सेलिब्रिटी हेल्थ

सन्नी लियोन की फिटनेस और डाइट प्लान

सन्नी लियोन की फिटनेस और डाइट प्लान

सनी लियोन के नाम से मशहूर करनजीत कौर वोहरा को बिग बॉस सीजन 5, 2011 के बाद से भरतीय मीडिया और मनोरंजन की दुनिया में एक अलग ही पहचान मिली। बिग बॉस के जरिए वह भारतीय मीडिया में वह पूरी तरह से छा गई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में भी काम किया। आज हम सन्नी लियोन की फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में बात करेंगे, लेकिन उससे पहले हम उनके फिल्मी कॅरियर के बारे में जान लेते हैं।

आपको बता दें साल 2012 में आई हिट फिल्म जिस्म 2 में लीड रोल के साथ एडल्ट फिल्म स्टार सनी लियोनी के करियर को एक नई दिशा मिली। इसके बाद इन्होंने पीछे मुडकर नहीं देखा। पिछले कई सालों से भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा ढूंढ़ी जाने वाली सनी लियोन ने जैकपॉट (2013), रागिनी एमएमएस 2 (2014), एक पहेली लीला (2015), मस्तीजादे (2016) और तेरा इंतेजार जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में आइटम सॉग भी किए हैं।

इन सबके अलावा सन्नी लियोन अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ही सतर्क रहती हैं। सनी को बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने के बाद एहसास हुआ था कि अपने शरीर के आकार को बेहतर रखने के लिए अधिक व्यायाम करना होगा। उन्होंने प्रयास भी किया और वह आज बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। तो आइए जानते हैं कि सन्नी लियोन की खूबसूरती का राज क्या है। – सलमान खान का डाइट प्लान

सन्नी लियोन का फिटनेस प्लान

सन्नी लियोन का फिटनेस प्लान

1. सन्नी लियोन जिम जाना बहुत ही पसंद करती हैं और वह हफ्ते में 2 से 3 बार जिम जाती हैं। उनके के लिए जिम में कसरत करना अनिवार्य है क्योंकि उनका मानना है कि जिम जाने के बाद एक फिट शरीर हासिल करने में आपको मदद मिलती है।

2. सन्नी लियोन 45 मिनट कार्डियो व्यायाम करना पसंद करती है। वह वेट ट्रेनिंग और कार्डियो अभ्यास लगभग हर दिन करती है।

3. सन्नी हर दिन 20 मिनट वाकिंग के साथ अपने दिन की शुरुआत करती हैं। वह कहती हैं कि वाकिंग करना आपके दिन की शुरुआत करने और पूरे दिन ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए सबसे अच्छा कसरत है।

4. वैसे बहुत ही कम लोगों को मालूम है कि सन्नी मुक्केबाजी भी करती हैं। मुक्केबाजी उन्हें न केवल मजबूत रखता है बल्कि उनके हाथ और पेट काफी टोंड और फ्लैट भी करता है।

सन्नी लियोन का डाइट प्लान

सन्नी लियोन का डाइट प्लान

1. सनी लियोन कम खाने को बढ़ावा नहीं देती हैं। वह संतुलित आहार लेना पसंद करती है।

2. वह सख्ती से जंक फूड को परहेज करती हैं। उनका कहना है कि भारत एक ऐसा देश है जहां खाना तेल के बिना नहीं बनता। ऐसे में वह बिना तेल वाले आहार लेना पसंद करती हैं। वह अपने फ्रीज को स्वस्थ आहार से भरकर रखती हैं ताकि अगर उन्हें भूख लगे तो वह जंक फूड न खाएं।

3. वह नाश्ते में अंडे का सफेद वाला हिस्सा, टोस्ट और एक गिलास दूध पिना पसंद करती हैं जो उन्हें पूरे दिन ऊर्जावान रखता है।

4. वह लंच के दौरान वेजीस के साथ चिकन सलाद लेना पसंद करती हैं।

5. अगर शाम के नाश्ते की बात की जाए तो वह ताजे फल और ड्राई फ्रूट लेना पसंद करती हैं। 6. इसके अलावा वह रात के खाने में वेजीस सलाद के साथ चिकन का सेवन करती हैं। वह कभी-कभी मछली का भी सेवन करती हैं।

7. सनी अपनी त्वचा को स्वाभाविक रूप से चमक रखने के लिए बहुत पानी पीती हैं। वह नियमित रूप से नारियल का पानी पीना पसंद करती हैं।

सन्नी लियोन का हेल्थ टिप्स

सन्नी लियोन का हेल्थ टिप्स

1. नियमित रूप से व्यायाम करना ताकि बॉडी को सही आकार मिले और मेटाबॉलिज्म में भी सुधार हो।

2. अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और आपकी त्वचा को मुंहासे से मुक्त रखता है।

3. कम नमक के साथ भोजन हमेशा अच्छा रहता है जब तक कि आपको लो ब्लड प्रेशन न हो, क्योंकि अधिक नमक सूजन को बढ़ाता है।

4. जंक फूड की जगह स्वस्थ फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह वजन कम करने में प्रभावी हो सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment