बच्चों की देखभाल

डाइट चार्ट बच्चों के लिए

Diet chart for kids age wise in hindi.

विस्तार से जाने डाइट चार्ट बच्चों के लिए बच्चों को क्या खिलाएं और क्या नहीं खिलाएं आयु के हिसाब से, diet chart for kids age wise in hindi.

जब कोई माँ अपने बच्चे को खाना खिलाती हैं, तब अक्सर बच्चा कहता है मुझे भूख नहीं हैं या फिर मेरा रोटी खाने का मन नहीं है। बच्चों की बढती उम्र के साथ साथ हमें बच्चों का डाइट चार्ट तैयार कर देना चाहिए। अगर आपको बच्चों का डाइट चार्ट तैयार करने में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है, तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

आज हम आपको एक से पांच साल तक के बच्चों की डाइट के बारे में जानकारी देगें। जिसको पढ़कर आपको बच्चों का डाइट चार्ट तैयार करने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं बच्चों के डाइट चार्ट के बारे में –

बच्चों के लिए डाइट चार्ट

0–3 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं ?

नवजात बच्चे के आहार में सबसे अच्छा और पौष्टिक खाना मां का दूध होता है। मां का दूध शुद्द, मिलावट रहित होता है। बच्चे को सही मात्रा में मां के दूध का सेवन करवाने से बच्चा हष्ट-पुष्ट रहता है। इसका सेवन करके वह कई तरह की बीमारियों से बच जाता है।

3-6 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं ?

बच्चे की इस उम्र में उसके शरीर को पोषक तत्वों की भरपूर आवश्यकता पड़ती है। इस बढ़ती हुई उम्र में शिशु केवल अपनी मां के दूध पर निर्भर नहीं रहता बल्कि इस समय उसे कुछ ठोस आहार की आवश्यकता होती है, जैसे पका हुआ भोजन बच्चे की खाना की शुरुआत सेरेलेक देकर करनी चाहिए। सेरेलेक को मैश करके थोड़ी-थोड़ी देर में बच्चे को देने से उसके विकास में वृद्दि होती है। इसके साथ उसे मां का दूध भी देना अति आवश्यक है।

6-8 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं ?

6 से 8 महीने के बच्चे को आप ठोस आहार खिला सकते हैं। आप उसकी डाइट में केला, उबले आलू, जूस शामिल कर सकते हो।

9-12 महीने के बच्चे को क्या खिलाएं ?

जब आपका बच्चा थोड़ा बड़ा हो जाता है, तब आप उसे चिकन, मीट, हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल आदि का सेवन करवा सकते हैं। आपका खाना अच्छे से पका हुआ और सॉफ्ट होना चाहिए। यदि आप बच्चे को फिश या चिकन दे रहे हो तो आपको उसे हड्डी वाला हिस्सा नहीं देना चाहिए। जब बच्चा एक साल का हो जाता है तब उसका वजन जन्म से तीन गुना अधिक हो जाता है। ऐसे में बढ़ते हुए बच्चे को समय समय पर मिल्क बिस्कुट और उसे फ्रूट जूस देना चाहिए।

डेढ़ से तीन साल के बच्चे को क्या खिलाएं ?

जब बच्चा डेढ़ साल का हो जाता है तब माता पिता के लिए बच्चों को भोजन करवाना अति कठिन हो जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि वह नई चीजों को आसानी से नहीं खा पाते। डेढ़ से तीन साल तक के बच्चे को 1300 कैलोरी की आवश्यकता होती है। ऐसे में आपको बच्चों की डाइट में दलिया, घी रोटी, चावल, खिचड़ी और चिकन करी आदि को शामिल कर लेना चाहिए।

तीन से पांच साल के बच्चे को क्या खिलाएं ?

जब आपका बच्चा तिन से पांच साल तक की उम्र में पहुंच जाता है, तब वह अधिक देर तक बैठना पसंद नहीं करता है। आपको अपने बच्चे का खाना इस प्रकार से तैयार करना चाहिए जिसे वो चलता फिरता खा सकें। उसकी डाइट में गेंहू, नट्स, बीन्स, अंडे, हरी सब्जियां, फल, मीट, आदि शामिल करना अति आवश्यक है। इसके साथ उसे निर्धारित समय पर खाना खिलाने की आदत डालनी चाहिए। इसके साथ आपको इस बात पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है कि बच्चों की डाइट में नमक, शक्कर और फैट्स वाले तत्वों की अधिकता मौजूद न हो। बच्चों की बढ़ती हुई उम्र में प्रोटीन वाली चीजें जरूर खिलानी चाहिए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment