सेलिब्रिटी हेल्थ

विराट कोहली क्या खाते है

विराट कोहली क्या खाते है

कुछ समय पहले भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुलासा किया कि वह प्लांट बेस फूड का सेवन करते हैं। प्लांट बेस फूड वह आहार होते हैं जो प्लांट से आते हैं और यह शाकाहारी फूड होते हैं, जिसमें सब्जियां, साबुत अनाज, नट, बीज, फलियां और फल शामिल हैं।

इन आहारों में मांस, चिकन, अंडे, डेयरी उत्पाद या अन्य पशु से प्राप्त सामग्री शामिल नहीं है। प्लांट बेस फूड न केवल विराट कोहली, बल्कि अनुष्का शर्मा, लिसा हेडन, आलिया भट्ट, शाहिद कपूर और जॉन अब्राहम जैसे अन्य हस्तियां भी इसका सेवन करती हैं।

वैसे आज के समय में देखा जाए तो प्लांट बेस्ड डाइट या फूड का चलन तेजी से बढ़ा है, क्योंकि लोग अपने सेहत का खयाल रखना चाहते हैं और कई गंभीर बीमारियों से बचना चाहते हैं। आइए जानते हैं प्लांट बेस फूड के फायदे क्या है।

प्लांट बेस्ड फूड में पौष्टिक तत्व

शाकाहारी या प्लांट बेस्ड फूड आवश्यक पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई की उच्च मात्रा पाई जाती है।

मोटापे पर कम करे

मोटापे पर कम करे

एक स्मार्ट और स्वस्थ शाकाहारी आहार आपके वजन कम करने में सहायता कर सकता है। प्लांट बेस्ड डाइट लेने से आप उन आहारों का सेवन करना बंद कर देते हैं जो वजन बढ़ने के लिए कारण बनते हैं। एक स्वस्थ शाकाहारी आहार जिसमें फल, सब्जियां और साबूत अनाज शामिल हैं, कैलोरी में बहुत ही कम होते हैं। इससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

दिल को स्वस्थ रखे प्लांट बेस्ड फूड

दिल को स्वस्थ रखे प्लांट बेस्ड फूड

दिल को स्वस्थ बनाए रखने में प्लांट बेस्ड फूड मदद कर सकता है। एक मांसाहारी आहार की तुलना में शाकाहारी आहार मोटापे, रक्त शर्करा या ब्लड शुगर के स्तर, उच्च कोलेस्ट्रॉल और उच्च रक्तचाप के दर कम करता है जो सभी गंभीर स्थितियां हैं जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। पशु उत्पादों की तुलना में एवोकैडो, नट और जैतून जैसे प्लांट बेस्ड फूड फाइबर में अधिक होते हैं तथा हृदय को स्वस्थ रखने वाले इसमें वसा होता है। – दिल को स्वस्थ रखने के उपाय

कई गंभीर रोगों को कम करे प्लांट बेस्ड फूड

प्लांट बेस्ड फूड में सेचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ही कम होती है, जो बदले में हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करती है। ऐसे आहार कोरोनरी हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मोटापा, टाइप 2 मधुमेह, कैंसर, कब्ज और पित्त की पथरी को रोकने में भी मदद करती है।

प्लांट बेस्ड फूड के अन्य फायदे

प्लांट बेस्ड फूड के अन्य फायदे

प्लांट बेस्ड फूड आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। सब्जियों और फलों से आपको वो सभी विटामिन्स, मिनरल्स और प्रोटीन मिल जाते हैं, जिनकी आपके बॉडी को जरूरत होती है। शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। लेकिन आपको धीरे-धीरे ये अच्छी लगने लगेगी। आप सब्जियों के साथ थोड़ा प्रयोग कर सकते हैं और उन्हें मजेदार बना सकते हैं। जैसे पोहा आदि में ढेर सारी सब्जियां मिलाकर इसे खा सकते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment