सेलिब्रिटी हेल्थ

जैकलीन फर्नांडिस की फिटनेस और डाइट प्लान

जैकलीन फर्नांडिस की फिटनेस और डाइट प्लान

अपनी खूबसूरती और फिल्मों में लटको-झटको से धमाल मचाने वाली जैकलीन फर्नांडिस अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। आए दिन सोशल मीडिया में अपनी फिटनेस संबंधित वह फोटो डालती रहती हैं। आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में एक है, जो कुछ नया सीखना पसंद करती हैं और इस बार वह घुड़सवारी सीख रही हैं।

इससे पहले जैकलीन पोल डांसिंग और पियानो सीख चुकी हैं। खास बात यह है कि घुड़सवारी की ट्रेनिंग लेने के साथ वह रोजाना सुबह अपनी विटामिन-डी की खुराक ले रही हैं। इस तरह आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह फिटनेस को लेकर कितनी गंभीर रहती हैं।

वैसे आपको बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंका में जन्मी हैं। वह श्रीलंकन अदाकारा होने के साथ साथ पूर्व मॉडल, मिस श्रीलंका यूनिवर्स की विजेता हैं। वह 2006 की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी हैं।

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म अलादीन से 2009 से की थी, जबकि इन्होंने कई सुपर हिट फिल्मों में भी कार्य किया है, जिसमें सलमान खान के साथ मर्डर 2, किक, रॉय, हाउसफुल 3, डिशूम, ए फ़्लाइंग जट्ट जैसी फिल्मों में कार्य किया है। हाल ही में वह डेविड धवन की निर्देशित फिल्म जुड़वा 2 में वरुण धवन के साथ भी दिखी थीं। आजकल जैकलीन फर्नांडिस फिल्म रेस 3 बहुत ही बिजी हैं। जैकलीन फर्नांडिस रेस 3 में बॉबी सलमान खान और बॉबी देओल के साथ नजर आने वाली हैं।

इस लेख के माध्यम से जैकलिन की सुंदरता और फिटनेस मंत्र के बारे में जानेंगे जिसे आप भी अनुसरण कर सकते हैं। तो आइए उनकी दमकती त्वचा और बेहतरीन फिगर के पीछे के रहस्यों को जानते हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का स्किन केयर टिप्स

जैकलीन फर्नांडिस का स्किन केयर टिप्स

1. जैकलिन एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर मिलाकर नियमित रूप से पीती हैं।
2. वह नियमित रूप से अपने चेहरे को फेसवॉश से धोती हैं।
3. जब वह किशोरी थी तब उनमें मुंहासे की समस्या थी। इसलिए वह उचित सफाई और त्वचा के लिए टोनिंग के महत्व पर बहुत जोर देती है।
4. वह अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए शहद और दही जैसे घरेलू उपायों को उपयोग में लाती हैं।
5. वह बॉडी शॉप विटामिन ई ओवरनाइट सीरम इन-ऑयल की प्रशंसा करती है और अनुशंसा करती है।
6. अपने हैंडबैग में, वह हमेशा सुगंधित बॉडी बटर, लिप बटर, हैंड सैनिटाइजर और फेस स्पीटर प्रयोग में लाती हैं।
7. वह अपने गालों और आँखों पर बर्फ के क्यूब्स का भी उपयोग करती है। लेकिन वह इसका प्रयोग पतले कपड़े या टुशु पेपर के साथ करती हैं। क्योंकि बर्फ के क्यूब्स का इस्तेमाल त्वचा पर सीधे नहीं किया जाना चाहिए।

जैकलीन फर्नांडिस का फिटनेस रुटीन

जैकलीन फर्नांडिस का फिटनेस रुटीन

1. जैकलीन फर्नांडिस सुबह 7 बजे उठने के बाद, एक गिलास ग्रीन टी का सेवन करती हैं।
2. वह एक से दो घंटे जिम करती हैं।
3. उनकी फिटनेस रिजीम में स्वीमिंग और डांसिंग से लेकर कपालभाती योग तक सब कुछ शामिल है। इसके अलावा वह ध्यान और प्राणायाम के लिए कुछ समय निकालना नहीं भूलती हैं।
4. जिम में, वह सिर्फ हल्के वजन से एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस का पोल डांस

जैकलीन फर्नांडिस का पोल डांस

शरीर सेहतमंद बना रहे इसके लिए हमें नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। पोल डांस एक ऐसा ही व्यायाम है जिसे बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नांडिस नियमित रूप से करती हैं। उनकी शानदार फिटनेस के पीछे पोल डांस का बड़ा हाथ है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोल डांस करते हुए एक वीडियो सांझा किया था।

इसके अलावा उन्हें पोल डांस का प्रशिक्षण देने वाली इंस्ट्रक्टर ने भी उनका पोल डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा किया था। लोगों ने भी जैकलीन की फिटनेस की जमकर तारीफ की है। अगर आप भी जैकलीन जैसी फिटनेस चाहती हैं तो पोल डांस इसमें आपकी सहायता कर सकता है।

जैकलीन फर्नांडिस का डाइट प्लान

जैकलीन फर्नांडिस का डाइट प्लान

1. जिम करने के बाद जैकलीन फर्नांडिस आम तौर पर प्रोटीन शेक लेना पसंद करती हैं।
2. वह मैक्रोबायोटिक डाइट प्लान का पालन करती हैं और हेल्दी ब्रेकफास्ट लेना पसंद करती हैं। वह पीनट बटर और स्मूदी ब्रेकफास्ट लेती हैं।
3. उन्होंने मील प्लान को तीन भागों में विभाजित किया है – कार्ब्स, प्रोटीन और सब्जियां। इसलिए, उनका आहार चावल, बीन्स या प्रोटीन का मिश्रण होता है। जितना संभव हो सके वह अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करने की कोशिश करती हैं।
4. वह अपने आहार में सुशी और सेल्मन भी शामिल करती है और शुगर से बचती हैं।
5. वह डिनर हल्का लेना पसंद करती है, और तभी खाती हैं जब उन्हें भूख लगती है। वह सात से आठ बजे तक डिनर ले लेती हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment