घरेलू नुस्खे - घरेलू उपचार दांतों की देखभाल

दांत का कीड़ा कैसे निकाले

दांत का कीड़ा कैसे निकाले

दांत दर्द की समस्या से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। इसकी मुख्य वजह है दांतों में लगने वाले कीड़े हैं। इससे न केवल दांत खराब होते हैं बल्कि मुंह की कई सारी परेशानियां भी होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाचारों के बारे में बताएंगे जिससे दांत का कीड़ा निकालने में आपको मदद मिलेगी और आपके दांत भी सेहतमंद रहेंगे। दांत का कीड़ा कैसे निकाले :

दांत के कीड़े से छुटकारा के लिए लौंग

लौंग का न केवल आयुर्वेद में बल्कि घरेलू उपाय में भी बहुत ही बड़ा महत्व है। यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता हैं, जिनमें पाचन में सहायता करना, कैंसर से लड़ना, लिवर की रक्षा करना, इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने, मधुमेह को नियंत्रित करना और हड्डी की गुणवत्ता को बनाए रखना आदि शामिल है।

इसके अलावा लौंग इसमें उपयोग से आप दांत के कीड़े से छुटकारा पा सकते है। एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर लौंग दांतों में लगे कीड़े को नष्ट करता है साथ ही दांतों के दर्द से भी राहत देता है।

दांतों का रामबाण इलाज है प्याज

दांतों का रामबाण इलाज है प्याज

कई तरह के रोगों में प्याज रामबाण इलाज के तौर पर काम करता है। यह न केवल कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करता है बल्कि दिल की हालत में भी सुधार करता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ पाचन के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का काम करता है। इसके अलावा प्याज हड्डियों के लिए भी बहुत ही गुणकारी तथा सूजन और अन्य एलर्जी को रोगों में आपकी मदद करता है।

वैसे इम्यून सिस्टम में उपचार के तौर पर काम करने वाला प्याज दांतों में लगे हुए कीड़ो को नष्ट करने के लिए जाना जाता है। इसके लिए जहां दांत में कीड़ा लगा हो वहां प्यााज के टुकड़ों को रख दें।

दांत में किड़े हटाने के लिए सरसो और फिटकरी

सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (एमयूएफए और पीयूएफए) के साथ-साथ ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड शामिल हैं। इसमें जीवाणुरोधी या एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल गुण पाए जाते हैं, जो आपको स्वस्थ्य रखने का काम करता है।

यह तेल आपके बाल, स्किन और दांतों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। अगर आपके दांत में किड़े लगे हैं तो आपको सरसों के तेल और फिटकरी का प्रयोग करना चाहिए।

इसके लिए आप सरसों के तेल को गर्म करके उसमें फिटकरी का पाउडर मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इसे पेस्ट को दांत के किड़े वाले जगह में लगाएं या उसपर अच्छे से पेस्ट को भर ले और थोड़ी देर मुंह खोलकर रखना है ऐसा करने से आपको दर्द तो होगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में आपका दांतों में लगा कीड़ा मुंह की लार के साथ बाहर निकल आएगा।

दांतों के लिए अच्छा है लहसुन

दांतों के लिए अच्छा है लहसुन

लहसुन का उपयोग हाई ब्लड प्रेशर में बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम करके कार्डियोवास्कुलर रोगों को रोकता है तथा हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करने का काम करता है। यह पेट के रोगों से राहत देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। इसके अलावा लहसुन कैंसर से लड़ने में भी मदद करता है।

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीबॉयटिक गुण आपके दांतों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके लिए रोजाना 2-3 दिन तक रोज लहसुन की 2 कलियों को चबाएं और दांत दर्द में राहत मिलेगी और दांतों में मौजूद कीड़े मर जाएंगे।

दांत के कीड़े मारने के लिए हींग

हींग में मासिक धर्म के लक्षणों को कम करना, इम्यून को बढ़ावा देना, प्रजनन संबंधी विकारों को रोकना, मूड स्विंग में सुधार करना और दर्द को कम करने की क्षमता आदि शामिल है।

हींग का प्रयोग दांतों के लिए भी बहुत लाभकारी साबित होगा। इसके उपयोग से दांत के कीड़े मर जाते हैं। आप इसके लिए हींग के पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें, अब इस पानी को थोड़ा सा ठंडा कर लें और पानी से कुल्ला करें।

दांतों में लगे कीड़ों को दूर करे नीम

दांतों में लगे कीड़ों को दूर करे नीम

नीम एक लोकप्रिय औषधीय जड़ी बूटी है जो परंपरागत उपचारों का हिस्सा है, जो लगभग 5000 वर्ष पूर्व से इस्तेमाल किया जा रहा है। आयुर्वेद और घरेलू उपाय में इसका बहुत ही उपयोग किया जाता है। किसी भी घरेलू उपचार के लिए नीम के पत्तों, फूलों और पेड़ का अधिक का उपयोग किया जाता है।

दांतों के उपाचार के लिए नीम एक रामबाण उपाय के तौर पर काम करता है। नीम में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों को साफ करने के साथ साथ दांतों के कीड़ों का भी दूर करता करता है।

दांतों के कीड़े को नष्ट करे जायफल

जायफल शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने का काम करता है। इसमें त्वचा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने, मौखिक बीमारियों को कम करने और अनिद्रा को कम करने की अपनी क्षमता बढ़ाता है।

अगर दांत में कीड़े लगे हुए हैं तो आप जायफल के तेल में थोड़ी सी रुई को भिगोकर उसे दांत पर रखने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment