दांतों की देखभाल

दांतों को मजबूत बनाने का उपाय

दांतों को मजबूत बनाने के उपाय

मजबूत दांत पाचन, स्पीच और आपको स्वस्थ रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसका स्वस्थ और मजबूत रहना बहुत ही जरूरी है। आज हम जानेंगे कि अपनी मुस्कान को भी तरोताजा रखने के लिए अपने दांतों की सफाई और मजबूती का ख्याल कैसे रखा जाए।

खाने के बाद कुल्ला करना

खाने के बाद कुल्ला करना

चाय-कॉपी पीने या कुछ भी खाने के बाद दांतों को साफ करना बहुत आवश्यक है क्योंकि ये खाद्द पदार्थ दांतों पर चिपक जाते हैं जिससे दांत पीले हो जाते है। ऐसे में हर बार कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करें। आप कुछ भी खाने के बाद माउथ वॉश से अच्छी तरह कुल्ला कर सकते हैं।

मालिश करें

दांतों को सेहतमंद बनाने के लिए केवल ब्रश करना ही काफी नहीं है। इन्हें मजबूत और सफेद बनाने के लिए दांतों की मालिश करना भी बहुत आवश्यक है। इसके लिए नींबू बहुत ही फायदेमंद है। आप नींबू के रस से दिन में दो बार दांतों की मालिश करें ,जिससे दांत चमक उंठेगे। आप चाहे तो सरसों के तेल में थोड़ा-सा नमक मिलाकर भी दांतों और मसूढ़ों की मालिश कर सकते हैं जिससे दांत मजबूत बनेंगे।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा न केवल आपके दांतों को सफ़ेद करने के लिए प्रयोग किया जाता है, बल्कि इसमें कई स्वास्थ्य और स्वच्छता लाभ भी होते हैं जिनका आप लाभ उठा सकते हैं। बेकिंग सोडा से दांतों की मसाज करने से भी उसमें चमक आती हैं। एक हफ्ता लगातार बेकिंग सोडा से 4-5 मिनट तक मालिश करने से फायदा होगा।

टूथब्रश

टूथब्रश

दांतों को मजबूत बनाने का उपाय में सही तरीके से टूथब्रश करना भी शामिल है। सही ढंग से टूथब्रश करने से भी दांतों को मजबूत और सुंदर बनाया जा सकता है। टूथब्रश आपको सुबह ही नहीं बल्कि रात को सोने से पहले भी करना जरूरी है। इससे दांतों में कैविटी बनने की संभावना बहुत ही कम रहती है।

कैल्शियम है जरूरी

कैल्शियम, विटामिन डी और फास्फोरस बच्चों और वयस्कों में स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के गठन और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं| आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में कैल्शियम बहुत मदद करता है। इसलिए अपने आहार कैल्शियम को शामिल कीजिए। इसके अलावा दांतो को मजबूत रखने के लिए ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करें जिसमें फ्लोराइड मौजूद हों।

रेगुलर चेक-अप

अपने दांतों को मजबूत रखने के लिए, चेक-अप और सफाई के लिए हर 6 महीने में अपने दंत चिकित्सक को दिखाएं। इससे दांतों को नुकसान होने से पहले ही बचाया जा सकता है।

डिसक्लेमर : Sehatgyan.com में जानकारी देने का हर तरह से वास्तविकता का संभावित प्रयास किया गया है। इसकी नैतिक जिम्मेदारी sehatgyan.com की नहीं है। sehatgyan.com में दी गई जानकारी पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। अतः हम आप से निवेदन करते हैं की किसी भी उपाय का प्रयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलह लें। हमारा उद्देश्य आपको जागरूक करना है। आपका डाॅक्टर ही आपकी सेहत बेहतर जानता है इसलिए उसका कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Comment