार्थ खाना पसंद करती है, जिसमें चापत्ती, सब्जियां, दाल, सलाद और राइट शामिल हैं।

ब्रेकफास्ट: कम वसा वाले दूध, दो अंडे का सफेद या डोसा, इडली और उपमा
दोपहर का भोजन: 2 चपाती, ताजी सब्जियां, ग्रील्ड मछली
शाम का स्नैक्स: फिल्टर कॉफी, नट्स
रात्रिभोज: सब्जी, चपाती, ताजी हरी सलाद, डार्क चॉकलेट

दीपिका पादुकोण का डाइट नियम

  • दीपिका पादुकोण ज़्यादा खाना खाने से बचती हैं।
  • वह आहार सही समय पर लेती हैं।
  • अपने डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करती हैं।
  • 7 बजे के बाद वह चावल का सेवन नहीं करती हैं।

दीपिका का बहुत ही अच्छा मेटाबॉलिज्म दर है, क्योंकि वह खुद को कभी भी भूखा नहीं रखतीं। वह हर दो घंटे में नारियल पानी या फल तथा सब्जी का रस पीती हैं। यह उनके शरीर की कोशिकाओं को सक्रिय रखता है, जिससे वजन घटाने की ओर अग्रसर होता है।

दीपिका पादुकोण वर्कआउट

इन सबके अलावा दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह की गतिविधियों में भाग लेती हैं। वह नियमित रूप से योग का अभ्यास करती हैं, इसके अलावा वह जिम जाती हैं और अपने ट्रेनर की देखरेख एक्सरसाइज करती हैं। उन्हें बैडमिंटन खेलना और डांस करना बहुत पसंद है इसलिए वह नियमित रूप से इसका अभ्यास करती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment