पुरुष स्वास्थ्य

चेहरे पर चमक लाने के घरेलू उपाय – लड़कों के लिए

glow-face-for-mens-naturally

खुद की फिटनेस और खूबसूरती पर जहां महिलाएं लाखों खर्च कर रही हैं वहीं इस मामले में पुरुष भी कहीं कम नहीं हैं। आज बाजार में महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट के अलावा पुरुषों के ब्यूटी प्रोडक्ट भी उपलब्ध है। लेकिन ये ब्यूटी प्रोडक्ट कितने असरदार इसके बारे में कोई गारंटी नहीं दे सकता।

इसलिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बाजार के प्रोडक्ट को किनारे करके एक पुरुष प्राकृतिक तरीके से कैसे अपने चेहरे पर ग्लो ला सकता है?

पुरुषों के लिए चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय:

पानी पीजिए
स्वस्थ्य रहने के लिए पानी का सेवन करना बहुत ही जरूरी है। पानी ही एक ऐसी चीज है जिसका आप सही समय पर सेवन करते हैं तो शरीर की कई सारी बीमारियां दूर हो सकती है। अपने चेहरे पर ग्लो लाना है तो हर एक घंटे में पानी पीजिए। दरअसल पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट्स रखता है बल्कि अतिरिक्त तेल और गंदगी को दूर करने में भी मदद करता है।

प्राकृतिक रूप से अपने स्किन को साफ रखें
चाहते हैं कि चेहरे पर ग्लो आए तो अपने स्किन को हमेशा साफ रखिए। हर रोज कुछ समय अपने चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए लगाएं। इसके लिए प्राकृतिक चीजों का सहारा ले सकते है जैसे हल्दी और एलोवोरा आदि. आप रोजाना अपने चेहरे पर पानी की छीटें मारिए। इन उपायों को अपनाकर आप अपने चहरे पर ग्लो ला सकते हैं।

पौष्टिक और फाइबर युक्त आहार
आप स्वस्थ्य तभी हो जब आप पौष्टिक और फाइबर युक्त आहार का सेवन करते हो। इस तरह के आहार न केवल आपको उर्जा देते हैं बल्कि आपके स्किन को भी हेल्दी रखते हैं। अपने स्किन में ग्लो लाना है तो रोजाना नट, अनाज, भूरे रंग के चावल, टमाटर आदि को अपने भोजन में शामिल करें। कोशिश करें कि आप प्रोसेस फ़ूड से दूर ही रहें।

तनाव मत लीजिए
तनाव न सिर्फ आपके दिमाग को बल्कि शरीर को भी कई प्रकार से नुकसान पहुंचाता है। ये आपकी मांसपेशियों को कसने, आपकी ऊर्जा का स्तर कम करने और रक्तचाप को तेजी से बढ़ाता है। यही नहीं, तनाव की वजह से आपके चेहरे का ग्लो खत्म हो जाता है। इसलिए तनाव को खुद से दूर रखें। आप चाहें तो अपने आप को रिलेक्स देने के लिए स्वीमिंग कर सकते हैं या फिर खुद को फ्रेश रखने के लिए स्पा भी जा सकते हैं।

भरपूर नींद लीजिए
अपनी व्यस्त लाइफ में कम से कम 7 से 8 घंटे अपनी नींद को दीजिए। ऐसा इसलिए क्योंसकि जब आप सोते हैं तब शरीर हर तरह की गंदगी को बाहर नि‍कालने का काम करता है, जिससे त्वबचा ब्राइट और ग्लो हो जाती है।

व्यायाम कीजिए
यह देखा गया है कि जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं उनका शरीर टाइट होता है और तनाव भी कम होता है। इससे मुँहासे खत्म होते हैं और सुस्त त्वचा में उर्जा भर जाती है। ऐसा पसीने के बाहर निकलने की वजह से होता है। दरअसल जब हम व्यायाम करते हैं तो पसीने के रास्ते शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे हमारी त्वचा में निखार देखने को मिलता है। आप रोजाना आधा घंटा कसरत करने में बिताएं। आप व्यायाम के अलावा डांसिंग, साइकिलिंग, स्किपिंग, दौड़ना और वाकिंग भी कर सकते हैं।

अपने खाने में विटामिन सी को शामिल करें
विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से सर्दी, खांसी व अन्य तरह के इन्फेक्शन की समस्या भी दूर होती है। संतरा, ब्रोकोली, अमरूद, अंगूर, कीवी फल, स्ट्रॉबेरी, आंवला, जामुन, नींबू, पपीता और मीठे आलू ये कुछ ऐसे फल हैं जिन्हें खाने से चेहरे पर ग्लो आता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment