डाइट प्लान

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए

खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए

पानी पीने को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल उपजते हैं। जैसे पानी कब पीना चाहिए, पानी कैसे पीना चाहिए या फिर पानी कितना पीना चाहिए। ऐसा ही एक सवाल है कि खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? इस सवाल को लेकर आज भी बहस जारी है।

ऐसा देखा गया है कि कुछ लोग खाना खाने से पहले पानी का सेवन कर लेते हैं तो कुछ लोग खाना खाने के दौरान या खाना खाने के बाद गट-गट करके कई घूंट पानी अपनी पेट भर लेते हैं।

पानी पीने को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद

पानी पीने को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद

आयुर्वेद की माने तो खाना खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। आयुर्वेद की माने तो भोजन के तुरंत बाद पानी का सेवन करना जहर के समान है। इससे न केवल आपकी पाचन शक्ति खराब होती है बल्कि आपको कई तरह के रोगों से भी गुजरना पड़ता है।

दरअसल जठर या आमाशय में खाना खाने के दौरान अग्नि प्रदीप्त (दहकना) होती है। जठर में अग्नि का प्रदीप्त होना शरीर में भोजन के लगने और पचने की प्रकिया है। जब भोजन पचता है तो उससे मास, मज्जा, रक्त, मल, मूत्र, वीर्य और अस्थियां बनता है जो शरीर के लिए फायदेमंद रहता है।

अब सवाल यह उठता है कि जब हम खाना खाते हैं और उस दौरान हम पानी पीने लगते हैं, तो क्या होता है? आपको बता दें कि खाना खाते समय पानी पीने से जठर में अग्नि शांत हो जाती है। ऐसी स्थिति में भोजन पचता नहीं बल्कि सड़ता है। पेट में भोजन सड़ने से गैस के अलावा और कई रोग उत्पन होने लगते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार खाना खाने के एक से डेढ़ घंटे बाद पानी का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा खाना खाने के चालीस मिनट से एक घंटा पहले तक पानी का सेवन कर लीजिए। – गर्मियों में कितना पानी पीना चाहिए

क्या कहता है शोध

क्या कहता है शोध

विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है तो खाना खाते समय या खाना खाने के बाद पानी पीते हैं तो यह आदत गैस्ट्रिक रस को कम करके पाचन को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और इंसुलिन के स्तर में उछाल का कारण बनता है। आहार विशेषज्ञ की माने तो आप जो भी खाते हैं, उसे पचाने में लगभग दो घंटे लगता है। इसलिए खाना खाने के बाद पानी का सेवन मत कीजिए।

भोजन के ठीक बाद पानी पीने से गैस्ट्रिक रस पतला हो जाता है। हालांकि, हमारा पेट पानी को अवशोषित करने में सक्षम है, लेकिन भोजन के बाद पानी का अधिक सेवन करने से पाचन के लिए जरूरी एंजाइम पतला हो जाता है।

पानी कब पीना चाहिए

सोने से पहले

रात के दौरान होने वाले किसी तरल पदार्थ के नुकसान से बचने के लिए सोने के एक घंटा पहले एक गिलास पानी पीएं।

स्नान से पहले

अपने रक्तचाप को कम करने में मदद करने के लिए स्नान करने से पहले एक गिलास पानी पीएं।

सुबह उठने के बाद

अपने आंतरिक अंगों को सक्रिय करने में मदद करने के लिए सुबह उठने के बाद खाली पेट एक गिलास पानी पीएं। पानी दिन के पहले भोजन से पहले किसी भी विषाक्त पदार्थ को हटाने में मदद करेगा। – सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे

भोजन से पहले

भोजन से पहले

पाचन में मदद करने के लिए भोजन से 40 मिनट पहले एक ग्लास पानी पीएं। इसके अलावा शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने की अनुमति देने के लिए भोजन के एक घंटे बाद पानी पीएं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment