दांतों की देखभाल

ब्रश करने का सही तरीका – रगड़ रगड़ कर ब्रश करने के नुकसान

Right way to brush your teeth in hindi.

जाने ब्रश करने का सही तरीका - रगड़-रगड़ कर ब्रश करने से दांतों और मसूड़ों को नुकसान, right way to brush your teeth in hindi.

दांत केवल हमारे खाने का ही नहीं बल्कि हमारी सुन्दरता के भी प्रतीक होते हैं। ऐसे में हमें अपने दांतों की सही से देखभाल करने के प्रति जागरूक होने की अति आवश्यकता है। देखा जाएं तो बच्चों से लेकर बड़े बजुर्गों तक दांतों की हर कोई देखभाल करता है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो दिन में दो बार ब्रश तो करते हैं, लेकिन उन्हें ब्रश करने का सही तरीका नहीं पता होता अर्थात् वो लोग अपने दांतों पर जोर-जोर से और रगड़ कर ब्रश करते हैं। आज हम आपको दांतों पर रगड़-रगड़कर ब्रश करने के नुकसान के बारे में जानकारी देंगे।

दिन में दो बार ब्रश करने से आपके दांतों की गंदगी दूर हो जाती है लेकिन जब आप सही तरीके के साथ ब्रश नहीं करते तब आपके दांत जल्दी से खराब हो जाते हैं और मसूड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचता है आइये जानते हैं दांतों पर रगड़-रगड़ कर ब्रश करने के नुकसान के बारे में

ब्रश करने का सही तरीका – रगड़-रगड़ कर ब्रश करने के नुकसान

#1 मसूड़ों को हानि

जिस समय हम दांतों पर जोर से या कसकर ब्रश करते हैं तब हमारे दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है। रगड़ रगड़कर ब्रश करने से हमारे मसूड़े छीलने लगते हैं और इससे खून निकलना शुरू हो जाता है।जिसके कारण हमारे दांत कमजोर होकर गिरने लगते हैं ।

#2 अच्छे से दांतों की सफाई न होना

यदि आप जोर से और रगड़ रगड़कर ब्रश करते हैं तो आपके दांत अच्छे से साफ़ नहीं होते। जिस कारण से आपके दांत पीले पड़ने लगते हैं

#3 कीटाणुओं का न मरना

दांतों पर रगड़ रगड़कर ब्रश करने के नुकसान में हमारे दांतों को यह नुकसान भी होता है कि इससे हमारे मुंह के कीटाणु नहीं मरते। इसके अलावा अपने दांतों को कभी भी ऐसे साफ़ नहीं करना चाहिए। जिससे मसूड़े छिल जाएं और ऊपरी त्वचा पर चोट आ जाएं।

#4 सेंसिटिविटी का बढ़ना

यदि हम अपने दांतों को सही तरीके के साथ साफ़ नहीं करते तो हमारे दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ जाती है। जिसके कारण जब भी हम ठंडा या गर्म कुछ भी खाते हैं वो हमारे दांतों को लगता है।

#5 एंग्ल्ड हैडल वाले ब्रश का इस्तेमाल

जिस समय आप तेजी से अपने दांतों पर ब्रश करते हैं उस समय आपके दांतों पर दबाव पड़ता है। इसलिए आपको हमेशा हल्के हाथों से अच्छे और नर्म ब्रश से अपने दांतों को साफ़ करना चाहिए। ऐसे में यदि आप चाहे तो एंग्ल्ड हैंडल वाले ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।

#6 डिग्री वाले ब्रश का इस्तेमाल

दांतों के लिए कभी भी सस्ते ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आपको अपने दांतों के लिए ऐसे ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए जो लचकदार हो और आसानी से झुक जाए। इससे आपके दांतों की अच्छे से सफाई हो जाती है और आपके दांत भी पीले नहीं पड़ते।

#7 प्लाक का न हटना

जिस समय आप अपने दांतों पर रगड़ रगड़ कर ब्रश करते हैं उससे आपके दांतों का प्लाक नहीं हटता।

#8 दांतों पर सफाई का कोई असर न होना

दांतों पर रगड़ रगड़ कर ब्रश करने से दांतों की सफाई पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ता।

#9 मुंह से बदबू आना

जोर से या रगड़ कर ब्रश करने से आपके दांत सही तरीके के साथ साफ़ नहीं हो पाते। जिसके कारण आपने मुंह से बदबू आना शुरू हो जाती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment