सेलिब्रिटी हेल्थ

अक्षय के अलावा बॉलीवुड की इन 3 सेलीब्रिटी का डाइट प्लान

अक्षय के अलावा बॉलीवुड की सेलीब्रिटी का डाइट प्लान

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलिब्रिटी हर दिन क्या-क्या करते हैं, उनके फैंस जरूर जानना चाहते हैं। उनके फिल्मों के अलावा उनके रहन सहन और डाइट प्लान के बारे में भी उनके फैंस जानना चाहते हैं। आइए बॉलीवुड सेलीब्रिटी के डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार

पूरे दिन में अक्षय कुमार का नाश्ता बहुत ही हेवी होता है। नाश्ते में अक्षय कुमार पराठा और एक गिलास दूध लेना पसंद करते हैं। इसके बाद वह नाश्ते और लंच के बीच फ्रूट, ड्राई फ्रूट और मिक्स वेजीस लेना पसंद करते हैं जो न केवल पौष्टिक है बल्कि इससे उन्हें उर्जा भी मिलती है। वह लंच में रोटी, दाल, सब्जी और दही तथा कुछ उबले हुए चिकन खाना पसंद करते हैं।

अक्षय कुमार रात में बहुत ही हल्का खाना पसंद करते हैं। वह सूप और कुछ सब्जियां खाकर अपने आप को पोषण देते हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार रात में 8 बजे से पहले खाना खा लेते हैं। वह डिनर के दो घंटे बाद सोने चले जाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ब्रेकाफास्ट में अंडे का सफेद वाला हिस्सा खाती हैं। इसके बाद वह स्किम्ड दूध लेना पसंद करती है। कभी-कभी अंडों की बजाय वह दलिया लेती है। दोपहर के लंच में वह दाल और सब्जी के साथ दो रोटी खाती हैं।

वह ब्रेकफास्ट के बीच नारियल पानी और ड्राई फ्रूट खाना पसंद करती है। शाम के स्नैक के रूप में, प्रियंका टर्की सैंडविच या स्प्राउट्स और वेजीज़ के साथ सलाद खाना पसंद करती है। वह रात के खाने को लाइट रखती हैं और सब्जियों का सूप लेना पसंद करती हैं। इसके अलावा ग्रील्ड चिकन या मछली भी खाना पसंद करती हैं।

वह सप्ताह में एक बार केक और चॉकलेट और अपना पसंदीदा तंदूरी फूड खाना पसंद करती है। उनका मानना है कि कुछ भी ज्यादा खाने से चाहे वह अच्छा हो या बुरा स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है। – टाइगर श्रॉफ की बॉडी और डाइट प्लान

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण

नाश्ते में दीपिका अंडे का सफेद वाला हिस्सा खाती है जिसमें कम वसा होता है और प्रोटीन ज्यादा होता है। इसके अलावा वह एक गिलास दूध पीती हैं। वह खाना पसंद करती हैं इसलिए वह हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाती हैं।

दोपहर के भोजन के लिए, वह ग्रील्ड मछली के साथ बहुत सारे वेजीस को शामिल करती हैं। वह शाम के स्नैक्स में बादाम और फ़िल्टर कॉफी लेना पसंद करती हैं। वह भोजन के बीच में ताजे फलों का रस भी लेती हैं।

दक्षिण भारतीय होने के नाते दीपिका साउथ इंडियन डिश को बहुत ही पसंद करती हैं।  वह बिना आलू के डोसा खाती है और नारियल चटनी की बजाय हरी चटनी के साथ अपना पसंदीदा आइडल डिश का आनंद लेती है। उनका रात का खाना बहुत ही हल्का होता है। वह सब्जी के सलाद के साथ रोटी खाती है और वह चावल खाने से बचाती है।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह नाश्ते में अंडा, रोटी और केले लेते हैं। उनके आहार में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। वह हर तीन घंटे के बाद नियमित रूप से आहार लेते हैं। वह नाश्ते और लंच के बीच में ड्राई फ्रूट और प्रोटीन शेक लेते हैं।

दोपहर के भोजन और रात के खाने में वह कम कैलोरी और उच्च प्रोटीन वाले आहार लेते हैं इसमें चिकन, मछली, वेजीस और टूना आदि शामिल है। – सलमान खान का डाइट प्लान

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment