दांतों की देखभाल

दांतों को चमकाने के उपाय

दांतों को चमकाने के उपाय

आप मीडिया पर्सन, टीवी एंकर, फिल्मों का स्टार और दूसरे सेलिब्रिटी में आप क्या कॉमन देखते हैं। यहां बात सुंदरता और फिगर की नहीं हो रही है बल्कि दांत की हो रही है। दांतों की सफाई व्यक्ति के व्यक्तित्व पर बहुत ही अच्छा असर डालता है। आज हम दांतों को चमकाने के उपाय के बारे में बात करेंगे। ये उपाय एक तरह का रामबाण उपाय है जिससे दांतों पर चमक आती है।

दांत में चमक लाए नीमदांत में चमक लाए नीम

भारत में नीम के पत्तो का बहुत ही महत्व है। नीम के पत्ते कुष्ठ रोग, आंखों की विकार, पेट में परेशानी, भूख न लगना, त्वचा के अल्सर, हृदय रोगों और रक्त वाहिकाओं (हृदय रोग), बुखार, मधुमेह और गम रोग (मसूड़े की सूजन) आदि में बहुत ही अच्छा आयुर्वेदिक उपाय है। इसके अलावा नीम दांत के दर्द को भी दूर करने में सहायता करता है।

दांतों को चमकाने के लिए नीम की दातुन से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए आप नियमित रूप से दातुन कीजिए, एक हफ्ते के अंदर आपको अपने दांत चमकते हुए नजर आएंगे। –  दांतों की 5 बीमारियां और समाधान

दांतों को चमकाए तुलसी

तुलसी का महत्व न केवल धार्मिक है बल्कि इसका महत्व स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत अधिक है। एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तुलसी कैंसर, मधुमेह, और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों का सामना करने में मदद करती है। यह सूजन को भी दूर करने का एक अच्छा उपाय है। इसके अलावा तुलसी मसूड़ों के इन्फेक्शन और दांतों की अन्य समस्याओं के लिए लाभदायक होता है।

जिनके दांत में दर्द हो उन्हें तुलसी का उपयोग करना चाहिए। हालांकि आप इसका ज्यादा इस्तेमाल मत कीजिए। यह दांतों की परत को नुकसान पहुंचा सकता है।

दांतों का पीलापन दूर करे नींबू और संतरे के छिलके

दांतों का पीलापन दूर करे नींबू और संतरे के छिलके

संतरे के छिलका जबरदस्त लाभ प्रदान करता है। इसमें विटामिन सी के साथ ही साथ विटामिन ए, एंजाइम, फाइबर और पेक्टिन भी पाया जाता है। आपको बता दें कि विटामिन सी एक शानदार प्रतिरक्षा प्रणाली या इम्यून बूस्टर है, जो ठंड और फ्लू के लक्षणों से लड़ने में मदद कर सकता है।

अगर आपको दांत की समस्या है या आप दांत को चमकाना चाहते हैं, तो आप नींबू और संतरे के छिलकों को चबाएं और उन्हें दांतों पर रगड़ें। आपको असर दिखेगा।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडे से भी दांतों का पीलापन दूर होता है। बेकिंग सोडा पाउडर आपके दांत को चमका सकता हैं। यह सोडा एक तरह का ब्लीच होता है जो दांतों को आसानी से साफ़ करने में मदद करता है।

दांत साफ करने लिए स्ट्रॉबेरी

दांत साफ करने लिए स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉाबेरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ है। स्ट्रॉरबेरी ना केवल स्वांद में लाजवाब है बल्कि इसके कई स्वामस्य्री लाभ भी हैं। स्ट्रॉबेरी लाल रंग का अपनी मनमोहक सुगंध व स्वाद के कारण विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय फल माना जाता है।

दिल के आकार का दिखने वाला स्ट्रॉबेरी आपके दांत के लिए भी अच्छा है। खाने के अलावा दांत चमकाने में स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप पकी हुई स्ट्रॉबरी को पिचकाकर दांतों पर रगड़ने से पीलापन खत्म होता है। आप ब्रश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बाद में हल्के गर्म पानी से कुल्ला करना न भूलें। –  दांतों से कैविटी कैसे हटाये

कोयला

दांतों में चमक लाने के लिए शुरू से ही कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए आप चारकोल को पीसकर चूर्ण बनाइए और उसका मंजन कीजिए। इसके कण पीले पदार्थ को हटाकर दांतों को चमका देते हैं।

इसके अलावा आप बबूल की लकड़ी का कोयला 20 ग्राम कूट कर कपडे से छान कर रख लें और 10 ग्राम फिटकरी को तवे पर सेक लीजिये, ये बिलकुल चूर्ण बन जाएगी। इसके बाद 20 ग्राम हल्दी लीजिए।

आप इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिये, अभी सुबह मंजन करते समय इसको लो और इसमें 2 बूंद लौंग का तेल लेकर इसको अच्छे से मिला लें। दांत को चमाकाने में मदद करने के लिए कोयला एक अच्छा घरेलू उपाय है।

नमक भी है असरदार

नमक भी है असरदार

आज भी लोग दांतों को साफ करने के लिए नमक और सरसों का तेल घरेलू उपाय के रूप में करते हैं। इससे दांतों में चमक आती है। इसके अलावा साधारण नमक से मंजन करने से भी न सिर्फ दांतों का पीलापन दूर होता है, बल्कि मसूड़ों में हुए इन्फेक्शन में भी गुणकारी होता है। इसके लिए गुनगुने पानी में हल्का नमक डालकर कुल्ले करने से मसूड़ों के इन्फेक्शन में राहत मिलती है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment