दांतों की देखभाल

दांत खराब होने बचाने के तरीके

दांत खराब होने बचाने के तरीके

दांतों की समस्या ऐसी होती है जिसकी वजह से आपकी मुस्कान को छिन सकती है। आप कुछ घंटे या फिर पूरे दिन परेशान रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में कई बार दवा भी काम नहीं आती है। इसलिए दांत खराब होने से बचाने के लिए आपको कुछ तरीको को अपना चाहिए।

दिन दो बार ब्रश कीजिए

दिन दो बार ब्रश कीजिए

विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में दो बार कम से कम दो मिनट तक ब्रश करने से दांतों को खराब होने बचाया जा सकता है। सुबह उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश करना ही दांतों को स्वहस्थ रखने के लिए पर्याप्तद है। अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन (एडीए) भी मानता है कि, अपने दांतों को दो मिनट के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए।

यह आपके दांतों को गंभीर समस्याओं से बचाएगा। अपने दांतों और जीभ को मुलायम- ब्रिस्टल्ड टूथब्रश टूथपेस्ट और फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ ब्रश करना आपके मुंह से भोजन और बैक्टीरिया को साफ करता है। ब्रशिंग उन कणों को भी धो देता है जो आपके दांतों पर कैविटी का कारण बनते हैं। – दो बार ब्रश करने के फायदे

सुबह में ब्रश करना बहुत ही जरूरी

सुबह में ब्रश करना बहुत ही जरूरी

आपका मुंह भोजन के कणों और बैक्टीरिया से भरा रहता है। अगर आप ब्रश नहीं करते हैं यह प्लाक का निर्माण करता है। प्लाक की वजह से आपके दांतों पर टार्टर का निमार्ण होने लगता है। टार्टर न केवल आपके मसूड़ों को परेशान करता है, बल्कि इससे गम की बीमारी हो सकती है और साथ ही मुंह से बदबू भी आ सकती है। इसलिए प्लाक से छुटकारा पाने के लिए सुबह में ब्रश करना सुनिश्चित करें।

ज्यादा ब्रश न करें

यदि आप चार मिनट से अधिक समय तक दिन में दो बार से अधिक ब्रश करते हैं, तो दांतों को सुरक्षा देने वाले इनेमल की परत घिस सकती है। अगर दांतों में इनेमल नहीं रहता तो दांत की समस्या उत्पन होने लगती है। यह डेंटिन की एक परत को एक्सपोज करता है। डेंटिन में छोटे छेद होते हैं जो तंत्रिका के अंत तक पहुंच जाते हैं। जब ये ट्रिगर होते हैं, तो आप सभी प्रकार के दर्द महसूस कर सकते हैं।

दांतों पर ब्रश करने के अलावा फ्लोसिंग भी जरूरी

दांतों पर ब्रश करने के अलावा फ्लोसिंग भी जरूरी

दांतों को खराब होने से बचाने के लिए उचित फ्लॉसिंग करना बहुत जरूरी होता है। यह मसूड़ों और दांतों की बीमारी पैदा करने वाले प्लाक को हटाडता है। आपको बता दें कि फ्लॉसिंग करने से धागा दांत के उन हिस्सों को भी साफ कर देता हैं जहां ब्रश से ठीक से नहीं पहुंच पाता है।

फ्लॉसिंग दांतों में फंसे उन कणों को ढीला करता है जो ब्रश करते समय बाहर नहीं निकलता। यह प्लाक को भी हटा देता है, और ऐसा करके यह टार्टर के निर्माण को भी रोकता है।

सोडा से दूरी बनाकर रखिए

दांतो को खराब होने से बचाने के लिए आप सोडा से दूरी बनाकर रखिए। लगातार कोल्ड ड्रिंक पीने की आदत से शरीर में पानी की कमी, दांत और हड्डियां कमजोर होने लगते हैं।

इसमें सिर्फ शुगर सोडा नहीं, बल्कि आहार सोडा भी शामिल है, जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है। सोडा में मौजूद एसिड दांत को नुकसान पहुंचाते हैं। ये एसिड इनेमल को नष्ट कर सकते है जिसकी वजह से दांतों पर कैविटी बन सकती है।

दांत खराब होने बचाने के कुछ अन्य तरीके

दांत खराब होने बचाने के कुछ अन्य तरीके

1. यदि आपको दांत दर्द या रक्तस्राव मसूड़ों जैसी दंत समस्या है तो आपको अपने दंत चिकित्सक या दांत के डॉक्टर के पास जाना चाहिए। अपने दांतों के इनेमल की रक्षा करने के लिए अपने दंत चिकित्सक से मिलिए। वह किसी भी क्षरण का पता लगा सकता है और इसे कम करने के तरीकों पर सुझाव देगा।

2. दांत सड़न के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा के लिए, ब्रश करने के बाद प्रतिदिन दो बार फ्लोराइड माउथवाश का उपयोग करें।

3. भरपूर मात्रा में पानी का सेवन कीजिए। आम तौर पर पीने का पानी लार उत्पादन को बढ़ावा देता है ताकि हानिकारक बैक्टीरिया आपके दांतों को नुकसान नहीं पहुंचाए।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment