दांतों की देखभाल

दांतों से खून आना – घरेलू उपाय

दांतों से खून आना – घरेलू उपाय

जब आपको लगता है कि आपके दांतों से रक्तस्राव हो रहा है या फिर दांतों से खून आ रहा है तो मसूड़े इस समस्या के असली और वास्तविक स्रोत हैं। वैसे आप इसका घरेलू उपाय से इलाज कर सकते हैं। आपको बता दें कई कारण आपके मसूढ़े के रक्तस्राव में योगदान दे सकते हैं, जिसमें दांत या मसूड़ों के चोट शामिल है।

लेकिन अगर आपके मसूड़ों से खून बह रहा है, तो आप चिंता न करें। जब मसूढ़ों से रक्तस्राव या खून आता है, तो यह इस बात का संकेत है कि आप डेंटल केयर रुटीन को बदलें या आपको अतिरिक्त देखभाल के लिए अपने दांत के डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।

दांतों या मसूडें से खून आने के कारण

दांतों या मसूडें से खून आने के कारण

1. यदि आप अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखते हैं, तो यह समस्या नहीं आती है। लेकिन जब दांतों पर प्लाक जमने लगता है तो मसूड़े की सूजन की समस्या होने लगती है, जिससे मसूड़ों से खून आने लगता है।
2. जब मसूड़े की सूजन का उपचार न किया जाए, और यह ऐसी ही बना रहे, तो उसे पेरियोडोंटिटिस कहा जाता है। यह आपके मसूड़ों और जबड़े में संक्रमण पैदा कर सकता है और आपके दांतों को ढीला और गिरने का कारण बन सकता है।

3. विटामिन सी और विटामिन के की कमी की वजह से भी दांतों से खून या फिर मसूड़ों से खून आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

4. गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल परिवर्तन से भी मसूड़ों से रक्तस्राव या फिर मसूड़े से खून आने की समस्या होती है।

दांतों से खून आने की समस्या को दूर करने के घरेलू उपचार

जो आप सोचते हैं कि दांतों से खून आ रहा है तो यह एक गम या मसूड़े की समस्या है इसलिए आपको कुछ फास्ट रिलीफ पर ध्यान देना होगा। आपको कुछ घरेलू उपाय पर ध्यान देना होगा।

दांतों से खून की समस्या को दूर करे नारियल का तेल

दांतों से खून की समस्या को दूर करे नारियल का तेल

नारियल तेल के औषधीय गुण आपकी सेहत, सुंदरता और बालों को स्वस्थ बनाए रखते हैं। इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल दांतों की समस्या को दूर करने का एक रामबाण उपाय है। प्राकृतिक उपचार के गुणों से भरपूर नारियल तेल मसूड़ों के इलाज के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

नारियल तेल का एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मसूड़ों में सूजन को कम कर सकता है, जबकि इसके रोगाणुरोधी गुण आपके दांतों में प्लाक से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बड़ चम्मच नारियल तेल लीजिए और 8 से 10 मिनट के लिए उसे मुंह में रखें और फिर इसे फेंक दें आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। आप इसे रोज कर सकते हैं। – कमजोर दांत का इलाज

विटामिन भी है असरदार

मसूड़ों से रक्तस्राव विटामिन सी और विटामिन के की कमी के परिणामस्वरूप हो सकता है। अपने डाइट में विटामिन को शामिल करें। इससे दांत की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। आपको अपने आहार में खट्टे फल, पत्तेदार सब्जियां, बेरीज, मटर, स्प्राउट्स, मछली, मांस और अंडे में समृद्ध खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। अगर आप कोई विटामिन का सप्लीमेंट ले रहे हैं तो आप डॉक्टर से जरूर राय लें।

दांतों के लिए शहद भी है असरदार

दांतों के लिए शहद भी है असरदार

शहद का इस्तेमाल एक अच्छा घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम होता है।

शहद में मौजूद न्यूट्रिएंट्स शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा शहद जीवाणुरोधी है और यह मसूड़े के सूजन जैसे जीवाणु संक्रमण के खिलाफ एक अच्छा घरेलू उपाय है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो आपके मसूड़ों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप थोड़ा सा उंगली पर शहद डालिए और रोजाना इससे अपने मसूड़ों की मसाज करें। दांतों से खून आने की समस्या दूर हो सकती है। – दांतों में ठंडा गरम लगने के घरेलू उपचार

टी बैग

चाय में टैनिक एसिड नामक यौगिक या कंपाउंड होता है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेंटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। मसूड़ों में खून आने की समस्या को दूर करता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment