हेल्थ टिप्स हिन्दी

छाछ पीने के फायदे

Chach health benefits in hindi.

अक्सर आपने लोगों को छाछ पीते हुए देखा होगा खासकर लंच में। यह गर्मियों में सबसे ज्यादा पिया जाने वाला खाद्य पदार्थ है। यह न केवल शरीर को ठंड़ा रखता है बल्कि डिहाइड्रेशन और पाचन में भी फायदेमंद है। बहुत जगहों में छाछ को  मट्ठा या तक्र भी कहते हैं। यह एक ऐसा पेय पदार्थ है जो दही से बनता है। मूलत: दही को मथनी से मथकर घी निकालने के बाद बचे हुए द्रव को मट्ठा या छाछ कहते थे।

लोगों में छाछ का महत्व दूध और जूस की तरह है। जिस तरह सुबह दूध और रात को जूस पीना आवश्यक है, उसी तरह दोपहर के समय छाछ पीना आवश्यक है। जो व्यक्ति इस तरह का रुटीन रखता है उसे शरीर में किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होती। छाछ बाजार में बिकने वाले महंगे शीतल पेयों से लाख गुना अच्छी है। कई जगहों में तो इसे अमृत का नाम दिया गया है।

छाछ के फायदे

पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है

यदि आप गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं तो आपको छाछ का सेवन करना चाहिए। छाछ का सेवन से शरीर में पाचन शक्ति बढ़ती है। आपनी पाचन शक्ति को दुरुस्त करने के लिए लोग इसका सबसे ज्यादा सेवन करते हैं।

डिहाइड्रेशन की कमी करता है दूर

पानी की कमी से अवशिष्‍ट पदार्थों का विष शरीर में फैल जाता है उसे हम डिहाइड्रेशन कहते हैं। लोग इस बीमारी के शिकार गर्मियों में सबसे ज्यादा होते हैं। भारी गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, इसलिये ऐसे में आपको छाछ का सेवन करना चाहिये।

पोषक तत्व देता है

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज जैसे  पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। ताजा मट्ठा पीने से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

शरीर से विषैले पदार्थ को निकालता है बाहर

आज जिस तरह की हमारी जीवनशैली है, उससे हम अपने शरीर का ध्यान नहीं दे पाते, जिसके चलते हमारे शरीर में कई विषैले पदार्थ जमा होने लगते है और बीमारी के शिकार होने लगते हैं। ऐसे में आपको छाछ या मट्ठा का सेवन करना चाहिए।

कैल्शियम का स्रोत

हड्डियों और जोडों को हेल्दी बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाला कैल्शियम स्त्री-पुरुष, बच्चे बुढ़े जवान हर किसी के लिए एक जरूरत है। कैल्शियम ज्यादातर डेयरी प्रोडक्ट में मिलता है। छाछ एक डेयरी प्रोडक्‍ट है इसलिये इसमें कैल्‍शियम खूब भारी मात्रा में पाया जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

आपने देखा होगा कि कुछ लोग कम बीमार होते हैं तो कुछ लोग ज्यादा। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है। छोटी-मोटी ऐसी कई बीमारियां होती हैं जिनसे हमारा शरीर खुद ही निपट लेता है। अगर आप रोजाना छाछ का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और काफी ऊर्जावान महसूस करोगे। इसमें मौजूद हेल्‍दी बैक्‍टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स और लैक्‍टोस आपको स्वस्थ रखते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment