दांतों की देखभाल

दांतों की सड़न रोकने के 2 उपाय

दांतों की सड़न रोकने के उपाय

कुछ प्राकृतिक या घरेलू उपचार दांतों की सड़न को रोकने के उपाय के तौर पर जाने जाते हैं। यह सामान्य समस्या तब होती है जब प्लाक में बैक्टीरिया दांतों पर हमला करती है और कैविटी बनाते हैं। प्राकृतिक उपचार प्लाक से लड़ सकते हैं और दांत के सड़न को रोकने में सहायता कर सकते हैं।

प्लाक का गठन तब होता है जब मुंह में प्राकृतिक रूप से मौजूद बैक्टीरिया आहार को एसिड में परिवर्तित कर देता है। ये एसिड लार और बैक्टीरिया के साथ मिलते हैं, तो प्लाक दांतों में विकसित होता है और चिपक जाता है।

दांतों की सड़न रोकने के उपाय

लौंग का तेल

लौंग का तेल

एंटीमाइक्रोबायल गुणों में समृद्ध लौंग कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जैसे कि इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होती है, पाचन को आराम मिलता है और कैंसर का जोखिम भी कम होता है। दांतों की सड़न ठीक करने लिए आपको इन 4 चीजों की जरूरत होगी।

इसके लिए आप एक चौथाई बड़ा चम्मच नारियल तेल, एक चौथाई बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 से 3 बूंद लौंग का तेल और एक चुटकी समुद्री नमक आदि की जरूरत होती है। इसके बाद इन चारों चीजों को किसी कटोरी में अच्छी तरह से मिला लें और इस पेस्ट को टूथब्रश की सहायता से अपने दांतों पर लगाएं। इसके बाद ब्रश कर लें। – पुरुषों के लिए लौंग के लाभ

नींबू का रस

नींबू का रस

सुबह-सुबह हल्के गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर के पीएच संतुलन को बनाए रखने में सहायता मिलती है। विटामिन सी से भरपूर नींबू पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम आदि का एक समृद्ध स्रोत भी है। दांतों की सड़न के लिए आप नींबू का रस, बेकिंग सोडा, पुदीना, पेपरमिंट का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।

इसके लिए आप कुछ बूंदे नींबू का रस लीजिए, आधा चम्मच बेकिंग सोडा लीजिए और एक चौथाई चम्मच पुदीना पाउडर डालिए। इसके बाद आप इसमें एक बूंद पेपरमिंट मिलाइए। इसके बाद अब इन चारों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके ब्रश की सहायता से अपने दांतों पर लगाएं और कुछ समय बाद कुल्ला कर लें। इस पैक को दांतों पर लगाने से बहुत जल्दी आप दांतों की सड़न से निजात पा सकते हैं।

अन्य उपाय

अन्य उपाय

कई अध्ययनों से पता चलता है कि नियमित चाय के सेवन से दांत क्षय या दांतों की सड़न की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके अलावा 2008 में प्रकाशित एक शोध समीक्षा के मुताबिक, क्रैनबेरी में पाए गए कंपाउड एसिड उत्पादन को रोककर और दांतों से चिपकने वाले बैक्टीरिया को रोककर दांतों में होने वाले सड़न को रोक सकते हैं।

सड़न को रोकने के लिए दांतों की सही देखभाल करें। जानिए दांतों को सड़न से बचाने के लिए कैसे करें देखभाल –

  1. मीठे खाद्य पदार्थ का अधि‍क सेवन न करें।
  2.  रात को सोने से पहले ब्रश या फ्लॉस जरूर करें।
  3. फ्लोराइड दांत इनेमल को सख्त करने में मदद करता है और सड़न के जोखिम को कम करता है।
  4. विटामिन डी, विटामिन के2, दूध, छाछ, क्रीम और घी का सेवन।
  5. सप्ताह में कम से कम 3 बार सुबह ऑइल पुलिंग जरूर करें।
  6. यदि आपको दांत में सड़न या रक्तस्राव मसूड़ों जैसी दंत समस्या है तो आपको अपने दांत के डॉक्टर से मुलाकात करनी चाहिए।
डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment