दांतों की देखभाल

दांत निकलवाने की जरूरत कब पड़ती है

दांत निकलवाने की जरूरत कब पड़ती है

दांत निकलवाने की जरूरत तब होती है, जब दांत बुरी तरह से सड़ जाए, क्षतिग्रस्त हो जाए या संक्रमित हो जाए। यदि ऐसी अवस्था में यदि डॉक्टर या डेंटिस्ट को लगे कि दांत निकालना ही उचित है तो वह दांत निकालने का निर्णय लेता है। आपको बता दें कि यदि दांत खराब है, तो इसका असर दूसरे दांतों पर भी पड़ता है। दूसरे दांत भी संक्रमित न हो इसलिए दांत निकलवाने का निर्णय लिया जाता है।

दांत निकलवाने की क्यों जरूरत पड़ती है

1. मोलर्स (दाढ़)- ये खाने को चबाने और पीसने के काम आते हैं। कई बार मोलर्स का बढ़ना दांत दर्द और चबाने में समस्या पैदा करता है। जिसकी वजह से दूसरे दांत पर असर पड़ता है। ऐसे में दांत निकलवाना पड़ सकता है।

2. नए दांतों के आसपास सिस्ट बन सकता है। यदि इनका इलाज नहीं किया गया, तो ये आपके जबड़े और नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

3. जब अक्ल दाढ़ में समस्या होती है तो साइनस दर्द होता है। ऐसे में दांत निकलवाना पड़ सकता है।

4. जब मसूड़े सूज जाएं और उन्हें साफ करना मुश्किल हो तब भी आप दांत निकलवाने के लिए डॉक्टर के पास जा सकते हैं।

5. दांत निकलवाने की एक सबसे बड़ी वजह कैविटी भी है। सूजे हुए मसूड़े दांतों के बीच गड्ढा पैदा सकते हैं जो बैक्टीरिया को बढ़ने और कैविटी को बनाने में मदद करते हैं। इसक अलावा दांत का एंगल खराब हो, तब भी हम दांत उखड़वाने के बारे में सोचते हैं।

दांत निकलवाले से संबंधित निर्णय लेने के लिए आपका दंत चिकित्सक या डेंटिस्ट आपके मुंह के आकार और आपके दांतों की स्थिति को देखेगा। इसके अलावा आपकी उम्र भी इसमें एक अहम भूमिका निभाती है। जब आप दांत निकलवाने के लिए जाएं तो डॉक्टर से अपनी हेल्थ के बारे में जरूर बात करें। जो आप दवाई ले रहे हैं उसके बारे में भी डॉक्टर को जानकारी दें। यदि आपके पास दांत निकलवाने से संबंधित सवाल है तो वह भी आप पूछें। – दांत को मजबूत बनाने के लिए आहार

दांत को चमकाने के घरेलू उपाय

1. आप चुटकिभर बेकिंग सोडा से अपने दांत को चमका सकते हैं। इसके लिए हफ्ते में एक या दो बार ब्रश पर कोलगेट के साथ थोड़ा बेकिंग सोडा डाल लें। इस तरीके से दांतों से पीली परत साफ होती जाएगी।

2. आप नमक और तेल से भी दांत साफ कर सकते हैं। गांव में आज भी लोग इस घरेलू उपाय को अपनाते हैं। इसके लिए हफ्ते में एक बार आधा छोटे चम्मच में दो बूंद सरसों के तेल की बूंदे डालें और इससे दांतों की हल्की मालिश करें। इससे धीरे-धीरे पीलापन खत्म हो जाएगा।

3. नीम को जब भी याद किया जाता है, तो दिमाग में दांत की समस्या का बेहतर उपचार याद आता है। नीम हमेशा से ही दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी की वजह से ये दांतों को सभी रोगों से दूर भी रखता है।

4. सेब के सिरके से भी कुल्ला कर दांतों का पीला कम किया जा सकता है। इसके लिए सिरका और पानी को समान मात्रा में मिलाएं और कुल्ला करें। आपको जरूर फायदा मिलेगा। इसके अलावा संतरे के पाउडर से मसाज करके भी आप अपने दांत को चमका सकते हैं। – दांतों के लिए कैल्शियम और विटामिन वाले आहार

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment