सेलिब्रिटी हेल्थ

माधुरी दीक्षित का ब्यूटी टिप्स और डाइट प्लान

माधुरी दीक्षित का ब्यूटी टिप्स और डाइट प्लान

बॉडीवुड की गॉर्जियस, चार्मिंग और टैलेंटेड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका जादू आज भी जारी है। उन्होंने अपनी सुंदरता और डांसिंग से लाखों दिलों को जीता है।

माधुरी को उनके अभिनय और नृत्य कौशल के लिए राष्ट्रव्यापी प्रशंसा मिली है, जिसमें दिल, तेजाब, दिल तो पागल है, त्रिदेव, राम लखन जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। दो बच्चों की मां माधुरी दीक्षित आज भी उसी लगन से काम करती है जैसे वह पहले किया करती थीं। वह डांस फिल्म के अलावा रिएलिटी शो भी कर रही हैं।

माधुरी का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्हें बचपन से ही नाचने का शौक था। उनके डांस के दीवाने करोड़ों लोग है। इस वजह से उन्होंने ऑनलाइन डांस एकैडिमी भी खोली। आज हम पद्मश्री से सम्मानित माधुरी दीक्षित की ब्यूटी टिप्स और डाइट प्लान के बारे जानेंगे।

माधुरी दीक्षित का डाइट प्लान

माधुरी दीक्षित का डाइट प्लान

माधुरी दीक्षित एक संतुलित आहार लेना पसंद करती हैं। वह बड़े मील लेने की बजाय दिन में पांच छोटे मील लेना पसंद करती हैं। अगर उनके सुबह की नाश्ते की बात करें तो वह नाश्ते की शुरुआत या तो दलिया से करेंगी या फिर तीन उबले हुए अंडे खाएंगी (अंडे का सेफद वाला हिस्सा)।

इसके बाद वह एक टोस्ट और चाय लेना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित दिन में दो बार जरूर पानी पीती हैं। इसके बाद वह लंच से पहले फल के साथ बादाम या दही खाना पसंद करती हैं।

अगर बात करें लंच की तो माधुरी दीक्षित चिकन का पीस खाती हैं, कुछ सब्जियां लेती हैं तथा उसके साथ रोटी या चावल भी खाती है। उनका मानना है कि आप किसी भी शारीरिक गतिविधि में भाग ले रहे हैं तो आपको कार्ब्स लेना चाहिए।

यह आपको उर्जा प्रदान करेगा। शाम के नाश्ते में वह अंड़े का सफेद वाला हिस्सा लेना पसंद करती हैं। आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित उन बॉलीवुड सितारों में से एक हैं जो रात का डिनर बहुत ही जल्दी कर लेती हैं। वह शाम के 7:30 बजे तक अपना डिनर पूरा कर लेती हैं। डिनर में वह सलाद, भुनी हुई चिकन और सब्जी लेना पसंद करती हैं। – सलमान खान का डाइट प्लान

माधुरी दीक्षित का ब्यूटी टिप्स

माधुरी दीक्षित का ब्यूटी टिप्स

माधुरी दीक्षित ने अपनी आकर्षक और प्यारी स्माइल से लाखों दिलों को चुराया है। अपनी त्वचा पर चमक लाने के लिए वह भरपूर पानी का सेवन करती हैं। माधुरी दीक्षित बुनियादी स्किन केयर टिप्स को फॉलो करती हैं।

वह धूल और प्रदूषण से छुटकारा पाने के लिए पूरे दिन अपने चेहरे को अक्सर साफ करती हैं। इनके अलावा, माधुरी दीक्षित अपनी सुंदरता का श्रेय नृत्य को भी देती है। उनका कहना है कि इससे उन्हें सकारात्मकता और खुशी मिलती है।

नृत्य शरीर, दिमाग और आत्मा के बारे में है। नृत्य किसी के शरीर, दिमाग और आत्मा को ताज़ा करता है। अगर कोई जिम नहीं जाना चाहता तो वह डांस करके खुद को फिट रख सकता है। – वरुण धवन का डाइट प्लान

माधुरी दीक्षित के बालों की सुंदरता

माधुरी दीक्षित कहती हैं कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें हेल्दी बाल मिले हैं, लेकिन चूंकि शूटिंग के दौरान बहुत सारी स्टाइल बालों को नुकसान पहुंचाती है। माधुरी दीक्षित अपने बालों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से तेल मालिश

माधुरी दीक्षित के बालों की सुंदरता

करती हैं। इसके अलावा सोने से पहले हेयर स्पा भी करती हैं। इसके अलावा बाल धोने के बाद वह कंडीशनिंग भी करती हैं। – टाइगर श्रॉफ की बॉडी और डाइट प्लान

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment