आँखों की देखभाल

चश्मा हटाने के उपाय – ये पांच चीजे खाएं

Eye care tips to remove glasses in hindi

आपके शरीर के अंगों में आंखें बहुत ही नाजूक और अनमोल होती हैं इसलिए इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। यह हम सभी जानते हैं कि आंखें हमारे बॉडी के लिए कितनी जरूरी है। आज जो हम यह रंगीन दुनिया देख सकते हैं वह बस अपनी आंखों की ही बदौलत। जरा एक मिनट के लिए अपनी आंखें बंद करें आप समझ पाएंगे कि यह दुनिया कितनी बदरंग है।

कई लोगों को वक्त से पहले आंखों पर चश्मा चढ़ जाता है जो उनकी स्वस्थ और फिट लाइफ के लिए सही नहीं है। लगातार कम्प्यूटर के सामने बैठे रहना, अधिक समय तक टीवी देखना या फिर कम लाइट में पढ़ना यह कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिसकी वजह आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ता है और आखों पर चश्मा चढ़ जाता है। इस तरह की समस्याएं जो पहले बूढों में देखने को मिलती थी अब जवानों और बच्चों में भी देखने को मिल रही है। आज समय से पहले बच्चों की आंखों पर चश्मा चढ़ता जा रहा है।

यदि आप लंबे समय से अपनी आंखों पर लगे चश्मे को हटाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी डॉक्टर के पास या महंगे इलाज की जरूरत नहीं बल्कि पौष्टिक खानपान और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव लाकर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।

1. गाजर: आप रोज एक गिलास गाजर का जूस पिएं या फिर दो गाजर खाएं आपकी आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी। गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो जल्द ही आपका चश्मा भी उतर सकता है। माना यह भी जाता है कि गाजर से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

2. हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियों से हमें हर प्रकार का पोषण मिलता है और हमारी सारी बीमारियां दूर होती हैं। यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए लाभकारी मानी जाती है। इसमें मौजूद लूटीन और जियाक्सथीन (कैमिकल), हमारी आंखों के लिए बहुत अच्छे होते हैं।

3. बादाम: शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए लोग बादाम का सेवन करते हैं। बादाम खाने से न केवल तेज दिमाग होता है बल्कि यह आंखों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ई आंखों की लिए बहुत लाभदायक है और इसके सेवन से मैक्यूलर डिजनरेशन रोग भी नहीं होता।

4. वसायुक्त मछली: अगर मांसहारी के शौकीन हैं तो आप मछली खा सकते हैं। यह आपकी सेहत के साथ आंख के लिए भी सही माना जाता है। आप चाहे तो वसायुक्त मछली भी खा सकते हैं। यह आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

5. जामुन: कई तरह की बीमारियों में रामबाण की तरह काम करने वाला जामुन आपकी आंखों के लिए भी एक दवा के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन सी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करती है और जिससे आपकी आंखों पर लगे चश्मा दूर हट जाएगा।

6. अंडा: शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति को अंडा खाने की सलाह दी जाती है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। यह शरीर के साथ-साथ आपकी आंखों को भी स्वस्थ रखता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इसका सेवन बहुत जरूरी है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment